संयम दीक्षा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा अष्टानिहका महोत्सव में उमड़े समाज जन...
Updated : April 23, 2026 11:32 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- संयम दीक्षा के बिना आत्म कल्याण नहीं होता है। संसार के पाप कर्मों की निर्जरा कर आत्मा को पवित्र कर दीक्षा का मार्ग अपनायें तभी आत्म कल्याण होता है।
संयम दीक्षा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है। अपनी आत्मा के भीतर जाने का मार्ग मंदिर से मिलता है।
यह बात खरतरगच्छ गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कही।वे श्री आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरी खरतरगछ ट्रस्ट नीमच के तत्वाधान में नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्वालटोली पुलिया के समीप नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित धर्म
सभागार कक्ष में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि स्वयं की आत्मा और पर के कल्याण के लिए संयम दीक्षा का मार्ग महत्वपूर्ण होता है। संसार और परिवार को त्याग कर दीक्षा ग्रहण कर संयम का मार्ग अपना कर कठिन साधना के बाद संयम मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। अब हम सब संसार में कठपुतली के समान है जिनको चलाता कोई और है। साधु संयम जीवन को अंगीकार कर त्याग की राह पर चलते हैं। साधु साध्वी स्वयं दर्द पीड़ा के बाद भी हंसते-हंसते केश लोचन करते हैं।
इंद्रदेव की सभा में संयम दीक्षा विदाई का मार्मिक दृश्य देख सभी भाव विह्वल हो गए - परमात्मा की संयम दीक्षा विदाई का दृश्य देखकर सभी भाव विह्वल हो गए। इस अवसर पर इंद्रलोक नाटिका में राजा चंद्र प्रकाश छाजेड़ मरु देवी माता श्वेता छाजेड़, इंद्रदेव सुनील गोपावत, इंद्राणी संगीता गोपावत, सेनापति जितेंद्र सकलेचा, ससुर नरेंद्र लोढ़ा ,नाना मनोहर सिंह लोढ़ा ,राज ज्योतिष ऋषभ पगारिया, छाड़ीदार सार्थक गोपावत, नगर सेठ हरण गमिशी पारस छाजेड़, प्रियमवदा दासी, कोरियोग्राफर श्री मती मृणाल संघवी, ने अभिनय प्रस्तुत किया नाटिका का निर्देशन सुनीता गोधा, कोरियोग्राफर दीपिका जैन इवेंट मैनेजमेंट राहुल इवेंट ने किया।
धर्म लाभार्थियों का किया सम्मान - महावीर जिनालय ध्वजा नवकारसी सुबह के स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी प्रेम प्रकाश आशा देवी पगारिया, श्रीमती शिमला स्वर्गीय राजकुमार, सुशील मधु पगारिया, राहुल हर्षिता, हिमांशु अनामिका, आशीष डॉक्टर यशोमती पगारिया परिवार जनों एवं शाम शाम के स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी अनिल शशि, अरविंद चंदन वाला, अनमोल सुरभि, अरहम नागौरी परिवार जनों का श्री संघ पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान किया गया।
भजनों पर झुमें श्रद्धालु - इस अवसर पर भायंदर मुंबई नाडोल के जैन संगीतकार भजन गायक अभिषेक एल परमार मुंबई एवं महेश कंसारा पाली मारवाड़ ने
केसरिया केसरिया आज हमारा रंग केसरिया...
मंदिर सज गया है प्यारा दादा तुमको आना है मंदिर बड़ा सुहाना दर्शन को रोज आना है म्हारा दादा गुरुदेव घणी खम्मा महावीर स्वामी आदिनाथ की जय जय कार जय जयकार, चौक बुराओ मंगल गाओ आज आनंद उत्तम छाया रे...
आई आई अंजन शलाका आई घर में खुशियां छाई मरु देवी के लाल की दुआ है ज्ञान की गंगा प्रभुजी की अमर वानी सदियों से भी है पुरानी यह कथा है जिन राज की आदि भजनों की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालु झुम उठे।
इस अवसर पर शंखेश्वर पद्मावती धाम शक्ति नगर श्री संघ की ओर से आगामी प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने के लिए विनती की गई।इस अवसर पर आचार्य श्री से मंगलीक श्रवण कर सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद ग्रहण किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। प्रतिष्ठा महोत्सव मे गणिवर्य मयंक प्रभ सागर, मुनि विरक्त प्रभ सागर , साध्वी विद्युत प्रभा , साध्वी मृदु पुर्णा , प्रंगाजना मसा अपूर्वरुचि मसा अनन्य रुचि , अनंत गुना , वर्षीतप के तपस्वी विरल प्रभा , कृतार्थ प्रभा एवं साध्वी गुणरंजना आदि का सानिध्य भी मिला।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी, आदिनाथ जिनालय के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जैन, महावीर जिनालय विकास नगर के अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया, मनोहर सिंह लोढ़ा, वीरेंद्र लोढ़ा, घनश्याम बंटू बाफना, अनिल नाहटा संतोष चोपड़ा, रिखब गोपावत, राजमल छाजेड़, चंद्र प्रकाश छाजेड़,विजय छाजेड़,
शरद जैन, विनय मारू, राजेश मानव,शोकिन जैन,राजेंद्र डूंगरवाल, अजीत चेलावत ,महेंद्र बम, पदम सिंह जयपुर, अशोक चोपड़ा रतलाम, अभय कुमार उज्जैन, महेंद्र चौधरी, विमल सकलेचा,राकेश पगारिया, नरेंद्र लोढ़ा,अंकित जैन, राहुल पगारिया जैन ,रिदम चन्द्रराज कोटिफोड़ा, अग्रवाल समाज नीमच के अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल स्वतंत्र, सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूजन में उमड़े श्रद्धालु भक्त, कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में 23 अप्रैल गुरुवार को दीक्षा कल्याणक का वरघोडा, महावीर जिनालय विकास नगर में ध्वजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिष्ठा महोत्सव में आज, इसके साथ ही कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में आज 24 अप्रैल शुक्रवार को परमात्मा की प्रतिष्ठा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इसके साथ ही 25 अप्रैल शनिवार को द्वार उद्घाटन के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
महावीर जिनालय ध्वजा में उमड़े श्रद्धालु भक्त, कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में सुबह 6बजे महावीर जिनालय विकास नगर की वार्षिक ध्वजा के धर्म लाभार्थी प्रेम प्रकाश पगारिया के आवास से ध्वजा यात्रा विकास नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ विकास नगर महावीर जिनालय पहुंचा जहां लाभार्थी परिवार जनों द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। पश्चात वरघोड़े की रथ यात्रा विकास नगर जवाहर नगर होते हुए ग्वालटोली स्थित नवनिर्मित आदिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा के दीक्षा महोत्सव में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में परिवर्तित हो गई। वरघोडा रथ यात्रा में सबसे आगे चांदी के रथ में परमात्मा विराजित थे। जिनका फूलों से श्रृंगार किया गया। एक और अन्य रथ में इंद्र इंद्राणी सुनील संगीता गोपावत तथा दूसरे रथ में नाभि राजा चंद्रप्रकाश, माता मरु देवी श्वेता छाजेड़ विराजित थे।
और खबरे
पशुपालन मंत्री ने गर्मी के मौसम में लू और तापघात से पशुओं को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के विभाग को दिए निर्देश, पशुपालकों से भी सचेत और जागरूक रहने की अपील की...
April 23, 2026 01:09 PM
26 अप्रैल को दो सत्रों में होगी परीक्षा, अभ्यर्थी 90 मिनट पूर्व पहुंचें केंद्र, बायोमेट्रिक, प्रवेश पत्र स्कैनिंग व HHMD से होगी त्रिस्तरीय जांच, सिर्फ बॉलपेन-पानी की बोतल ले जा सकेंगे..
April 23, 2026 12:18 PM
कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, अधिकारियों संग बस में सवार होकर कोज्या रात्रि चौपाल के लिए हुए रवाना, जिला पंचायत सी.ई.ओ., ए.डी.एम. एवं डिप्टी कलेक्टर भी साथ....
April 23, 2026 12:14 PM
पावरिंग लाइवलीहुड प्रोग्राम के अंतर्गत एफपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न....
April 23, 2026 12:07 PM
जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक....
April 23, 2026 12:03 PM
नीमच में क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल, नगदी व लाखों का हिसाब-किताब सहित कार जप्त....
April 23, 2026 12:01 PM
उचेड गौशाला परिसर में भीषण आग, अंकुर उपवन के पेड़-पौधे जलकर राख...
April 23, 2026 11:35 AM
संयम दीक्षा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा अष्टानिहका महोत्सव में उमड़े समाज जन...
April 23, 2026 11:32 AM
भैराणा धाम को विनाश से बचाने हेतु, रीको की भूमि को आवंटन निरस्त करवाने हेतु उपखंड अधिकारी मांडल को मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन...
April 23, 2026 11:14 AM
पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने, नपाध्यक्ष व सीएमओ ने ली जलकल अमले की बैठक, व्यवस्था तत्काल सुधारने के दिये निर्देश, अधिकारी से लेकर वॉलमेन तक रहे उपस्थित...
April 23, 2026 10:55 AM
स्वैच्छिक संस्थाएं जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी बने श्री चंद्रा, स्वैच्छिक संगठनों को पंख देगा जन अभियान परिषद, सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न....
April 23, 2026 10:22 AM
संपूर्ण राजस्व अमले ने सामूहिक रूप से भरे स्वगणना फार्म...
April 23, 2026 10:20 AM
राजस्व कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें - कलेक्टर श्री चंद्रा, नीमच जिले में 4000 हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि संरक्षित, राजस्व प्रकरण निराकरण में नीमच प्रदेश में अव्वल राजस्व अधिकारी-पटवारी बैठक में दिए निर्देश....
April 23, 2026 10:19 AM
आईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक इंतजामात करने के दिए निर्देश, आईपीएल आयोजन मे माननीय राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेशो की हो पालना...
April 23, 2026 09:28 AM
कलेक्टर श्री चंद्रा आज कोज्या में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होंगे...
April 23, 2026 08:28 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1 किलो अफीम व 6.200 किलो डोडाचूरा जब्त, पति-पत्नी गिरफ्तार....
April 23, 2026 06:24 AM
हत्या के प्रयास मामले में 8 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...
April 23, 2026 06:09 AM
जल गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत नाहरगढ़ की प्राचीन बावड़ी का होगा जीर्णोद्धार, ग्राम बर्डिया पीना में निर्माणाधीन अमृत सरोवर कार्य प्रगति पर, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने किया स्थलीय निरीक्षण....
April 23, 2026 06:06 AM
सार्वजनिक स्थलों को बनायेंगे महिलाओं के लिये भयमुक्त और सुविधायुक्त, देश की 10 चयनित 10 सेफ सिटीज में धार शामिल, केंद्र सरकार से मिलेंगे 10 करोड़ रुपये....
April 23, 2026 03:51 AM