FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

स्वैच्छिक संस्थाएं जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी बने श्री चंद्रा, स्वैच्छिक संगठनों को ‘पंख’ देगा जन अभियान परिषद, सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न....

  Updated : April 23, 2026 10:22 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सामाजिक संस्थाओं के समन्वय एवं योजनाओं में भागीदारी पर हुई विस्तृत चर्चा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से दृष्टि योजना अंतर्गत ‘पंख’ कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इसी क्रम में जिले में विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों के कार्यों को विस्तार देने तथा समन्वय बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए परिषद की योजनाओं एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया, कि जिले में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों की एक जिला स्तरीय डायरेक्टरी तैयार की जाना है, जिसके अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्र और विषयों में कार्य करने वाले स्वयंसेवी संगठनों का सूचीकरण किया जाएगा। बैठक में उपस्थित स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। कलेक्टर द्वारा म.प्र.जन अभियान परिषद की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, नशामुक्ति अभियान, सृजन, लोककला, रोजगार एवं पर्यावरण से संबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर शासन की योजनाओं में भागीदारी, क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा, समाधान और सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा, कि आप सभी संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। सामाजिक समस्याओं का हल समाज से ही निकलता है। सभी विभाग अपने-अपने विभाग की योजनाओं, अभियानों, बाल विवाह उन्मूलन, स्कूलों में प्रतिदिन योग, बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस, नर्सरी एवं पौधरोपण, जल गंगा संवर्धन, पर्यावरण, बच्चों के स्वास्थ्य, गौशाला प्रबंधन, सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाएं तथा शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाए। जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमन वैष्णव ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत व्यापक स्तर पर जन सहयोग से कार्य करने, भजन संध्या, योग, ध्यान के माध्यम से जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता पर मार्गदर्शन दिया। डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन द्वारा जनगणना अंतर्गत स्व-जनगणना करने एवं आम लोगों में इसके प्रति जन जागरूकता कर उनसे स्वयं स्व-जनगणना ऑनलाइन सबमिट करने हेतु कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, अधिकारियों संग बस में सवार होकर कोज्या रात्रि चौपाल के लिए हुए रवाना, जिला पंचायत सी.ई.ओ., ए.डी.एम. एवं डिप्टी कलेक्टर भी साथ....

April 23, 2026 12:14 PM

पावरिंग लाइवलीहुड प्रोग्राम के अंतर्गत एफपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न....

April 23, 2026 12:07 PM

जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की आसान पहुंच और सुलभता के लिए जन भागीदारी आवश्यक....

April 23, 2026 12:03 PM

नीमच में क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल, नगदी व लाखों का हिसाब-किताब सहित कार जप्त....

April 23, 2026 12:01 PM

उचेड गौशाला परिसर में भीषण आग, अंकुर उपवन के पेड़-पौधे जलकर राख...

April 23, 2026 11:35 AM

संयम दीक्षा के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- जिनमणिप्रभ सुरीश्वर, आदिनाथ जिनालय प्राण प्रतिष्ठा अष्टानिहका महोत्सव में उमड़े समाज जन...

April 23, 2026 11:32 AM

भैराणा धाम को विनाश से बचाने हेतु, रीको की भूमि को आवंटन निरस्त करवाने हेतु उपखंड अधिकारी मांडल को मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन...

April 23, 2026 11:14 AM

पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने, नपाध्यक्ष व सीएमओ ने ली जलकल अमले की बैठक, व्यवस्था तत्काल सुधारने के दिये निर्देश, अधिकारी से लेकर वॉलमेन तक रहे उपस्थित...

April 23, 2026 10:55 AM

पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने, नपाध्यक्ष व सीएमओ ने ली जलकल अमले की बैठक, व्यवस्था तत्काल सुधारने के दिये निर्देश, अधिकारी से लेकर वॉलमेन तक रहे उपस्थित...

April 23, 2026 10:54 AM

स्वैच्छिक संस्थाएं जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी बने श्री चंद्रा, स्वैच्छिक संगठनों को ‘पंख’ देगा जन अभियान परिषद, सशक्तिकरण हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न....

April 23, 2026 10:22 AM

संपूर्ण राजस्व अमले ने सामूहिक रूप से भरे स्वगणना फार्म...

April 23, 2026 10:20 AM

राजस्व कार्यों में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतें - कलेक्टर श्री चंद्रा, नीमच जिले में 4000 हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि संरक्षित, राजस्व प्रकरण निराकरण में नीमच प्रदेश में अव्वल राजस्व अधिकारी-पटवारी बैठक में दिए निर्देश....

April 23, 2026 10:19 AM

आईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक इंतजामात करने के दिए निर्देश, आईपीएल आयोजन मे माननीय राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेशो की हो पालना...

April 23, 2026 09:28 AM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा आज कोज्‍या में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होंगे...

April 23, 2026 08:28 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1 किलो अफीम व 6.200 किलो डोडाचूरा जब्त, पति-पत्नी गिरफ्तार....

April 23, 2026 06:24 AM

हत्या के प्रयास मामले में 8 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...

April 23, 2026 06:09 AM

जल गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत नाहरगढ़ की प्राचीन बावड़ी का होगा जीर्णोद्धार, ग्राम बर्डिया पीना में निर्माणाधीन अमृत सरोवर कार्य प्रगति पर, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने किया स्थलीय निरीक्षण....

April 23, 2026 06:06 AM

सार्वजनिक स्थलों को बनायेंगे महिलाओं के लिये भयमुक्त और सुविधायुक्त, देश की 10 चयनित 10 सेफ सिटीज में धार शामिल, केंद्र सरकार से मिलेंगे 10 करोड़ रुपये....

April 23, 2026 03:51 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

April 23, 2026 02:28 AM