मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यमंत्री अब 25 हजार तक दे सकेंगे सहायता...
Updated : May 12, 2026 03:37 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल बैठक में जनहित और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार ने सामाजिक सहायता, किसानों, स्वास्थ्य सेवाओं और निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए राहत भरे फैसले किए हैं।
स्वैच्छानुदान राशि में बढ़ोतरी - कैबिनेट ने राज्य मंत्रियों के स्वैच्छानुदान की सीमा 16 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी है। अब मंत्री जरूरतमंद नागरिकों को एक बार में अधिकतम 25 हजार रुपए तक आर्थिक सहायता प्रदान कर सकेंगे।
वृद्धावस्था पेंशन और स्वास्थ्य क्षेत्र को मंजूरी - बैठक में वृद्धजनों की पेंशन योजना के लिए 6116 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु भी करोड़ों रुपए की राशि मंजूर की गई, जिससे प्रदेश में उपचार सुविधाएं मजबूत होंगी।
छोटे ठेकेदारों को राहत - लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों में बढ़ती लागत को देखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब 10 करोड़ रुपए से कम लागत वाली परियोजनाओं में लागत वृद्धि का अतिरिक्त भार राज्य सरकार वहन करेगी। इससे छोटे और मध्यम ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान से राहत मिलेगी और विकास कार्यों की गति प्रभावित नहीं होगी।
गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड - कैबिनेट बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास विषयों की समीक्षा भी की गई। सरकार के अनुसार प्रदेश में गेहूं उपार्जन के दौरान 10 लाख किसानों का आंकड़ा पार हो चुका है और इस मामले में मध्यप्रदेश, पंजाब व उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से आगे निकल गया है।
सिंचाई और पर्यटन पर भी जोर - नीमच क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए 163 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई। वहीं ‘जल गंगा अभियान’ की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा सराहना का उल्लेख करते हुए प्रदेशवासियों से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने और अनावश्यक विदेशी खर्च कम करने की अपील की गई। कैबिनेट के इन फैसलों को सरकार ने जनहित, ग्रामीण विकास और आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
और खबरे
यातायात नियमों की दी जानकारी, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित….
May 12, 2026 03:52 PM
कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है - विधायक खंडेलवाल, नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाएं सम्मानित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन, रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने दिखाया उत्साह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...
May 12, 2026 03:41 PM
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यमंत्री अब 25 हजार तक दे सकेंगे सहायता...
May 12, 2026 03:37 PM
प्रतापपुरा में भक्ति की बयार, राम-हनुमान मिलन प्रसंग देख भावविभोर हुए श्रद्धालु.…
May 12, 2026 03:35 PM
मां की गोद है सत्संग, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में 13 मई को समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 12, 2026 03:32 PM
श्री तिरुपति फैमिली रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित, क्रय विक्रय निर्माण बंद करा कर शट डाउन करवाया, शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने...
May 12, 2026 03:30 PM
शासकीय वेयर हाउसों में गेहूं लाने वाले वाहनों की आरटीओ ने की सघन जांच, बिना फिटनेस-परमिट के 4 ट्रकों पर कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर 25-30 वाहनों की जांच में ₹25,000 का शमन शुल्क वसूला...
May 12, 2026 03:27 PM
वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण...
May 12, 2026 03:24 PM
सरकार पहले अपने खर्चे घटाए, फिर जनता को दे नसीहत - व्यापारियों ने कांग्रेस के जन-संवाद में भरी हुंकार, सोना मत ख़रीदो की अपील को बताया कारोबार और कारीगरों पर सीधा हमला, कांग्रेस ने किया व्यापारियों का समर्थन....
May 12, 2026 03:20 PM
गंदगी फैलाने पर नपा अमले ने 10 व्यवसाइयो के चालान बनाये...
May 12, 2026 03:08 PM
चीताखेड़ा में कैंसर का डेथ ज़ोन, 200 मीटर के दायरे में बिछ रही हैं लाशें
May 12, 2026 02:28 PM
शासन की योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो किसान फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवाएं...
May 12, 2026 02:25 PM
गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत कल...
May 12, 2026 11:07 AM
डीआईजी राजेश सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस दर्ज करने के आदेश, ग्वालियर कोर्ट का सख्त रुख, 22 जून को सभी को कोर्ट में पेश होने के निर्देश, 30 लाख की वसूली और फंसाने के आरोप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप....
May 12, 2026 11:04 AM
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रवाह 17 मई से, संत कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से होगा आयोजन...
May 12, 2026 10:43 AM
आजीविका मिशन से बदली जमुनियाखुर्द की महिलाओं की तकदीर, बनीं लखपति दीदी, 14 महिला समूह सक्रिय, मीना खारोल की मासिक आय 24 हजार रूपये एवं वार्षिक आय हुई 2.88 लाख रुपए….
May 12, 2026 10:35 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 130 आवेदकों की सुनीं समस्याएं, सेमली चंद्रावत तालाब से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश, तहसीलदार को राजस्व टीम भेजकर सीमांकन कराने के निर्देश, बीमार व्यक्ति को रेडक्रॉस से आर्थिक मदद देने के निर्देश...
May 12, 2026 10:33 AM
अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त, चार वाहन मालिकों पर कुल 7 लाख से अधिक का जुर्माना अधिरोपित, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने की कार्रवाई....
May 12, 2026 10:32 AM
वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम कल, 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण...
May 12, 2026 10:31 AM