FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन 10 और 15 अप्रैल से, वैश्विक हालातों के बीच कैबिनेट समिति ने की तैयारियों की समीक्षा.....

  Updated : March 31, 2026 02:56 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीदी को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में सोमवार को कैबिनेट समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से आयोजित की गई, जिसमें राज्य में गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि कैबिनेट समिति ने निर्णय लिया है कि इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में गेहूँ की खरीदी का कार्य 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश के शेष संभागों में उपार्जन कार्य 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। सरकार ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें खरीदी केंद्रों की स्थापना, भंडारण क्षमता, परिवहन व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना शामिल है। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि बैठक में वैश्विक परिदृश्य, विशेष रूप से मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाद्यान्न आपूर्ति एवं भंडारण व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से गेहूँ खरीदी की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो और भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। इसके लिए डिजिटल भुगतान प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, परिवहन एवं स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री लखन पटेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि समय पर और व्यवस्थित गेहूँ खरीदी से न केवल किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि प्रदेश में खाद्यान्न प्रबंधन भी सुदृढ़ होगा। इसके साथ ही, बदलते वैश्विक हालातों के बीच यह कदम राज्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरुण शमी, आयुक्त खाद्य श्री कर्मवीर शर्मा और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री अनुराग वर्मा भी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आईपीएल 2026: वैभव-यशस्वी के तूफान से राजस्थान की धमाकेदार जीत, अब आज पंजाब-गुजरात में रोमांचक जंग...

March 31, 2026 03:23 AM

समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन 10 और 15 अप्रैल से, वैश्विक हालातों के बीच कैबिनेट समिति ने की तैयारियों की समीक्षा.....

March 31, 2026 02:56 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 31, 2026 02:54 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 31, 2026 02:52 AM

प्राकृतिक खेती महाकुंभ का आज होगा भव्य समापन, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा करेंगे शिरकत, जहर मुक्त - जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर का समापन उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा करेंगे....

March 30, 2026 04:54 PM

सरकार की जनविरोधी नीतियों और खिमला प्लांट में मजदूरों की मौतों के खिलाफ कांग्रेस का मनासा में विशाल धरना प्रदर्शन कल...

March 30, 2026 04:19 PM

ग्राम पंचायत अरनिया बोराना में हुआ एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन...

March 30, 2026 03:43 PM

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य ध्वज यात्रा, डीजे-ढोल पार्टी रही आकर्षण का केंद्र, हुई 4 दिवसीय आयोजन की शुरुआत....

March 30, 2026 02:20 PM

उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा 31 मार्च को मंदसौर दौरे पर रहेंगे...

March 30, 2026 01:57 PM

महावीर जन्मोत्सव पर सिंगोली में निकला भव्य चल समारोह भक्ति भाव से सराबोर रहा पूरा नगर पुरे नगरवासियों का हुआ स्नेहभोज...

March 30, 2026 01:46 PM

विधायक,भाजपा जिलाध्यक्ष व नपाध्यक्ष की उपस्थिति में नपा नीमच में हुआ नवनियुक्त एल्डरमेनो का स्वागत....

March 30, 2026 01:43 PM

जावद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...

March 30, 2026 12:13 PM

इंदौर जल विवाद के बीच कैलाश विजयवर्गीय के खेती बयान पर कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार की प्रतिक्रिया, शून्य लागत खेती का दावा भ्रामक, सरकार किसानों को गुमराह कर असल मुद्दों से भटका रही....

March 30, 2026 11:55 AM

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित....

March 30, 2026 11:48 AM

उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कल जावद आएंगे….

March 30, 2026 11:35 AM

शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों को दिया जा रहा है पेयजल गुणवत्‍ता परीक्षण का प्रशिक्षण आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एफ.टी.के.कीट वितरित....

March 30, 2026 11:32 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी विभाग कार्य योजना अनुसार अविलंब कार्य प्रारंभ करें - सीईओ श्री वैष्‍णव जिला पंचायत सीईओ ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की समीक्षा...

March 30, 2026 11:30 AM

उप संचालक कृषि‍ श्री पटेल सेवानिवृत्‍त....

March 30, 2026 11:29 AM

कमरतोड़ महंगाई और ओलावृष्टि के मुआवजे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन से जन-समस्याओं के समाधान की मांग, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने सरकार को घेरा, बिजली, गैस में वृद्धि वापस लेने और किसान हितो की उठाई आवाज़, ग्रीनको प्लांट की जांच आवश्यक...

March 30, 2026 11:24 AM