FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

2050 स्थानों पर जांच में 2912 एलपीजी सिलेंडर जब्त, 9 प्रकरणों में एफआईआर - खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

  Updated : March 30, 2026 02:43 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत में कच्चे तेल का भी पर्याप्त भण्डार है।
कालाबाजारी के विरूद्ध कार्यवाही - प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 2050 स्थानों पर जांच की गई तथा 2912 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए। साथ ही 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश के 325 रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) की जांच कराई गई है, जिसमें 01 प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। प्रदेश के समस्त जिला आपूर्ति नियंत्रक/अधिकारी एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों को सतत रूप से पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।
रसोई गैस की स्थिति - LPG के संबंध में प्रदेश के बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय (Extended Hours) तक काम कर रहे हैं। प्रदेश के जिलों में स्थित वितरकों के पास उपलब्धता एवं प्रदाय की सतत रूप से समीक्षा की जा रही है।
पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता - प्रदेश में आज की स्थिति में सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल/डीजल (MS/HSD) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक की कमी की कोई स्थिति नहीं है एवं कंपनी के डिपो से भी डीजल/पेट्रोल की लगातार कंपनी द्वारा पूर्ति की जा रही है।
अतिरिक्त मांग को पूरा करने के कदम - इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सभी सप्लाई लोकेशन ज्यादा समय तक काम कर रहे हैं और मांग को पूरा कर स्थिति को सामान्य किया जा रहा है। पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने हेतु दी गई सुविधा - सभी सीजीडी संस्थाओं को कनेक्शन की मांग/शिकायत दर्ज करने तथा निराकरण करने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिये गये हैं। सीजीडी संस्थाओं को विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्रदान करने के लिए सिंगल विण्डो पोर्टल पर आवेदन करने की सुविधा दी गई है। प्रदेश के शहरों में जिन स्थानों से पाइप-लाइन गई है, उस पाईपलाईन के आस-पास के घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपील - खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल, डीजल क्रय करें। किसी प्रकार का संग्रह न करें। ऑयल कंपनी की ओर से यह दोहराया गया है कि LPG, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी तथा सीएनजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एमपी में पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में सीजीडी संस्थाओं को आवेदन कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्त किये जायें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री जगदीश बावरी सेवानिवृत्त...

March 30, 2026 08:54 AM

उज्जैन में जैन पत्रकार महाकुंभ का शंखनाद, पत्रकारिता, धर्म और संकल्प का अनूठा संगम....

March 30, 2026 08:35 AM

जीरन क्षेत्र में घरेलु गैस लीक होने से आग लगने के कारण घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति को, डायल 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल....

March 30, 2026 08:09 AM

जावद में देश का सबसे बड़ा प्राकृतिक खेती महायज्ञ, कृषि ऋषि डॉ. पालेकर दे रहे निःशुल्क प्रशिक्षण, एक गाय से 15 एकड़ खेती का बता रहे सफल मॉडल, देशभर से जुटे हजारों किसान, समापन पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा होंगे शामिल....

March 30, 2026 07:28 AM

2050 स्थानों पर जांच में 2912 एलपीजी सिलेंडर जब्त, 9 प्रकरणों में एफआईआर - खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

March 30, 2026 02:43 AM

दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान का राष्ट्र गान के साथ दीनदयाल मंडल मनासा का प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ….

March 30, 2026 02:15 AM

सरवानिया में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, देवतलाई श्री वीर बाल हनुमान मंदिर समिति की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी...

March 30, 2026 02:07 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 30, 2026 01:59 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 30, 2026 01:56 AM

उद्योग संघ झंझारवाड़ा का होली मिलन समारोह संपन्न, स्वराज डेनिम ने दी दो फायर ब्रिगेड की सौगात...

March 29, 2026 04:09 PM

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, कल 30 को नीमच-जावद में प्रदर्शन-ज्ञापन, 31 को मनासा में जिला स्तरीय विशाल धरना...

March 29, 2026 02:29 PM

दौ वरिष्ठ एवं दो युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को बनाया नगर परिषद सिंगोली एल्डरमैन, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर...

March 29, 2026 02:26 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में 145 किलो से अधिक अवैध अफीम व डोडाचूरा जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार....

March 29, 2026 02:23 PM

जिला कांग्रेस सेवादल नीमच ने जावद बस स्टैंड पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, किया महापुरुषों को याद, संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से निरंतर हो रहा है यह आयोजन - यादव...

March 29, 2026 02:16 PM

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 198 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, विभिन्न अधिनियमों के 27 प्रकरण दर्ज कर 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की 98 टीमों के 615 पुलिस कर्मियों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही..

March 29, 2026 02:12 PM

ग्वालटोली में दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर पर मनेगा 20 वां श्री हनुमान जन्मोत्सव, भव्य भजन संध्या, श्रीराम धुन, हवन, विशाल भण्डारा, महाआरती होगी...

March 29, 2026 02:08 PM

भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), लुधियाना द्वारा मक्का पर प्रशिक्षण दिया गया....

March 29, 2026 01:58 PM

जावद में ज़हर मुक्त खेती की पहल, प्रशिक्षण शिविर में देसी गौ आधारित खेती पर जोर, गोरक्षा दल ने किया सम्मान...

March 29, 2026 01:53 PM

नाकोड़ा पंचतीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत, संघ पूजा के साथ हुआ अभिनंदन...

March 29, 2026 09:33 AM