FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मदर्स डे विशेष: माँ केवल परिवार नहीं, टूटते हौसलों को भी संभालती है, डॉ. परिधि जैन ने साझा की अपनी माँ के संघर्ष, संस्कार और अदम्य साहस की प्रेरणादायी गाथा....

  Updated : May 10, 2026 02:18 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच । मदर्स डे का अवसर केवल उपहारों के लेन-देन का नहीं, बल्कि उस निस्वार्थ प्रेम और अंतहीन संघर्ष को नमन करने का दिन है, जो एक माँ अपने बच्चों के लिए चुपचाप सहती है। इस वर्ष मदर्स डे पर जावद निवासी डॉ. परिधि जैन ने अपनी माँ, सरिता बीकानेरिया के त्याग और प्रेरणादायी जीवन को याद करते हुए एक ऐसी दास्तां साझा की, जो आधुनिक समाज के लिए मार्गदर्शक है।
सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार - डॉ. परिधि बताती हैं कि समाज में आज भी कहीं न कहीं बेटों को प्राथमिकता दी जाती है। जब लोग उनकी माँ से कहते थे, बेटा नहीं है, तीन बेटियाँ हैं, तब उनकी माँ एक ढाल बनकर खड़ी हो जाती थीं। उन्होंने आत्मविश्वास से समाज को जवाब दिया कि बेटियों और बेटों में कोई भेद नहीं होता। उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को न केवल उच्च शिक्षा दी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और वैचारिक रूप से स्वतंत्र बनाया। यह उनके संस्कारों का ही प्रभाव है कि आज उनकी बेटियाँ समाज में मजबूती से अपनी पहचान बना रही हैं।
2017 का वो वज्रपात और माँ का हिमालयी साहस
जीवन की असली परीक्षा तब शुरू हुई जब वर्ष 2017 में डॉ. परिधि के पिता का आकस्मिक निधन हो गया। एक भरा-पूरा परिवार अचानक बिखरने की कगार पर था, लेकिन मॉ सरिता ने अपनी पीड़ा को भीतर दबाकर परिवार की कमान संभाली। डॉ. परिधि भावुक होकर कहती हैं, पिता के जाने के बाद माँ ने हमें टूटने नहीं दिया। वह हमारे लिए पिता का अनुशासन और माँ की ममता, दोनों बन गईं।
जब मितीषा ने पैरालिसिस को हराया - इस संघर्षपूर्ण यात्रा का सबसे कठिन अध्याय तब आया जब डॉ. परिधि की छोटी बहन मितिशा अचानक पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गईं। एक जवान बेटी को बिस्तर पर देख कोई भी टूट सकता था, लेकिन माँ ने हार नहीं मानी। उन्होंने दिन-रात सेवा की, फिजियोथेरेपी से लेकर मानसिक संबल तक, हर मोर्चे पर वह डटी रहीं। माँ के अटूट विश्वास और निरंतर सेवा का ही परिणाम था कि मितिशा न केवल इस बीमारी से उबर पाईं, बल्कि आज वे पुनः शासकीय नौकरी कर एक सामान्य और गरिमामय जीवन जी रही हैं।
मां की धर्म साधना और पीएचडी का सफर - डॉ. परिधि के शैक्षणिक सफर, विशेषकर उनकी पीएचडी के दौरान, और आज तक हर संघर्ष में उनकी माँ एक चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रहीं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी माँ ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा को रुकने नहीं दिया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ समाज से जुड़कर 'उपासिका' के रूप में सरिता-अशोक बीकानेरिया निरंतर धर्म आराधना और सेवा कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी बेटियों को सिखाया कि भौतिक सफलता के साथ-साथ आत्मिक शांति और संस्कार भी उतने ही अनिवार्य हैं।
आज की युवा पीढ़ी को यह समझने की आवश्यकता है कि जीवन केवल दिखावे और सोशल मीडिया की चमक का नाम नहीं है। असली शक्ति संघर्ष, धैर्य और परिवार के साथ खड़े रहने में होती है। — डॉ. परिधि जैन
माँ—भविष्य की निर्माता - डॉ. परिधि जैन ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि माँ केवल जन्म देने वाली जननी नहीं, बल्कि वह बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य की शिल्पकार होती है। आज के दौर में जहाँ लोग छोटी-छोटी समस्याओं में अवसाद का शिकार हो जाते हैं, वहाँ उनकी माँ का जीवन सिखाता है कि इच्छाशक्ति हो तो पहाड़ जैसी चुनौतियों को भी पार किया जा सकता है।यह खबर उन सभी माताओं को एक सलाम है, जो अपने बच्चों के सपनों की उड़ान के लिए अपने पंख गिरवी रख देती हैं। डॉ. परिधि और उनकी बहनों के लिए उनकी माँ केवल एक अभिभावक नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी गुरु और प्रेरणास्रोत हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश बना गिद्ध संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, हलाली डैम से उज्बेकिस्तान तक 3000 किलोमीटर से अधिक की भरी उड़ान...

May 10, 2026 02:42 AM

मदर्स डे विशेष: माँ केवल परिवार नहीं, टूटते हौसलों को भी संभालती है, डॉ. परिधि जैन ने साझा की अपनी माँ के संघर्ष, संस्कार और अदम्य साहस की प्रेरणादायी गाथा....

May 10, 2026 02:18 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 10, 2026 02:15 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 10, 2026 02:13 AM

महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र समर्पण की अमर गाथा : विधायक दिलीपसिंह परिहार, नीमच में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, विधायक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर त्याग और बलिदान को किया नमन...

May 09, 2026 05:26 PM

यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 चालान बनाकर वसूला 11 हजार रुपए समन शुल्क...

May 09, 2026 05:05 PM

गोठड़ा तालाब में पलटा ठेकेदारी का ट्रैक्टर, चालक गंभीर घायल...

May 09, 2026 04:10 PM

भक्ति और मर्यादा का अद्भुत मिलन, धूमधाम से संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह….

May 09, 2026 04:06 PM

महाराणा प्रताप जयंती भाजपा प्रताप मंडल ने प्रतिमा का किया जलाभिषेक, माल्यार्पण कर वीर शिरोमणि को किया नमन....

May 09, 2026 01:56 PM

प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित, 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग....

May 09, 2026 01:54 PM

सफेद हाथी साबित हो रहा धामनिया -चीताखेड़ा मार्ग, विधायक की अरुचि और कांग्रेस के खोखले वादों के बीच पिस रही जनता....

May 09, 2026 01:27 PM

सिंगोली में गूंजेंगे वैदिक मंत्र: श्री राम जानकी श्रीयादे माँ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 मई से, पांच दिवसीय आयोजन में शोभायात्रा, महाअभिषेक और भजन संध्या होंगे विशेष आकर्षण, 14 को महाप्रसादी

May 09, 2026 01:07 PM

टॉप-10 में चयनित स्थायी वारंटी गिरफ्तार, विशेष अभियान के तहत भोपालसागर पुलिस की कार्रवाई....

May 09, 2026 01:00 PM

जराड़ में श्री रामजानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 1 मई से, पांच कुंडों पर होगा महायज्ञ, 14 मई को कलशारोहण व मूर्ति स्थापना, प्रतिदिन अभिषेक-हवन, 9 व 13 मई को भजन संध्या से सजेगा मंदिर प्रांगण...

May 09, 2026 12:51 PM

भाजपा जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल..

May 09, 2026 12:47 PM

नपा का नवाचार-गंदगी से सरोबार रहने वाली बेक लाइन बनी बच्चों के खेल का स्थान, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने निरीक्षण कर बैडमिंटन भी खेला...

May 09, 2026 12:16 PM

गुरु सानिध्य प्रशिक्षण शिविर में आयुर्वेद, योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश...

May 09, 2026 12:13 PM

ग्राम उचेड में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित 38 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...

May 09, 2026 12:11 PM

मनासा के ग्राम चौकड़ी में उपार्जन केंद्र बंद होने संबंधी समाचार का स्पष्टीकरण....

May 09, 2026 12:10 PM