FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पीएम मोदी से सपरिवार मिले पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, जावद में AI और जीरो बजट खेती के नवाचारों पर हुई चर्चा...

  Updated : April 02, 2026 04:53 PM

बबलु माली

  प्रशासनिक

जावद :- विधायक और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरुवार को नई दिल्ली में अपने परिवार के सदस्यों के साथ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से एक बेहद आत्मीय और सुखद मुलाकात की। इस दौरान जावद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों और नवाचारों पर प्रधानमंत्री के साथ विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई। पीएम के विजन के अनुरूप जावद में हो रहे नवाचार - मुलाकात के दौरान श्री सखलेचा ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि जावद क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से प्रधानमंत्री की मंशा और उनके विजन के अनुरूप किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी और अत्याधुनिक तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में किए गए सफल नवाचारों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों की भलाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए 'जहर मुक्त जीरो बजट खेती' की दिशा में भी एक बड़ा और सार्थक प्रयास शुरू किया गया है।
सौर ऊर्जा की पहल और पीएम का पुराना जावद दौरा - इस दौरान जावद की ऐतिहासिक उपलब्धियों को भी याद किया गया। गौरतलब है कि जावद विधानसभा क्षेत्र वही क्षेत्र है जहां मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा के विस्तार का काम सबसे पहले शुरू हुआ था। इसी विशेष नाते और श्री सखलेचा के आत्मीय अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व में एक बार जावद का दौरा भी कर चुके हैं। परिवार से पीएम की आत्मीय बातचीत: ऋषभ ने बताया विकास का मॉडल, बेस्टसेलर लेखिका त्रिशा ने भेंट की पुस्तक। इस सौजन्य भेंट के दौरान प्रधानमंत्री ने सखलेचा परिवार के सदस्यों से भी बहुत सहजता और आत्मीयता से बातचीत की। विधायक के पुत्र ऋषभ सखलेचा ने प्रधानमंत्री से संवाद करते हुए उन्हें जावद विधानसभा क्षेत्र में 'लीक से हटकर' हो रहे अनूठे और विकासशील कार्यों की जानकारी दी, जिसकी प्रधानमंत्री ने सराहना की। वहीं, इस मुलाकात का एक और विशेष आकर्षण विधायक की पुत्री त्रिशा सखलेचा रहीं। त्रिशा एक बहुत ही उत्कृष्ट लेखिका हैं और उनकी कई पुस्तकें 'बेस्ट सेलर' की श्रेणी में अपनी जगह बना चुकी हैं। इस गौरवपूर्ण मौके पर उन्होंने अपनी लिखी हुई एक पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ससम्मान भेंट की। राष्ट्रीय राजधानी में हुई इस सुखद और महत्वपूर्ण मुलाकात को जावद के भविष्य और वहां चल रही विकास परियोजनाओं को नई पहचान दिलाने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

छह वर्ष बाद मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग में फिर शुरू हुई जनसुनवाई, पहले ही दिन घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद के 40 मामलों की हुई त्वरित सुनवाई...

May 26, 2026 05:07 AM

लगभग 100 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, लोक कॉरिडोर बनेगा आस्था, संस्कृति और विकास का भव्य संगम....

May 26, 2026 05:04 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 26, 2026 04:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 26, 2026 04:49 AM

जीरन CHC में बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना जांच किए थमा दी यूरिन टेस्ट रिपोर्ट, वीडियो वायरल...

May 25, 2026 05:10 PM

उदयपुर रेंज पुलिस के साइबर शील्ड एवं जीवन रक्षा अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, आईजी उदयपुर रेंज ने पोस्टर्स का किया विमोचन, अधिकाधिक जनभागीदारी का किया आह्वान....

May 25, 2026 03:39 PM

दशहरा पर श्रमदान से संवर गई श्रीपुरा की प्राचीन बावड़ी रामपुरा नगर परिषद ने कलश यात्रा निकालकर दिया जल संरक्षण का संदेश, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी एवं सांसद प्रतिनिधि विजय दानगड़ की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब...

May 25, 2026 02:27 PM

पवित्र भाव के बिना पुण्य कर्म नहीं मिलता है - वैराग्य सागर जी महाराज..

May 25, 2026 02:16 PM

46 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त, मुरमुरे के कट्टों में छिपाकर हो रहा था परिवहन....

May 25, 2026 02:13 PM

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पवनचक्की से 10 लाख की कॉपर केबल लूट का पर्दाफाश, 16 आरोपी गिरफ्तार....

May 25, 2026 01:21 PM

जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान विभिन्न रुपों में अवतार लेकर है - पं. डॉ. बबलू वैष्णव

May 25, 2026 12:00 PM

बमोरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंदिर परिसर में सफाई कर गंगा दशमी पर महाआरती की गई...

May 25, 2026 11:57 AM

रीवा में साध्वी दुर्घटना के बाद वाहन रैली निकाल कर सकल जैन समाज ने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ज्ञापन सोपा...

May 25, 2026 11:35 AM

आर्यिका माताजी की दुर्घटना पर सिंगोली में जैन समाज का आक्रोश, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग....

May 25, 2026 11:12 AM

जल के बिना जीवन संभव नहीं, जल जीवन का अभिन्न अंग - सांसद श्री गुप्ता, गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना घाट पर हुआ सामूहिक श्रमदान...

May 25, 2026 11:05 AM

धनिया उत्पादन में नीमच बनेगा अग्रणी, 700 हेक्टेयर क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य, कलेक्टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में एक जिला एक उत्पाद के तहत समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न, जिले में ओडीओपी के तहत 65 धनियां प्रसंस्‍करण इकाईयां स्‍थापित...

May 25, 2026 10:42 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान, नपा ने श्रीमती जायसवाल की उपस्थिति में पारसी बावड़ी पार्क पर चलाया सफाई अभियान...

May 25, 2026 10:39 AM

सैलाना पुलिस का बड़ा धमाका, 9 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद...

May 25, 2026 10:34 AM

सरवानिया महाराज मण्डलम कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....

May 25, 2026 10:16 AM