सी.आर.पी.एफ ने शहीद के बलिदान को किया नमन....
Updated : May 09, 2026 07:42 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- देश के अमर वीर शहीदों के आत्म-बलिदान को नमन कर कृतज्ञता प्रकट करना तथा उनके परिजनों को सर्वोपरि सम्मान देना, प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है, क्योंकि वीरों के बलिदान में परिवार का अति महत्वपूर्ण योगदान होता है । हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को अपने देश के वीरों की शहादत के प्रति गौरव की अनुभुति होनी चाहिए । स्मरण रहे कि कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों को सर्वस्व न्यौछावर करने वाले क्रमशः हरदा जिले के ग्राम शाल्याखेडी एवं खरगौन जिले के ग्राम बघाड़ी निवासी सीआरपीएफ के अमर वीर बलिदानी सिपाही इलाप सिंह पटेल तथा सिपाही संतोष चौहान ने वर्ष 2010 में 168 बटालियन में तैनाती के दौरान आज ही के दिन 08/05/2010 में आंतकियों से डटकर मुकाबला करते हुए माँ भारती की सेवा में अपने प्राणों को आहुति दी थी । इसी कडी में ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, नीमच द्वारा अप्रतिम पहल करते हुए उन शहीदों की पुण्य तिथि पर उनके स्मरण तथा शहादत को नमन करने हेतु दिनांक 08/05/2026 दिन शुक्रवार को ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, नीमच के श्री सुभाष यादव, सहायक कमाण्डेंट तथा श्री रोहतास कुमार, सहायक कमाण्डेंट ने वीर बलिदानी के गृह निवास पहुँचकर शहीद के सम्मान में उनके गृह निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया । इस मौके पर स्थानीय नेता, सिविल पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा परिजनों की सादर उपस्थिति में, सीआरपीएफ की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुये उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई । सीआरपीएफ द्वारा वीर बलिदानी के परिजनों को आश्वासित किया गया कि वे सीआरपीएफ परिवार का अभिन्न हिस्सा है और साथ ही उन्हे यह भी भरोसा दिलाया गया कि उनके हरेक सुख-दुख में सीआरपीएफ सदैव उनके साथ खड़ी है और सीआरपीएफ इन वीर बलिदानियों के परिवाजनों के हर संभव सहयोग / सहायता के लिए हमेशा तत्पर है । शहीद के परिजनों के प्रति अपनत्व एवं कृतज्ञता प्रकट करना एवं उन्हें खुशहाल देखना ही सही मायने में शहीदों के प्रति सम्मान है । इनकी शहादत देश के लिए प्रेरणास्त्रोत है और उनका जज्बा आज के युवाओं में देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना पैदा करता है । इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ ग्राम शाल्याखेडी एवं ग्राम गोलबारी के गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
और खबरे
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट में 3 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार…
May 09, 2026 08:51 AM
अवैध हथियारों पर रतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, टाटा सफारी कार जप्त...
May 09, 2026 08:08 AM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया का नीमच दौरा कार्यक्रम....
May 09, 2026 07:45 AM
आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर, राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की...
May 09, 2026 07:44 AM
सी.आर.पी.एफ ने शहीद के बलिदान को किया नमन....
May 09, 2026 07:42 AM
गोचर बचाओ फाउंडेशन मिशन का प्रथम चरण प्रारंभ प्रत्येक ग्राम में गोचर भूमि का होगा चिन्हांकन...
May 09, 2026 05:45 AM
खेल स्वस्थ जीवन का परिचायक - अनिल चौरसिया, बाल फुटबाल खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 9 से 21 मई 12दिन तक चलेगा, प्रतिदिन 2 घंटे अभ्यास करेंगे बालक....
May 09, 2026 05:43 AM
खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों में चले ईटे-पत्थर, हुए लहूलुहान, पुलिस ले गई थाने..
May 09, 2026 03:14 AM
टाइगर सफारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान में जन्में दोनों बाघ शावक स्वस्थ, विशेष निगरानी जारी...
May 09, 2026 02:47 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, विगत् एक सप्ताह में 83 लाख रूपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ सहित वाहन जब्त....
May 09, 2026 02:30 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 09, 2026 02:08 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 09, 2026 02:03 AM
मंदसौर–दलौदा नवीन दोहरीकृत रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न, रतलाम–चित्तौड़गढ़ रेलखंड हुआ पूर्ण दोहरीकृत रेलखंड...
May 09, 2026 01:36 AM
रतलाम मंडल रतलाम संयुक्त रूप से जनरल मैनेजर ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड का विजेता, वर्ष 2025-26 के लिए रतलाम मंडल को सात शील्ड, रतलाम मंडल के अंतर्गत अन्य यूनिटों को भी मिले दो शील्ड...
May 09, 2026 01:33 AM
सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ ने गायों को खिलाई घास, उपचार के लिए भेट की दवाइयां...
May 09, 2026 01:32 AM
भीलवाड़ा से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की निकली गूंज - देश के एक लाख परिवारों तक पहुंचेगी, अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा 21 नायकों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न सम्मान भेंट किया गया...
May 08, 2026 02:12 PM
नवागत पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश, महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर तबके के प्रति बरते संवेदनशीलता, आमजन से करें सद्व्यवहार....
May 08, 2026 02:05 PM
जहर के सोदागरो पर पुलिस ने कसा शिकंजा, सीगरेट के कार्टूनो की आड मे पीकअप मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन, एक आरोपी गिरफ्तार व पीकअप जब्त...
May 08, 2026 01:09 PM
कथाएं व सत्संग इंसान को पशुता से देवत्व की ओर ले जाते हैं - संत अनंतराम शास्त्री, पूर्णाहुति के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु....
May 08, 2026 01:02 PM