FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रंगों में नहाया जीरन का शिव घाट, जैसे धरती पर उतरा इंद्रधनुष, जल गंगा संवर्धन अभियान ने बदली तस्वीर, अब घाट बना शहर की शान....

  Updated : March 31, 2026 09:38 AM

विनोद सांवला जीरन हरवार

  सामाजिक

जीरन :- जहाँ चाह, वहाँ राह इस कहावत को साकार कर दिखाया है जीरन के वार्ड क्रमांक 13 स्थित प्रतापगढ़ दरवाजा के शिव घाट ने। कभी साधारण सा दिखने वाला यह घाट आज इंद्रधनुषी रंगों में ऐसा निखर गया है कि हर कोई बस देखता ही रह जाए। जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत हुए इस कायाकल्प ने घाट की सूरत ही नहीं, लोगों की सोच भी बदल दी है। तालाब सौंदर्यीकरण योजना के अंतर्गत घाट की सीढ़ियों को लाल, पीले, नीले और हरे जैसे चटख रंगों से सजाया गया है। मानो प्रकृति ने खुद अपनी कूची से इस स्थान को संवार दिया हो। घाट के किनारे बनी लाल ईंटों की दीवारें और सफेद रंग में सजा छोटा शिव मंदिर इस दृश्य में चार चांद लगा रहे हैं। यहाँ पहुँचते ही ऐसा अहसास होता है जैसे “स्वर्ग का टुकड़ा धरती पर उतर आया हो। इस सुंदर परिवर्तन के पीछे वार्ड पार्षद श्रीमती प्रभा राजेश लक्षकार की दूरदर्शिता रही, जिनके सुझाव पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास डावर और नपा अध्यक्ष रामकरण सगवारिया ने तुरंत अमल करते हुए इस कार्य को अंजाम दिया। उनके मार्गदर्शन में हुआ यह रंग-रोगन अब जीरन की पहचान बनता जा रहा है। अब नगर परिषद ने भी साफ संदेश दिया है कि “सफाई आधी सेहत है. इसलिए इस सुंदरता को बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। घाट परिसर में कचरा न फैलाएं, प्लास्टिक का उपयोग न करें और यहाँ कपड़े धोने से बचें, ताकि पानी की शुद्धता और घाट की सुंदरता बनी रहे। गौरतलब है कि शिव घाट की तरह ही जीरन तालाब के अन्य घाटों का सौंदर्यीकरण भी प्रस्तावित है, जिससे पूरा क्षेत्र आने वाले समय में पर्यटन का केंद्र बन सकता है। शिव घाट की ये रंगीन छटा न सिर्फ आँखों को सुकून देती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि “अगर इरादे नेक हों, तो बदलाव की तस्वीर खुद-ब-खुद रंगीन हो जाती है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मादक पदार्थ तस्करी में 3 साल से फरार टॉप 10 में शामिल पांच हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त मुकेश डांगी गिरफ्तार...

March 31, 2026 11:57 AM

अवैध खैर की लकडी की तस्करी के विरुध्द शामगढ पुलिस की बडी कार्यवाही, अवैध खैर की लकडी करीबन 40 क्विंटल से भरा पिकअप वाहन मय आरोपी के वन विभाग वृत गरोठ को अग्रिम कार्यवाही हेतु किया सुपुर्द...

March 31, 2026 11:51 AM

रतलाम पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई, पोल्ट्री फार्म में छिपी MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य सरगना जमशेद लाला समेत चार गिरफ्तार...

March 31, 2026 11:46 AM

पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले श्री महावीर सरकार, जिनशासन के त्रिशला नंदन के जयकारों से गूंजा...

March 31, 2026 11:18 AM

नए वित्तीय वर्ष में प्रदेश में राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर रहेगा विशेष फोकस, मुख्यमंत्री की पहल पर मुख्य सचिव ने प्रदेश भर में राजस्व अधिकारियों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश...

March 31, 2026 10:59 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजिला तस्कर गिरोह पर शिकंजा, 30 ग्राम एमडी और 200 ग्राम अफीम जप्त....

March 31, 2026 10:48 AM

नीमच में सुप्रभात मित्र मंडल ने योग के साथ मनाई महावीर जयंती, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का दिया संदेश...

March 31, 2026 10:33 AM

47 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार...

March 31, 2026 10:24 AM

रंगों में नहाया जीरन का शिव घाट, जैसे धरती पर उतरा इंद्रधनुष, जल गंगा संवर्धन अभियान ने बदली तस्वीर, अब घाट बना शहर की शान....

March 31, 2026 09:38 AM

रिंगनोद पुलिस ने मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार, 100 ग्राम ब्राउन शुगर सहित हीरो पैशन प्रो बाइक जप्त....

March 31, 2026 09:30 AM

पक्षियों का जीवन बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाऊंडेशन सकोरा विथ सेल्फ़ी अभियान सीजन-7 की शुरुआत, बेजुबान जानवरो पक्षियों के लिए इस वर्ष भी 21 हजार सकोरे बांटे जाएंगे...

March 31, 2026 09:21 AM

रामपुरा में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक पर भव्य आयोजन, निकली विशाल शोभायात्रा....

March 31, 2026 07:57 AM

तालाब किनारे चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त संदेश के साथ विद्यार्थियों ने जगाई जागरूकता...

March 31, 2026 07:55 AM

रामपुरा सिविल हॉस्पिटल में विधायक प्रतिनिधि बने कैलाश बैरागी, हुआ स्वागत...

March 31, 2026 05:45 AM

करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम...

March 31, 2026 05:43 AM

रानपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख....

March 31, 2026 04:33 AM

आईपीएल 2026: वैभव-यशस्वी के तूफान से राजस्थान की धमाकेदार जीत, अब आज पंजाब-गुजरात में रोमांचक जंग...

March 31, 2026 03:23 AM

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन 10 और 15 अप्रैल से, वैश्विक हालातों के बीच कैबिनेट समिति ने की तैयारियों की समीक्षा.....

March 31, 2026 02:56 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 31, 2026 02:54 AM