FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरकार की जनविरोधी नीतियों और खिमला प्लांट में मजदूरों की मौतों के खिलाफ कांग्रेस का मनासा में विशाल धरना प्रदर्शन कल...

  Updated : March 30, 2026 04:19 PM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  राजनीति

मनासा :- केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के साथ-साथ स्थानीय ज्वलंत समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा कल मंगलवार 31 मार्च को मनासा में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस आंदोलन का मुख्य केंद्र बिंदु केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियां एवं मनासा के खिमला स्थित ग्रीनको प्लांट में लगातार हो रही मजदूरों की संदिग्ध मौतें और वहां व्याप्त भारी अव्यवस्थाएं हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती ने सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए बिजली बिलों में की गई बेतहाशा वृद्धि को तत्काल वापस लेने और गैस सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों को कम करने की पुरजोर मांग की है। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की किल्लत से जनता को हो रही परेशानी तथा सहकारी सोसायटियों में कर्ज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने जैसे किसान हितैषी मुद्दों को लेकर भी आवाज बुलंद की जाएगी। जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह हो गई थीं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान भाई बड़ी संख्या में लामबंद होंगे। बाहेती ने कहा की खिमला ग्रीनको प्लांट की अव्यवस्थाएं किसी से छिपी हुई नहीं है। वहा मजदूरों की जान से हो रहे खिलवाड़ की जांच की सख्त आवश्यकता है। मनासा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम सोनी, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चंद्रावत और रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया ने संयुक्त रूप से बताया की मनासा में ​दोपहर 12:00 बजे जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर आयोजित होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। धरना स्थल पर जनसभा के पश्चात कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अनुविभागीय अधिकारी (SDM) मनासा को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग करेगा। जिला कांग्रेस कमेटी नीमच सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा अध्यक्ष श्याम सोनी, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चंद्रावत और रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया ने सभी क्षेत्रवासियों से इस जन-आंदोलन में शामिल होकर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरकार की जनविरोधी नीतियों और खिमला प्लांट में मजदूरों की मौतों के खिलाफ कांग्रेस का मनासा में विशाल धरना प्रदर्शन कल...

March 30, 2026 04:19 PM

ग्राम पंचायत अरनिया बोराना में हुआ एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन...

March 30, 2026 03:43 PM

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य ध्वज यात्रा, डीजे-ढोल पार्टी रही आकर्षण का केंद्र, हुई 4 दिवसीय आयोजन की शुरुआत....

March 30, 2026 02:20 PM

उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा 31 मार्च को मंदसौर दौरे पर रहेंगे...

March 30, 2026 01:57 PM

महावीर जन्मोत्सव पर सिंगोली में निकला भव्य चल समारोह भक्ति भाव से सराबोर रहा पूरा नगर पुरे नगरवासियों का हुआ स्नेहभोज...

March 30, 2026 01:46 PM

विधायक,भाजपा जिलाध्यक्ष व नपाध्यक्ष की उपस्थिति में नपा नीमच में हुआ नवनियुक्त एल्डरमेनो का स्वागत....

March 30, 2026 01:43 PM

जावद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...

March 30, 2026 12:13 PM

इंदौर जल विवाद के बीच कैलाश विजयवर्गीय के खेती बयान पर कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार की प्रतिक्रिया, शून्य लागत खेती का दावा भ्रामक, सरकार किसानों को गुमराह कर असल मुद्दों से भटका रही....

March 30, 2026 11:55 AM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित....

March 30, 2026 11:48 AM

उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कल जावद आएंगे….

March 30, 2026 11:35 AM

शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों को दिया जा रहा है पेयजल गुणवत्‍ता परीक्षण का प्रशिक्षण आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एफ.टी.के.कीट वितरित....

March 30, 2026 11:32 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी विभाग कार्य योजना अनुसार अविलंब कार्य प्रारंभ करें - सीईओ श्री वैष्‍णव जिला पंचायत सीईओ ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की समीक्षा...

March 30, 2026 11:30 AM

उप संचालक कृषि‍ श्री पटेल सेवानिवृत्‍त....

March 30, 2026 11:29 AM

कमरतोड़ महंगाई और ओलावृष्टि के मुआवजे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन से जन-समस्याओं के समाधान की मांग, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने सरकार को घेरा, बिजली, गैस में वृद्धि वापस लेने और किसान हितो की उठाई आवाज़, ग्रीनको प्लांट की जांच आवश्यक...

March 30, 2026 11:24 AM

डीकैन में कुदरत का करिश्मा, बेमौसम ओलावृष्टि से सड़कें हुईं सफेद, शिमला जैसा बना नजारा...

March 30, 2026 11:22 AM

तांत्रिक क्रियाएं, मारपीट और फिर घर से निकाला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार, नीमच में नवविवाहिता के आत्मघाती कदम के बाद भी पुलिस मौन, आक्रोशित परिजनों ने घेरा पुलिस कार्यालय....

March 30, 2026 11:13 AM

जिले की शेष रही 25 कम्‍पोजिट मदिरा दुकानों का ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 31 मार्च को...

March 30, 2026 08:55 AM

सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री जगदीश बावरी सेवानिवृत्त...

March 30, 2026 08:54 AM

उज्जैन में जैन पत्रकार महाकुंभ का शंखनाद, पत्रकारिता, धर्म और संकल्प का अनूठा संगम....

March 30, 2026 08:35 AM