राजस्व कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें - कलेक्टर श्री चंद्रा, नीमच जिले में 4000 हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि संरक्षित, राजस्व प्रकरण निराकरण में नीमच प्रदेश में अव्वल राजस्व अधिकारी-पटवारी बैठक में दिए निर्देश....
Updated : April 23, 2026 10:19 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को टाउन हॉल, नीमच में आयोजित जिले के सभी राजस्व अधिकारियों और पटवारियों की विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सभी राजस्व अधिकारी एवं पटवारी शासकीय जमीनों के संरक्षण, रास्ता विवाद, अतिक्रमण प्रकरण, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के राजस्व संबंधी कार्यों को संवेदनशीलता के साथ स्वयं आगे आकर तत्परतापूर्वक करें। अच्छा कार्य करने वाले सहयोगियों से सीखें, समझें और अपने कार्य में सुधार लाएं। कार्यों में पारदर्शिता रखें। बैठक में ए.डी.एम. श्री बी.एस. कलेश, सभी एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।
राजस्व कार्ययोजना अनुरूप समय-सीमा में करें कार्य - कलेक्टर : राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने संपूर्ण राजस्व अमले एवं पटवारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा वर्षभर के कार्यों की जिला राजस्व कार्ययोजना बनाई गई है। सभी कार्ययोजना के अनुरूप समय-सीमा में समर्पित होकर कार्य करें और विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें. कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला इस वर्ष प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। नीमच की संपूर्ण राजस्व टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया है, सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नीमच जिले की राजस्व टीम ने शासकीय जमीनों के संरक्षण का भी सराहनीय कार्य किया है, यह कार्य निरंतर जारी रहे। अब तक जिले में चार हजार हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि का संरक्षण किया जा चुका है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व रिकॉर्ड अद्यतन करें, शासकीय भूमियों को संरक्षित करें तथा सभी शासकीय भूमियों के बंटाकन एवं तरमीम का कार्य पूर्ण करें। राजस्व न्यायालयों के आदेशों के अमल एवं अनुपालन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार एस.डी.एम. के माध्यम से एक सप्ताह में आदेश के अमल एवं अनुपालन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। पीठासीन अधिकारी द्वारा आदेश पारित करने के साथ ही आदेशों की पालना सुनिश्चित हो। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार फार्मर आई.डी. बनाने, आर.ओ.आर., ई-के.वाई.सी., आधार लिंकेज, नक्शा तरमीम, नक्शा विहीन ग्रामों के नक्शा निर्माण कार्य की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंद्रा ने राजस्व विभाग के विभिन्न पैरामीटर्स पर उत्कृष्ट कार्य करने पर पटवारियों और राजस्व अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्मानित भी किया। कलेक्टर ने तहसीलदार मनासा श्री मुकेश निगम, तहसीलदार रामपुरा श्री मृगेंन्द्र सिसोदिया, नायब तहसीलदार सिंगोली श्री बी.के.मकवाना एवं पटवारी नीमच श्री शशिप्रकाश आर्य, श्री सुरेश पाठक, श्री कमलसिह, श्री पंकज वर्मा, श्री सुरेश कुमार यादव, सुश्री रविना एवं सुश्री रेखा उपाध्याय जावद, पटवारी सिंगोली सुश्री स्वाति जैन, रामपुरा के पटवारी श्री भारत धाकड एवं सुश्री रश्मि त्यागी को उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में एसडीएम नीमच ने आभार व्यक्त किया।
और खबरे
कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, अधिकारियों संग बस में सवार होकर कोज्या रात्रि चौपाल के लिए हुए रवाना, जिला पंचायत सी.ई.ओ., ए.डी.एम. एवं डिप्टी कलेक्टर भी साथ....
April 23, 2026 12:14 PM
पावरिंग लाइवलीहुड प्रोग्राम के अंतर्गत एफपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न....
April 23, 2026 12:07 PM
जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक....
April 23, 2026 12:03 PM
नीमच में क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल, नगदी व लाखों का हिसाब-किताब सहित कार जप्त....
April 23, 2026 12:01 PM
उचेड गौशाला परिसर में भीषण आग, अंकुर उपवन के पेड़-पौधे जलकर राख...
April 23, 2026 11:35 AM
संयम दीक्षा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा अष्टानिहका महोत्सव में उमड़े समाज जन...
April 23, 2026 11:32 AM
भैराणा धाम को विनाश से बचाने हेतु, रीको की भूमि को आवंटन निरस्त करवाने हेतु उपखंड अधिकारी मांडल को मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन...
April 23, 2026 11:14 AM
पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने, नपाध्यक्ष व सीएमओ ने ली जलकल अमले की बैठक, व्यवस्था तत्काल सुधारने के दिये निर्देश, अधिकारी से लेकर वॉलमेन तक रहे उपस्थित...
April 23, 2026 10:55 AM
पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने, नपाध्यक्ष व सीएमओ ने ली जलकल अमले की बैठक, व्यवस्था तत्काल सुधारने के दिये निर्देश, अधिकारी से लेकर वॉलमेन तक रहे उपस्थित...
April 23, 2026 10:54 AM
स्वैच्छिक संस्थाएं जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी बने श्री चंद्रा, स्वैच्छिक संगठनों को ‘पंख’ देगा जन अभियान परिषद, सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न....
April 23, 2026 10:22 AM
संपूर्ण राजस्व अमले ने सामूहिक रूप से भरे स्वगणना फार्म...
April 23, 2026 10:20 AM
राजस्व कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें - कलेक्टर श्री चंद्रा, नीमच जिले में 4000 हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि संरक्षित, राजस्व प्रकरण निराकरण में नीमच प्रदेश में अव्वल राजस्व अधिकारी-पटवारी बैठक में दिए निर्देश....
April 23, 2026 10:19 AM
आईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक इंतजामात करने के दिए निर्देश, आईपीएल आयोजन मे माननीय राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेशो की हो पालना...
April 23, 2026 09:28 AM
कलेक्टर श्री चंद्रा आज कोज्या में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होंगे...
April 23, 2026 08:28 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1 किलो अफीम व 6.200 किलो डोडाचूरा जब्त, पति-पत्नी गिरफ्तार....
April 23, 2026 06:24 AM
हत्या के प्रयास मामले में 8 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...
April 23, 2026 06:09 AM
जल गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत नाहरगढ़ की प्राचीन बावड़ी का होगा जीर्णोद्धार, ग्राम बर्डिया पीना में निर्माणाधीन अमृत सरोवर कार्य प्रगति पर, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने किया स्थलीय निरीक्षण....
April 23, 2026 06:06 AM
सार्वजनिक स्थलों को बनायेंगे महिलाओं के लिये भयमुक्त और सुविधायुक्त, देश की 10 चयनित 10 सेफ सिटीज में धार शामिल, केंद्र सरकार से मिलेंगे 10 करोड़ रुपये....
April 23, 2026 03:51 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
April 23, 2026 02:28 AM