दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर नही निकले डॉ.प्रसाद, लू व तापघात से बचाव के लिये एडवायजरी जारी.....
Updated : April 22, 2026 09:50 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- वर्तमान मैासम में गर्मी का प्रभाव बढने लगा है तथा आगामी दिवस में इसमें और बढोतरी की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों को एडवायरी जारी कर सलाह दी गई है, कि इस मौसम में अनावश्यक दोपहर के समय घर से बाहर नही निकले। माह अप्रेल मई एवं जून में तापमान की अधिकता के कारण गर्म हवाओ के रूप में लू चलती है, जिससे आमजनों को भी लू लगने की समस्या हो सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया, कि अत्याधिक गर्मी एवं तेज धूप के सम्पर्क में आने से शरीर में पानी एवं नमक (लवण) की कमी हो जाती है जिससे लू लगने की संभावना बढ जाती है। ऐसी स्थिति में आवश्यक सावधानियां अपनाना अत्यंत आवश्यक है। अनावश्यक धूप में निकलने से बचना चाहिये, यदि आवश्यक हो, तो सिर पर कपडे या गमछे का उपयोग करे। आखों पर चश्मा पहन कर चले। घर से बाहर निकलने से पहले कुछ खाकर निकले जरूरी कार्य सुबह जल्दी या सायंकाल को करे. डॉ.प्रसाद ने बताया, कि तेज बुखार, सिसदर्द , चक्कर आना, उल्टी , मुहं का सुखना, अत्यधिक प्यास लगना, कमजोरी, पूरे शरीर में दर्द, पसीना नही आना, पेशाब कम आना या पीले गहरे रंग का आना, भूख नही लगना एवं बैहोसी जैसे लक्षण लू के संकेत हो सकते है, ऐसे लक्षण दिखाई दे, तो संबन्धित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर लिटाकर प्राथमिक उपचार प्रदान करना चाहिए तथा तुरंत ही नजदिकी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक को दिखाना चाहिये। लू से बचाव के लिये अत्याधिक मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थो का सेवन करना चाहिए, सूती वस्त्र पहनें एंव ओ.आर.एस.का घोल का सेवन करना चाहिए। धूप में लंबे समय तक कार्य करने से बचना चाहिए। साथ ही दोपहर के समय किचन भट्टी पर कार्य को भी टालना चाहिये। तरल पेय पदार्थ जैसे पानी, छांछ, नींबू का रस, फलों का रस, तरल पेय पदार्थो का उपयोग निरंतर करते रहना चाहिए। डॉ.प्रसाद ने बताया, कि अधीनस्थ चिकित्सकों को इसके लिये निर्देश जारी कर दियें है तथा पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस. एवं अन्य दवाईयां की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए है।
और खबरे
बगैर ई-टोकन के उर्वरक विक्रय करने पर दो विक्रेताओं के पंजीयन निलंबित...
April 22, 2026 11:40 AM
नीमच में प्लेसमेंट ड्राईव सम्पन्न, 22 युवाओं को मिले आफर लेटर....
April 22, 2026 11:40 AM
ग्राम देवरिया में पेयजल कुएं की साफ-सफाई करवाई पेयजल स्रोतों की सफाई..
April 22, 2026 11:39 AM
पोषण पखवाड़ा के तहत जिले में पाँच स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कुल 238 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
April 22, 2026 11:38 AM
नीमच में डाक विभाग द्वारा आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को, आमजन को मिलेगी राहत....
April 22, 2026 10:21 AM
नवीन सड़कों के प्रांक्कलन में सड़क सुरक्षा मानकों को शामिल करें - श्री वैष्णव वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए-जिला पंचायत सीईओ जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न.....
April 22, 2026 09:52 AM
दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर नही निकले डॉ.प्रसाद, लू व तापघात से बचाव के लिये एडवायजरी जारी.....
April 22, 2026 09:50 AM
वयवंदना योजना में वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविरों का आयोजन, 27 अप्रेल से 2 मई तक सघन आयुष्मान अभियान....
April 22, 2026 09:48 AM
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 24 अप्रैल को आयोजित होगी, स्वास्थ्य सेवाओं की होगी विस्तृत समीक्षा....
April 22, 2026 09:47 AM
पार्थ कॉलोनी में 83वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न, भजन-सत्संग से गूंजा नगर...
April 22, 2026 09:29 AM
इनरव्हील क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच, चिन्हित मरीजों के किये जायेंगे निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन...
April 22, 2026 09:21 AM
रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 किलो डोडाचूरा व 15.5 किलो पोस्तदाना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार...
April 22, 2026 05:06 AM
कुप्रथा की बेड़ियाँ तोड़ मुख्य धारा से जुड़ रही हैं बेटियां, नीमच जिले का पंख अभियान बना सशक्तिकरण की मिसाल....
April 22, 2026 03:17 AM
अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विगत सात दिनों में 178 गौवंश एवं अन्य पशु मुक्त कराए गए......
April 22, 2026 03:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 22, 2026 02:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 22, 2026 02:53 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, 500 ग्राम अवैध अफीम सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार....
April 21, 2026 04:53 PM
श्री सांवलिया सेठ के भंडार में रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा, 31 करोड़ के पार पहुंची राशि, शेष राशि की गणना बाकी...
April 21, 2026 04:37 PM
जीरन शासकीय महाविद्यालय में सिविल सेवा दिवस पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्र सेवा का संदेश...
April 21, 2026 04:20 PM