FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, देवतलाई श्री वीर बाल हनुमान मंदिर समिति की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी...

  Updated : March 30, 2026 02:07 AM

बबलु माली

  धार्मिक

सरवानिया महाराज :- नगर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर है। पूरे नगर की मंदिर समितियां आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में उपरेड़ा रोड स्थित देवतलाई वाले श्री वीर बाल हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां समिति पदाधिकारियों और सदस्यों को सौंपी गईं। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष श्री पूनमचन्द पाल एवं सचिव श्री ओमप्रकाश पाल ने वर्षभर मंदिर में हुए धार्मिक आयोजनों, सेवा कार्यों, आय-व्यय और सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी हनुमान जन्मोत्सव को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और श्रद्धामय रूप देने पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर को इस बार विशेष रूप से आकर्षक विद्युत सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की मनमोहक सजावट और धार्मिक ध्वज-पताकाओं से सजाया जाएगा। साथ ही हवन अभिषेक, महाआरती और प्रसादी वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय वातावरण तैयार हो सके। समिति ने यह भी तय किया कि नगर के श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में देवतलाई बालाजी मंदिर समिति की ओर से विशेष सहभागिता रहेगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल होंगे, जो जयकारों और भक्ति गीतों के साथ पूरे नगर में धार्मिक माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाएंगे।
बैठक के दौरान मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर श्री पूनमचन्द पाल, सचिव पद पर श्री ओमप्रकाश पाल, उपाध्यक्ष पद पर श्री भरत पाल एवं श्री दशरथ पाल, कोषाध्यक्ष पद पर श्री कुलदीप जैन, सह सचिव पद पर श्री अर्जुन पाटीदार तथा संगठन मंत्री पद पर श्री गोपाल चोहरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही समिति के मार्गदर्शन और संरक्षण के लिए संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें श्री कँवरलाल पाल, श्री अशोक राठौर, श्री जगदीश राठौर, श्री मुकेश पाल, श्री शिवम पुरोहित एवं श्री दिनेश चौहरा को शामिल किया गया। समिति सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक और अत्यंत सफल रहेगा।
नगर में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व सभी मंदिर समितियां बैठक कर वर्षभर के कार्यों की समीक्षा करती हैं और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देती हैं। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी समितियां पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्थाओं को मजबूत करने में लगी हुई हैं। बैठक में श्री वीरेंद्र गुर्जर, श्री चंपालाल पाल, श्री पारस रेगर, प्रहलाद पाल, देवी सिंह देवड़ा, राजाबाबू पाल, राकेश पाल, विनोद पाल, सुनील वैध, रामलखन कहार, विजय पाल, कन्हैया लालपाल, भगतपाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आमली भाट रोड स्थित खरावाले बालाजी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था रहेगी। समिति सदस्य प्रतिदिन मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं और नगरवासियों से आयोजन में सहयोग की अपील भी कर रहे हैं। मंदिर समिति ने नगर के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा और भंडारे में सहभागिता निभाएं तथा हनुमान जन्मोत्सव को भव्य, सफल और श्रद्धामय बनाने में अपना योगदान दें। नगरवासियों में आयोजन को लेकर अभी से उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान का राष्ट्र गान के साथ दीनदयाल मंडल मनासा का प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ….

March 30, 2026 02:15 AM

सरवानिया में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, देवतलाई श्री वीर बाल हनुमान मंदिर समिति की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी...

March 30, 2026 02:07 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 30, 2026 01:59 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 30, 2026 01:56 AM

उद्योग संघ झंझारवाड़ा का होली मिलन समारोह संपन्न, स्वराज डेनिम ने दी दो फायर ब्रिगेड की सौगात...

March 29, 2026 04:09 PM

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, कल 30 को नीमच-जावद में प्रदर्शन-ज्ञापन, 31 को मनासा में जिला स्तरीय विशाल धरना...

March 29, 2026 02:29 PM

दौ वरिष्ठ एवं दो युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को बनाया नगर परिषद सिंगोली एल्डरमैन, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर...

March 29, 2026 02:26 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में 145 किलो से अधिक अवैध अफीम व डोडाचूरा जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार....

March 29, 2026 02:23 PM

जिला कांग्रेस सेवादल नीमच ने जावद बस स्टैंड पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, किया महापुरुषों को याद, संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से निरंतर हो रहा है यह आयोजन - यादव...

March 29, 2026 02:16 PM

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 198 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, विभिन्न अधिनियमों के 27 प्रकरण दर्ज कर 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की 98 टीमों के 615 पुलिस कर्मियों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही..

March 29, 2026 02:12 PM

ग्वालटोली में दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर पर मनेगा 20 वां श्री हनुमान जन्मोत्सव, भव्य भजन संध्या, श्रीराम धुन, हवन, विशाल भण्डारा, महाआरती होगी...

March 29, 2026 02:08 PM

भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), लुधियाना द्वारा मक्का पर प्रशिक्षण दिया गया....

March 29, 2026 01:58 PM

जावद में ज़हर मुक्त खेती की पहल, प्रशिक्षण शिविर में देसी गौ आधारित खेती पर जोर, गोरक्षा दल ने किया सम्मान...

March 29, 2026 01:53 PM

नाकोड़ा पंचतीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत, संघ पूजा के साथ हुआ अभिनंदन...

March 29, 2026 09:33 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 1.45 किलो से अधिक अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

March 29, 2026 09:21 AM

सरवानिया में कुत्तों के हमले में फिर घायल हुआ गोवंश, गोरक्षा दल ने बचाकर पहुंचाया गौशाला, उपचार के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग....

March 29, 2026 09:03 AM

कुकडेश्वर क्षेत्र में मोटर साईकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल....

March 29, 2026 08:28 AM

बिजली विभाग के प्रदीप कुमार शर्मा कल होंगे सेवानिवृत्त...

March 29, 2026 08:25 AM

सिंगोली में मुनि प्रणम्य सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश, उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ पाद प्रक्षालन, पंचकल्याणक महोत्सव से पहले दिखा भक्ति का माहौल...

March 29, 2026 07:57 AM