FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तांत्रिक क्रियाएं, मारपीट और फिर घर से निकाला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार, नीमच में नवविवाहिता के आत्मघाती कदम के बाद भी पुलिस मौन, आक्रोशित परिजनों ने घेरा पुलिस कार्यालय....

  Updated : March 30, 2026 11:13 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  घटना

नीमच :- द्वारकापुरी कॉलोनी में विवाहिता से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और घर का सामान बेचने के आरोपों के बीच पुलिस की निष्क्रियता पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि पीड़िता किरण यादव का विवाह करीब एक साल पहले टीकम यादव से हुआ था। विवाह के बाद से ही सास शांति बाई और जेठ हेमंत यादव व रोहित यादव द्वारा उसके साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज की जा रही थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने शादी में मिले गहने बिना अनुमति बेच दिए और घर का कीमती सामान भी निकाल लिया।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी - पीड़िता और उसके पति द्वारा विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी जाती रही। कुछ दिन पहले सास और जेठों ने दंपति को घर से निकाल दिया और ताला तोड़कर घर का सामान तक बेच दिया। पंखे और कूलर तक खोल ले जाने का आरोप लगाया गया है।
तांत्रिक क्रियाओं से डराने का भी आरोप - ज्ञापन में यह भी कहा गया कि घर में नींबू, राई और राख जैसी वस्तुएं रखकर तांत्रिक क्रियाओं के जरिए डराया-धमकाया जाता था, जिससे दंपति मानसिक रूप से परेशान था।
मारपीट के बाद उठाया आत्मघाती कदम - 27 मार्च को जब किरण अपने घर पहुंची, तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इससे आहत होकर उसने एसिड पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उदयपुर रेफर किया गया है।
3 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं - परिजनों का कहना है कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे नाराज परिजनों ने ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

इंदौर जल विवाद के बीच कैलाश विजयवर्गीय के खेती बयान पर कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार की प्रतिक्रिया, शून्य लागत खेती का दावा भ्रामक, सरकार किसानों को गुमराह कर असल मुद्दों से भटका रही....

March 30, 2026 11:55 AM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित....

March 30, 2026 11:48 AM

उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कल जावद आएंगे….

March 30, 2026 11:35 AM

शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों को दिया जा रहा है पेयजल गुणवत्‍ता परीक्षण का प्रशिक्षण आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एफ.टी.के.कीट वितरित....

March 30, 2026 11:32 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी विभाग कार्य योजना अनुसार अविलंब कार्य प्रारंभ करें - सीईओ श्री वैष्‍णव जिला पंचायत सीईओ ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की समीक्षा...

March 30, 2026 11:30 AM

उप संचालक कृषि‍ श्री पटेल सेवानिवृत्‍त....

March 30, 2026 11:29 AM

कमरतोड़ महंगाई और ओलावृष्टि के मुआवजे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन से जन-समस्याओं के समाधान की मांग, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने सरकार को घेरा, बिजली, गैस में वृद्धि वापस लेने और किसान हितो की उठाई आवाज़, ग्रीनको प्लांट की जांच आवश्यक...

March 30, 2026 11:24 AM

डीकैन में कुदरत का करिश्मा, बेमौसम ओलावृष्टि से सड़कें हुईं सफेद, शिमला जैसा बना नजारा...

March 30, 2026 11:22 AM

तांत्रिक क्रियाएं, मारपीट और फिर घर से निकाला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार, नीमच में नवविवाहिता के आत्मघाती कदम के बाद भी पुलिस मौन, आक्रोशित परिजनों ने घेरा पुलिस कार्यालय....

March 30, 2026 11:13 AM

जिले की शेष रही 25 कम्‍पोजिट मदिरा दुकानों का ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 31 मार्च को...

March 30, 2026 08:55 AM

सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री जगदीश बावरी सेवानिवृत्त...

March 30, 2026 08:54 AM

उज्जैन में जैन पत्रकार महाकुंभ का शंखनाद, पत्रकारिता, धर्म और संकल्प का अनूठा संगम....

March 30, 2026 08:35 AM

जीरन क्षेत्र में घरेलु गैस लीक होने से आग लगने के कारण घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति को, डायल 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल....

March 30, 2026 08:09 AM

जावद में देश का सबसे बड़ा प्राकृतिक खेती महायज्ञ, कृषि ऋषि डॉ. पालेकर दे रहे निःशुल्क प्रशिक्षण, एक गाय से 15 एकड़ खेती का बता रहे सफल मॉडल, देशभर से जुटे हजारों किसान, समापन पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा होंगे शामिल....

March 30, 2026 07:28 AM

2050 स्थानों पर जांच में 2912 एलपीजी सिलेंडर जब्त, 9 प्रकरणों में एफआईआर - खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

March 30, 2026 02:43 AM

दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान का राष्ट्र गान के साथ दीनदयाल मंडल मनासा का प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ….

March 30, 2026 02:15 AM

सरवानिया में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, देवतलाई श्री वीर बाल हनुमान मंदिर समिति की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी...

March 30, 2026 02:07 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 30, 2026 01:59 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 30, 2026 01:56 AM