FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

वयवंदना योजना में वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविरों का आयोजन, 27 अप्रेल से 2 मई तक सघन आयुष्मान अभियान....

  Updated : April 22, 2026 09:48 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए आयुष्‍मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहि‍यों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये विशेष शिविरों का आयोजन 27 अप्रेल से किया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले उक्त शिविरों का आयोजन जिले के प्रत्येक सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द पर किया जावेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि इन शिविरों में विशेष रूप आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड बनाने पर जोर दिया जावेगा, जिससे जिले के बुजुर्गो को अधिकतम लाभ मिल सके। डॅा.प्रसाद ने बताया, कि जिले में अभी तक 17000 से अधिक वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके है, जिससे वृद्धजन आवश्‍यकता होने पर अनुबंधित अस्पताल में पहुचॅ कर सेवाए प्राप्त कर रहे है। डॅा.प्रसाद ने बताया, कि जिस व्यक्ति के पास पूर्व से आयुष्मान कार्ड है और वह वर्तमान में 70 वर्ष से अधिक का हो गया है, तो उसे आयुष्मान भारत वयवंदना के तहत 5 लाख रू. तक के उपचार की अतिरिक्त पात्रता होगी तथा वह व्यक्ति 10 लाख तक का निःशुल्क उपचार करवा सकेगा। कई ऐसे बुजुर्ग है, जो संतान विहीन है या जिनका परिवार में कोई देखरेख करने वाला नही है और महंगे अस्पताल में ईलाज की राशि नही है उनके लिये यह योजना वरदान साबित हो रही है, ऐसे दंपति मंहगा ईलाज भी अनुबंधित अस्पतालों में करवा कर, सरकार को धन्यवाद कर रहे है। डॅा.प्रसाद ने जिले के सम्मानित बुजुर्गो से अपील की है, कि जिन भी बुजुर्गो का अभी तक कार्ड नही बना है, वे अपने निकट के स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचकर, कार्ड अवश्‍य बनवाए, जिनके मोबाईल नम्‍बर अपडेट नही है या फिंगर प्रिन्ट मैच नही हो रहे है, वे एक बार आधार केन्द्र जाकर, अपना डेटा ठीक करवा ले, जिससे उनका आधार कार्ड आसानी से बनाया जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बगैर ई-टोकन के उर्वरक विक्रय करने पर दो विक्रेताओं के पंजीयन निल‍ंबित...

April 22, 2026 11:40 AM

नीमच में प्‍लेसमेंट ड्राईव सम्‍पन्‍न, 22 युवाओं को मिले आफर लेटर....

April 22, 2026 11:40 AM

ग्राम देवरिया में पेयजल कुएं की साफ-सफाई करवाई पेयजल स्रोतों की सफाई..

April 22, 2026 11:39 AM

पोषण पखवाड़ा के तहत जिले में पाँच स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न कुल 238 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...

April 22, 2026 11:38 AM

नीमच में डाक विभाग द्वारा आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को, आमजन को मिलेगी राहत....

April 22, 2026 10:21 AM

नवीन सड़कों के प्रांक्‍कलन में सड़क सुरक्षा मानकों को शामिल करें - श्री वैष्‍णव वाहनों पर ब्‍लेक फिल्‍म पाए जाने पर सख्‍त कार्यवाही की जाए-जिला पंचायत सीईओ जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्‍न.....

April 22, 2026 09:52 AM

दोपहर के समय अनावश्‍यक घर से बाहर नही निकले डॉ.प्रसाद, लू व तापघात से बचाव के लिये एडवायजरी जारी.....

April 22, 2026 09:50 AM

वयवंदना योजना में वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविरों का आयोजन, 27 अप्रेल से 2 मई तक सघन आयुष्मान अभियान....

April 22, 2026 09:48 AM

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 24 अप्रैल को आयोजित होगी, स्वास्थ्य सेवाओं की होगी विस्तृत समीक्षा....

April 22, 2026 09:47 AM

पार्थ कॉलोनी में 83वां सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न, भजन-सत्संग से गूंजा नगर...

April 22, 2026 09:29 AM

इनरव्हील क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच, चिन्हित मरीजों के किये जायेंगे निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन...

April 22, 2026 09:21 AM

रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 किलो डोडाचूरा व 15.5 किलो पोस्तदाना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार...

April 22, 2026 05:06 AM

कुप्रथा की बेड़ियाँ तोड़ मुख्य धारा से जुड़ रही हैं बेटियां, नीमच जिले का पंख अभियान बना सशक्तिकरण की मिसाल....

April 22, 2026 03:17 AM

अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विगत सात दिनों में 178 गौवंश एवं अन्य पशु मुक्त कराए गए......

April 22, 2026 03:12 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 22, 2026 02:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 22, 2026 02:53 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, 500 ग्राम अवैध अफीम सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार....

April 21, 2026 04:53 PM

श्री सांवलिया सेठ के भंडार में रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा, 31 करोड़ के पार पहुंची राशि, शेष राशि की गणना बाकी...

April 21, 2026 04:37 PM

जीरन शासकीय महाविद्यालय में सिविल सेवा दिवस पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्र सेवा का संदेश...

April 21, 2026 04:20 PM