पार्थ कॉलोनी में 83वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न, भजन-सत्संग से गूंजा नगर...
Updated : April 22, 2026 09:29 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
धार्मिक
नीमच :- सनातन धर्म एवं संस्कारों के प्रति बढ़ती निष्ठा के चलते नगर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एक धार्मिक परंपरा का स्वरूप ले चुका है। इसी क्रम में पार्थ कॉलोनी में 83वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा, विद्वान एवं रामराष्ट्र आराधक संत श्री चेतनराम जी (उदयपुर) की प्रेरणा से नगर में निरंतर आयोजित हो रहे सामूहिक पाठ एवं सत्संग की यह 83वीं कड़ी रही। कार्यक्रम में भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम का शुभारंभ लाभार्थी डबकरा परिवार (चचोर) के संजय डबकरा, अनिल डबकरा, अंकित डबकरा, अभय डबकरा सहित पोरवाल समाज अध्यक्ष रामनिवास मंडवारिया, रामपाल मंत्री, शिवनारायण आचार्य, सत्यनारायण धनोतिया, घनश्याम धनोतिया, राधेश्याम पाटीदार, हरिराम हाड़ा, महेश पंचारिया आदि ने श्री हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
भजन संध्या के दौरान निरंजन पाराशर ने श्री गणपति वंदना प्रस्तुत की, वहीं राजकुमार मारू ने “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है” भजन से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सत्यनारायण सोनी ने श्री हनुमान चालीसा के पाठ का महत्व बताते हुए सभी से नियमित पाठ करने का आह्वान किया। अरुण झंवर ने “मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे” भजन प्रस्तुत कर पूरे पंडाल में भक्तों को नृत्य के लिए प्रेरित किया। वहीं कमल विजयवर्गीय ने “हेलो हुणजे रे मारा रूप चतुरभुज भाला वारा रे” लावणी से श्री चारभुजाजी की अरदास की। गोपाल राठौर ने “निराली थारी झांकी अनोखी थारी झांकी” भजन से श्री हनुमान जी का गुणगान किया। यूट्यूबर गोपाल हिन्दुस्तानी ने “थारे ढोल नगाड़ा बाजे रे सालासर के मंदिर में हनुमान बिराज रे” भजन से भक्तों को खूब झुमाया। इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर के पुजारी कथाकार गोविन्द उपाध्याय ने गौमाता संरक्षण हेतु संत समाज एवं पुजारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए उपस्थित जनों से महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रार्थना पत्र सौंपने में सहयोग करने का आग्रह किया।
अंत में सनातन सत्संग मंडल द्वारा लाभार्थी डबकरा परिवार एवं सभी उपस्थित सनातन परिवारों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आगामी 28 अप्रैल मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे सत्य सांई कॉलोनी स्थित जोगणिया माता मंदिर पर आयोजित होने वाले 84वें सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया।
और खबरे
नीमच में प्लेसमेंट ड्राईव सम्पन्न, 22 युवाओं को मिले आफर लेटर....
April 22, 2026 11:40 AM
ग्राम देवरिया में पेयजल कुएं की साफ-सफाई करवाई पेयजल स्रोतों की सफाई..
April 22, 2026 11:39 AM
पोषण पखवाड़ा के तहत जिले में पाँच स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कुल 238 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
April 22, 2026 11:38 AM
नीमच में डाक विभाग द्वारा आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को, आमजन को मिलेगी राहत....
April 22, 2026 10:21 AM
नवीन सड़कों के प्रांक्कलन में सड़क सुरक्षा मानकों को शामिल करें - श्री वैष्णव वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए-जिला पंचायत सीईओ जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न.....
April 22, 2026 09:52 AM
दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर नही निकले डॉ.प्रसाद, लू व तापघात से बचाव के लिये एडवायजरी जारी.....
April 22, 2026 09:50 AM
वयवंदना योजना में वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविरों का आयोजन, 27 अप्रेल से 2 मई तक सघन आयुष्मान अभियान....
April 22, 2026 09:48 AM
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 24 अप्रैल को आयोजित होगी, स्वास्थ्य सेवाओं की होगी विस्तृत समीक्षा....
April 22, 2026 09:47 AM
पार्थ कॉलोनी में 83वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न, भजन-सत्संग से गूंजा नगर...
April 22, 2026 09:29 AM
इनरव्हील क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच, चिन्हित मरीजों के किये जायेंगे निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन...
April 22, 2026 09:21 AM
रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 किलो डोडाचूरा व 15.5 किलो पोस्तदाना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार...
April 22, 2026 05:06 AM
कुप्रथा की बेड़ियाँ तोड़ मुख्य धारा से जुड़ रही हैं बेटियां, नीमच जिले का पंख अभियान बना सशक्तिकरण की मिसाल....
April 22, 2026 03:17 AM
अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विगत सात दिनों में 178 गौवंश एवं अन्य पशु मुक्त कराए गए......
April 22, 2026 03:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 22, 2026 02:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 22, 2026 02:53 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, 500 ग्राम अवैध अफीम सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार....
April 21, 2026 04:53 PM
श्री सांवलिया सेठ के भंडार में रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा, 31 करोड़ के पार पहुंची राशि, शेष राशि की गणना बाकी...
April 21, 2026 04:37 PM
जीरन शासकीय महाविद्यालय में सिविल सेवा दिवस पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्र सेवा का संदेश...
April 21, 2026 04:20 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 39,685 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 21, 2026 03:14 PM