जावद में देश का सबसे बड़ा प्राकृतिक खेती महायज्ञ, कृषि ऋषि डॉ. पालेकर दे रहे निःशुल्क प्रशिक्षण, एक गाय से 15 एकड़ खेती का बता रहे सफल मॉडल, देशभर से जुटे हजारों किसान, समापन पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा होंगे शामिल....
Updated : March 30, 2026 07:28 AM
बबलु माली
प्रशासनिक
जावद :- रासायनिक खाद के बढ़ते खर्च और कर्ज के बोझ से जूझ रहे किसानों के लिए नीमच जिले की जावद तहसील से एक नई उम्मीद की किरण सामने आई है। यहां 28 मार्च से शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा प्राकृतिक खेती महायज्ञ किसानों के लिए बदलाव का बड़ा माध्यम बनता नजर आ रहा है। चार दिवसीय इस महाआयोजन में देशभर से हजारों किसान पहुंचकर खेती की आधुनिक और वैकल्पिक तकनीकों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की पहल पर 28 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस महाशिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्त ‘कृषि ऋषि’ पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर स्वयं चार दिनों तक किसानों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. पालेकर देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती का मॉडल विस्तार से समझा रहे हैं, जिसमें एक गाय के माध्यम से 15 एकड़ तक खेती करने की पद्धति बताई जा रही है। इसके साथ ही शून्य बजट प्राकृतिक खेती, जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत और वाफसा तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे किसानों को खेती की लागत घटाने का व्यावहारिक समाधान मिल रहा है। शिविर में प्रतिदिन अलग-अलग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जहरमुक्त खेती, कम लागत में अधिक उत्पादन, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, प्राकृतिक कीटनाशकों के उपयोग और फसल प्रबंधन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। किसानों को गो-आधारित खेती, जैविक खाद निर्माण तथा पारंपरिक कृषि पद्धतियों के महत्व से भी अवगत कराया जा रहा है, जिससे वे रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर बन सकें। आयोजन स्थल पर किसानों के लिए आवास, भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में किसान अपने परिवार सहित पहुंचकर इस प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे हैं, जिससे यह आयोजन व्यापक जनभागीदारी वाला अभियान बनता दिखाई दे रहा है।
चार दिवसीय कृषि महायज्ञ के समापन सत्र में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजकों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने सरवानिया-मोरवन मंडल के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों, बूथ अध्यक्षों, बूथ महामंत्रियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12 बजे तक जावद पहुंचकर समापन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। यह प्राकृतिक खेती महायज्ञ न केवल किसानों को नई दिशा दे रहा है, बल्कि यह साबित कर रहा है कि खेती अब कर्ज का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और समृद्धि का सशक्त माध्यम बन सकती है।
और खबरे
सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री जगदीश बावरी सेवानिवृत्त...
March 30, 2026 08:54 AM
उज्जैन में जैन पत्रकार महाकुंभ का शंखनाद, पत्रकारिता, धर्म और संकल्प का अनूठा संगम....
March 30, 2026 08:35 AM
जीरन क्षेत्र में घरेलु गैस लीक होने से आग लगने के कारण घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति को, डायल 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल....
March 30, 2026 08:09 AM
जावद में देश का सबसे बड़ा प्राकृतिक खेती महायज्ञ, कृषि ऋषि डॉ. पालेकर दे रहे निःशुल्क प्रशिक्षण, एक गाय से 15 एकड़ खेती का बता रहे सफल मॉडल, देशभर से जुटे हजारों किसान, समापन पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा होंगे शामिल....
March 30, 2026 07:28 AM
2050 स्थानों पर जांच में 2912 एलपीजी सिलेंडर जब्त, 9 प्रकरणों में एफआईआर - खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...
March 30, 2026 02:43 AM
दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान का राष्ट्र गान के साथ दीनदयाल मंडल मनासा का प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ….
March 30, 2026 02:15 AM
सरवानिया में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, देवतलाई श्री वीर बाल हनुमान मंदिर समिति की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी...
March 30, 2026 02:07 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 30, 2026 01:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 30, 2026 01:56 AM
उद्योग संघ झंझारवाड़ा का होली मिलन समारोह संपन्न, स्वराज डेनिम ने दी दो फायर ब्रिगेड की सौगात...
March 29, 2026 04:09 PM
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, कल 30 को नीमच-जावद में प्रदर्शन-ज्ञापन, 31 को मनासा में जिला स्तरीय विशाल धरना...
March 29, 2026 02:29 PM
दौ वरिष्ठ एवं दो युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को बनाया नगर परिषद सिंगोली एल्डरमैन, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर...
March 29, 2026 02:26 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में 145 किलो से अधिक अवैध अफीम व डोडाचूरा जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार....
March 29, 2026 02:23 PM
जिला कांग्रेस सेवादल नीमच ने जावद बस स्टैंड पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, किया महापुरुषों को याद, संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से निरंतर हो रहा है यह आयोजन - यादव...
March 29, 2026 02:16 PM
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 198 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, विभिन्न अधिनियमों के 27 प्रकरण दर्ज कर 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की 98 टीमों के 615 पुलिस कर्मियों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही..
March 29, 2026 02:12 PM
ग्वालटोली में दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर पर मनेगा 20 वां श्री हनुमान जन्मोत्सव, भव्य भजन संध्या, श्रीराम धुन, हवन, विशाल भण्डारा, महाआरती होगी...
March 29, 2026 02:08 PM
भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), लुधियाना द्वारा मक्का पर प्रशिक्षण दिया गया....
March 29, 2026 01:58 PM
जावद में ज़हर मुक्त खेती की पहल, प्रशिक्षण शिविर में देसी गौ आधारित खेती पर जोर, गोरक्षा दल ने किया सम्मान...
March 29, 2026 01:53 PM
नाकोड़ा पंचतीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत, संघ पूजा के साथ हुआ अभिनंदन...
March 29, 2026 09:33 AM