FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है - विधायक खंडेलवाल, नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाएं सम्मानित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन, रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने दिखाया उत्साह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...

  Updated : May 12, 2026 03:41 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  प्रशासनिक

भीलवाड़ा :- नर्सेज संगठन के बैनर तले जिला स्तरीय विश्व नर्सेज दिवस समारोह एमजीएच परिसर स्थित आईएमए हॉल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के पदचिह्नों पर चलने के संकल्प के साथ बीती शाम से शुरू हुआ उत्सव मंगलवार को मुख्य समारोह और सम्मान समारोह के साथ अपने चरम पर पहुंचा।
विधायक बोले: नर्सिंग सेवा का पवित्र माध्यम - समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि नर्सिंग पेशा केवल नौकरी नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। उन्होंने कहा, "कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में जब पूरा देश भयभीत था, तब राजस्थान के भीलवाड़ा ने संकट प्रबंधन की अद्भुत मिसाल पेश की। जब यहां अचानक केस बढ़े, तो प्रशासन ने रुथलेस कंटेनमेंट की नीति अपनाई। पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया, सीमाओं को सील किया गया और घर घर जाकर गहन स्क्रीनिंग की गई। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों के शानदार समन्वय ने संक्रमण की चेन तोड़ दी। यह मॉडल केवल सरकारी सख्ती का नहीं, बल्कि जन भागीदारी का भी प्रतीक था। भीलवाड़ा ने सिखाया कि त्वरित निर्णय और अनुशासन से बड़े से बड़े संकट को मात दी जा सकती है। आज भी जब आपदा प्रबंधन की बात होती है, तो भीलवाड़ा का नाम गर्व के साथ लिया जाता है और मेरा सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है। 151 प्रतिभाओं का सम्मान, पोस्टर का विमोचन - समारोह में जिलेभर से चयनित 151 नर्सिंग कर्मियों को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। फ्लोरेंस नाइटिंगेल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इससे समाज को सकारात्मक संदेश गया। इस अवसर पर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नर्सेज संगठन के संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज एवं जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने किया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया धैर्य का महत्व - समारोह में ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा भाव के साथ आंतरिक शांति और धैर्य एक नर्स के पेशेवर जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नर्सिंगकर्मियों को तनावमुक्त रहकर सेवा करने की प्रेरणा दी।
प्रतिमा पर माल्यार्पण, मिले ये आश्वासन - इससे पूर्व मंगलवार सुबह महात्मा गांधी चिकित्सालय स्थित फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक, भाजयुमो के कुलदीप शर्मा, बनवारी जी सोनी, एलएनजे ग्रुप ओएसडी रजनीश वर्मा, सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। मेवाड़ा ने नर्सेजकर्मियों का वेतन समय पर दिलाने, नर्सेज भवन उपलब्ध कराने और रिक्त पदों को भरवाने का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद है३विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़, एलएनजे ग्रुप ओएसडी रजनीश वर्मा, डॉ. शंकरलाल माली, बनवारीलाल सोनी, पूर्व नर्सिंग अधीक्षक दिनेश सोनी ने शिरकत की।
कार्यक्रम सफल बनाने में इनका रहा सहयोग - आरएनए मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज, आरएनयू जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट, आरएनए जिलाध्यक्ष नारायण माली, राजेश लक्षकार,कमलेश शर्मा,नीरज औदिच्य, शंकरलाल पायक, सांवरमल सोनी, गिरिराज लढा, अमित व्यास, लालसिंह राठौड़, सिराज खान कायमखानी, निरंजन चम्पावत, ललित जीनगर, करण सिसोदिया, अंकित काबरा, दिनेश खटीक, कुलदीप जीनगर, नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जैन, सत्यनारायण बिल्लू, राजकुमार शर्मा, चंद्रदेव आर्य, काशीराम नायक, रामजस चौधरी, सतीश शर्मा, रामदेव,सुनील पोरवाल, अंकित काबरा, नूर खान,दीपक डीडवानिया, पवन टेपन, पवन सेन, सुनील व्यास,, जयंत गोस्वामी, प्रशांत चतुर्वेदी सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

यातायात नियमों की दी जानकारी, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित….

May 12, 2026 03:52 PM

कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है - विधायक खंडेलवाल, नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाएं सम्मानित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन, रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने दिखाया उत्साह, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण...

May 12, 2026 03:41 PM

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यमंत्री अब 25 हजार तक दे सकेंगे सहायता...

May 12, 2026 03:37 PM

प्रतापपुरा में भक्ति की बयार, राम-हनुमान मिलन प्रसंग देख भावविभोर हुए श्रद्धालु.…

May 12, 2026 03:35 PM

मां की गोद है सत्संग, बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में 13 मई को समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...

May 12, 2026 03:32 PM

श्री तिरुपति फैमिली रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित, क्रय विक्रय निर्माण बंद करा कर शट डाउन करवाया, शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने...

May 12, 2026 03:30 PM

शासकीय वेयर हाउसों में गेहूं लाने वाले वाहनों की आरटीओ ने की सघन जांच, बिना फिटनेस-परमिट के 4 ट्रकों पर कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर 25-30 वाहनों की जांच में ₹25,000 का शमन शुल्क वसूला...

May 12, 2026 03:27 PM

वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण...

May 12, 2026 03:24 PM

सरकार पहले अपने खर्चे घटाए, फिर जनता को दे नसीहत - व्यापारियों ने कांग्रेस के जन-संवाद में भरी हुंकार, सोना मत ख़रीदो की अपील को बताया कारोबार और कारीगरों पर सीधा हमला, कांग्रेस ने किया व्यापारियों का समर्थन....

May 12, 2026 03:20 PM

गंदगी फैलाने पर नपा अमले ने 10 व्यवसाइयो के चालान बनाये...

May 12, 2026 03:08 PM

चीताखेड़ा में कैंसर का डेथ ज़ोन, 200 मीटर के दायरे में बिछ रही हैं लाशें

May 12, 2026 02:28 PM

शासन की योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो किसान फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवाएं...

May 12, 2026 02:25 PM

गढ़ रणथभंवर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत कल...

May 12, 2026 11:07 AM

डीआईजी राजेश सिंह चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस दर्ज करने के आदेश, ग्वालियर कोर्ट का सख्त रुख, 22 जून को सभी को कोर्ट में पेश होने के निर्देश, 30 लाख की वसूली और फंसाने के आरोप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप....

May 12, 2026 11:04 AM

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रवाह 17 मई से, संत कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से होगा आयोजन...

May 12, 2026 10:43 AM

आजीविका मिशन से बदली जमुनियाखुर्द की महिलाओं की तकदीर, बनीं लखपति दीदी, 14 महिला समूह सक्रिय, मीना खारोल की मासिक आय 24 हजार रूपये एवं वार्षिक आय हुई 2.88 लाख रुपए….

May 12, 2026 10:35 AM

कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 130 आवेदकों की सुनीं समस्याएं, सेमली चंद्रावत तालाब से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश, तहसीलदार को राजस्व टीम भेजकर सीमांकन कराने के निर्देश, बीमार व्यक्ति को रेडक्रॉस से आर्थिक मदद देने के निर्देश...

May 12, 2026 10:33 AM

अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त, चार वाहन मालिकों पर कुल 7 लाख से अधिक का जुर्माना अधिरोपित, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने की कार्रवाई....

May 12, 2026 10:32 AM

वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम कल, 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण...

May 12, 2026 10:31 AM