FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तालाब किनारे चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त संदेश के साथ विद्यार्थियों ने जगाई जागरूकता...

  Updated : March 31, 2026 07:55 AM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  सामाजिक

मनासा :- शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा में आज प्राचार्य डॉ. एम. एल. धाकड़ के निर्देशन में ईको क्लब के तत्वाधान में एक सराहनीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों डॉक्टर स्मिता रावत, डॉक्टर ममता बसेर, श्री विवेक सरसिया आदि ने महाविद्यालय के समीप स्थित तालाब के आसपास व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तालाब परिसर में फैली गंदगी एवं प्लास्टिक कचरे को हटाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान प्रतिभागियों ने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया। अभियान के दूसरे चरण में ईको क्लब प्रभारी प्रोफेसर मुकेश मालवीय के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने तालाब के समीप स्थित रिहायशी क्षेत्रों एवं दुकानों में जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा इसके उपयोग को कम करने और पूर्णतः बंद करने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. धाकड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है, जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर ईको क्लब प्रभारी प्रोफेसर मुकेश मालवीय ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है और इसे एक प्रेरणादायक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रिंगनोद पुलिस ने मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार, 100 ग्राम ब्राउन शुगर सहित हीरो पैशन प्रो बाइक जप्त....

March 31, 2026 09:30 AM

पक्षियों का जीवन बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाऊंडेशन सकोरा विथ सेल्फ़ी अभियान सीजन-7 की शुरुआत, बेजुबान जानवरो पक्षियों के लिए इस वर्ष भी 21 हजार सकोरे बांटे जाएंगे...

March 31, 2026 09:21 AM

रामपुरा में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक पर भव्य आयोजन, निकली विशाल शोभायात्रा....

March 31, 2026 07:57 AM

तालाब किनारे चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त संदेश के साथ विद्यार्थियों ने जगाई जागरूकता...

March 31, 2026 07:55 AM

रामपुरा सिविल हॉस्पिटल में विधायक प्रतिनिधि बने कैलाश बैरागी, हुआ स्वागत...

March 31, 2026 05:45 AM

करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम...

March 31, 2026 05:43 AM

रानपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख....

March 31, 2026 04:33 AM

आईपीएल 2026: वैभव-यशस्वी के तूफान से राजस्थान की धमाकेदार जीत, अब आज पंजाब-गुजरात में रोमांचक जंग...

March 31, 2026 03:23 AM

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन 10 और 15 अप्रैल से, वैश्विक हालातों के बीच कैबिनेट समिति ने की तैयारियों की समीक्षा.....

March 31, 2026 02:56 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 31, 2026 02:54 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 31, 2026 02:52 AM

प्राकृतिक खेती महाकुंभ का आज होगा भव्य समापन, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा करेंगे शिरकत, जहर मुक्त - जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर का समापन उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा करेंगे....

March 30, 2026 04:54 PM

सरकार की जनविरोधी नीतियों और खिमला प्लांट में मजदूरों की मौतों के खिलाफ कांग्रेस का मनासा में विशाल धरना प्रदर्शन कल...

March 30, 2026 04:19 PM

ग्राम पंचायत अरनिया बोराना में हुआ एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन...

March 30, 2026 03:43 PM

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य ध्वज यात्रा, डीजे-ढोल पार्टी रही आकर्षण का केंद्र, हुई 4 दिवसीय आयोजन की शुरुआत....

March 30, 2026 02:20 PM

उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा 31 मार्च को मंदसौर दौरे पर रहेंगे...

March 30, 2026 01:57 PM

महावीर जन्मोत्सव पर सिंगोली में निकला भव्य चल समारोह भक्ति भाव से सराबोर रहा पूरा नगर पुरे नगरवासियों का हुआ स्नेहभोज...

March 30, 2026 01:46 PM

विधायक,भाजपा जिलाध्यक्ष व नपाध्यक्ष की उपस्थिति में नपा नीमच में हुआ नवनियुक्त एल्डरमेनो का स्वागत....

March 30, 2026 01:43 PM

जावद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...

March 30, 2026 12:13 PM