सरकार पहले अपने खर्चे घटाए, फिर जनता को दे नसीहत - व्यापारियों ने कांग्रेस के जन-संवाद में भरी हुंकार, सोना मत ख़रीदो की अपील को बताया कारोबार और कारीगरों पर सीधा हमला, कांग्रेस ने किया व्यापारियों का समर्थन....
Updated : May 12, 2026 03:20 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना खरीदने को लेकर दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार शाम कांग्रेसजनों ने शहर के घंटाघर क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों एवं शिल्पकारों से जन-संवाद किया। कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को सर्राफा कारोबार के लिए नुकसानदायक बताया। संवाद कार्यक्रम की शुरुआत चांदनी ज्वेलर्स से की गई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों का कड़ा विरोध: "सरकार पहले खुद के खर्चे कम करे - जन-संवाद के दौरान सर्राफा व्यवसायियों ने एक मत होकर प्रधानमंत्री के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि सरकार को जनता को नसीहत देने से पहले खुद के फिजूलखर्ची और खर्चे कम करने चाहिए। व्यापारियों ने चिंता जताई कि सर्राफा व्यवसाय से जुड़े छोटे मजदूर और कारीगर इस बयान से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, क्योंकि बाजार में मंदी आने का सीधा असर उनके चूल्हे पर पड़ेगा। सोने की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में मंदी का माहौल - जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पहले से ही सोने की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में मंदी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यवसाय केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका का आधार है। छोटे कारीगर और मजदूर इस कारोबार से सीधे जुड़े हैं और इस तरह के बयान उनके रोजगार पर संकट खड़ा करते हैं। श्री बाहेती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के साथ खड़ी है और केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का विरोध जारी रहेगा।

-व्यापारियों को हतोत्साहित कर रहे पीएम - पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि भारतीय परंपराओं और सामाजिक जीवन में सोने का विशेष महत्व रहा है। सरकार को व्यापार को हतोत्साहित करने के बजाय सर्राफा कारोबार को राहत देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी और अन्य करों के बोझ से व्यापारी पहले ही परेशान हैं, ऐसे में इस प्रकार के बयान बाजार में भ्रम और अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लॉक्स, ओम दिवान,डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, ओम शर्मा, मुकेश कालरा, योगेश प्रजापति, आशा साम्भर,बबली तंवर, सुरेश मोडी, विकास गोयल, मन्नू बना बांग्रेड, इकबाल कुरेशी, राकेश सोनकर, संदीप चौधरी, हिदायुल्ला खान, जिनेंद्र नागौरी, नितिन हसीजा, भूपेंद्र बाबा बोहरा, संजय पवार, सत्यप्रकाश नागर,भँवरलाल जायसवाल, मोहम्मद नदीम, भरत गट्टानी, हुसैन पहलवान एवं दीपक राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और व्यापारी उपस्थित थे।
व्यापारियों ने खोली बाजार की चिंता, कांग्रेस संवाद को मिला व्यापक समर्थन - सर्राफा व्यापारियों के साथ हुए जन-संवाद कार्यक्रम में कारोबारियों ने खुलकर अपनी समस्याएं कांग्रेस नेताओं के सामने रखीं। व्यापारियों ने बताया कि सोने के लगातार बढ़ते दाम, बाजार में मंदी और सरकार की नीतियों के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान के बाद ग्राहकों में भ्रम की स्थिति बनी है, जिससे बाजार की गतिविधियां और कमजोर हुई हैं। संवाद के दौरान सर्राफा कारोबारियों और शिल्पकारों ने छोटे कारीगरों की आजीविका पर मंडरा रहे संकट की भी जानकारी दी। व्यापारियों ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो छोटे दुकानदारों और कारीगरों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है। कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों की मौजूदगी रही और कांग्रेस के इस संवाद अभियान को सर्राफा कारोबारियों का अच्छा समर्थन मिला

और खबरे
यातायात नियमों की दी जानकारी, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित….
May 12, 2026 03:52 PM
कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है - विधायक खंडेलवाल, नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाएं सम्मानित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन, रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने दिखाया उत्साह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...
May 12, 2026 03:41 PM
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यमंत्री अब 25 हजार तक दे सकेंगे सहायता...
May 12, 2026 03:37 PM
प्रतापपुरा में भक्ति की बयार, राम-हनुमान मिलन प्रसंग देख भावविभोर हुए श्रद्धालु.…
May 12, 2026 03:35 PM
मां की गोद है सत्संग, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में 13 मई को समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 12, 2026 03:32 PM
श्री तिरुपति फैमिली रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित, क्रय विक्रय निर्माण बंद करा कर शट डाउन करवाया, शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने...
May 12, 2026 03:30 PM
शासकीय वेयर हाउसों में गेहूं लाने वाले वाहनों की आरटीओ ने की सघन जांच, बिना फिटनेस-परमिट के 4 ट्रकों पर कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर 25-30 वाहनों की जांच में ₹25,000 का शमन शुल्क वसूला...
May 12, 2026 03:27 PM
वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण...
May 12, 2026 03:24 PM
सरकार पहले अपने खर्चे घटाए, फिर जनता को दे नसीहत - व्यापारियों ने कांग्रेस के जन-संवाद में भरी हुंकार, सोना मत ख़रीदो की अपील को बताया कारोबार और कारीगरों पर सीधा हमला, कांग्रेस ने किया व्यापारियों का समर्थन....
May 12, 2026 03:20 PM
गंदगी फैलाने पर नपा अमले ने 10 व्यवसाइयो के चालान बनाये...
May 12, 2026 03:08 PM
चीताखेड़ा में कैंसर का डेथ ज़ोन, 200 मीटर के दायरे में बिछ रही हैं लाशें
May 12, 2026 02:28 PM
शासन की योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो किसान फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवाएं...
May 12, 2026 02:25 PM
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत कल...
May 12, 2026 11:07 AM
डीआईजी राजेश सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस दर्ज करने के आदेश, ग्वालियर कोर्ट का सख्त रुख, 22 जून को सभी को कोर्ट में पेश होने के निर्देश, 30 लाख की वसूली और फंसाने के आरोप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप....
May 12, 2026 11:04 AM
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रवाह 17 मई से, संत कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से होगा आयोजन...
May 12, 2026 10:43 AM
आजीविका मिशन से बदली जमुनियाखुर्द की महिलाओं की तकदीर, बनीं लखपति दीदी, 14 महिला समूह सक्रिय, मीना खारोल की मासिक आय 24 हजार रूपये एवं वार्षिक आय हुई 2.88 लाख रुपए….
May 12, 2026 10:35 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 130 आवेदकों की सुनीं समस्याएं, सेमली चंद्रावत तालाब से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश, तहसीलदार को राजस्व टीम भेजकर सीमांकन कराने के निर्देश, बीमार व्यक्ति को रेडक्रॉस से आर्थिक मदद देने के निर्देश...
May 12, 2026 10:33 AM
अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त, चार वाहन मालिकों पर कुल 7 लाख से अधिक का जुर्माना अधिरोपित, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने की कार्रवाई....
May 12, 2026 10:32 AM
वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम कल, 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण...
May 12, 2026 10:31 AM