कानून का राज और अधिक मजबूत होगा, अपराधियों पर सख्त कार्यवाही होगी- एसपी यादव, एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने संभाली चित्तौड़गढ़ जिले की कमान, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता में...
Updated : May 23, 2026 12:17 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पश्चात उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए प्रभावी एवं जनहितकारी पुलिसिंग का भरोसा दिलाया।पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और चित्तौड़गढ़ पुलिस भी इस दिशा में गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संवेदनशील एवं भरोसेमंद पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने कहा कि पुलिस मुख्यालय एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान समय में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिला मध्यप्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा से जुड़ा होने के कारण अपराध की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण जिला है, ऐसे में अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही तस्करी में संलिप्त गिरोहों एवं उनके सप्लायरों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे तथा जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रिय भूमिका रहेगी। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र यादव वर्ष 2014 में भारतीय पुलिस सेवा में चयन हुए थे। इससे पूर्व वे जिला सिरोही, धोलपुर, जोधपुर ग्रामीण एवं भीलवाड़ा में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने पूर्व कार्यकालों में उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किया है।पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ ग्रामीण दिनेश सुखवाल, यातायात प्रभारी आशुतोष, रीडर देवेन्द्र कुमार, निजी सचिव नरेश सोनी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
और खबरे
कानून का राज और अधिक मजबूत होगा, अपराधियों पर सख्त कार्यवाही होगी- एसपी यादव, एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने संभाली चित्तौड़गढ़ जिले की कमान, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता में...
May 23, 2026 12:17 PM
नन्हें कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर, कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 1 जून से...
May 23, 2026 11:28 AM
वार्ड 21 में जर्जर बिजली के पोल दे रहे बड़े हादसे को आमंत्रण, पार्षद कविता मोनू लोक्स ने दी कार्यालय घेराव की चेतावनी, 2 साल से शिकायतें ठंडे बस्ते में, सीएम हेल्पलाइन पर भी झूठा आश्वासन देकर बंद कराई शिकायतें, कार्यपालन यंत्री और जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तत्काल पोल न बदलने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.....
May 23, 2026 11:23 AM
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस थाना सिंगोली, रतनगढ़, मनासा सहित पुलिस चौकी सरवानिया महाराज, डीकेन एवं कन्जार्डा का किया औचक निरीक्षण....
May 23, 2026 10:49 AM
कोटड़ी में 13 जून शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण होगा, चारभुजा नाथ के श्री चरणों में श्रीफल पुष्प माला तुलसी पत्र अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की....
May 23, 2026 10:28 AM
ऑपरेशन रूल हंटर के तहत पुलिस थाना सालमगढ़ की कार्रवाई, 5000 रुपये के बदले स्वयं का बैंक खाता साइबर फ्रॉड के लिए उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
May 23, 2026 10:26 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 किलो 05 ग्राम अवैध अफीम जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई...
May 23, 2026 10:25 AM
भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, गांव के विकास और गो-आधारित खेती पर दिया जोर...
May 23, 2026 10:13 AM
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नीमच के सभी पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना, साइबर सेल द्वारा पुलिस कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण....
May 23, 2026 09:53 AM
शिक्षा मंत्री के साथ शैक्षिक महासंघ की वार्ता , गतिरोध समाप्त,आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक, प्रधानाचार्य अधिकृत अवकाश पूर्व की भांति....
May 23, 2026 07:17 AM
खेत पर फांसी लगाकर युवक ने दी जान, मनासा थाना क्षेत्र के बर्ढिया कैंट की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच....
May 23, 2026 06:49 AM
अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 97 से अधिक का जुर्माना अधिरोपित, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने की कार्रवाई....
May 23, 2026 05:45 AM
नीमच जिले में 28 जुलाई तक प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावशील, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट शेयर फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध....
May 23, 2026 05:44 AM
वर्षा पूर्व सड़क, पुल एवं भवनों के संधारण कार्य हर हाल में समय पर पूर्ण करें — प्रबंध संचालक श्री यादव, 34 निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश...
May 23, 2026 03:00 AM
ऑपरेशन क्लीन में रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी, सात वर्षों से फरार कड़ियां सांसी गिरोह के 05 इनामी आरोपी गिरफ्तार, ₹6.50 लाख के चोरी गए आभूषण बरामद....
May 23, 2026 02:38 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 23, 2026 02:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 23, 2026 02:30 AM
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 42 रेल कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो के साथ मिला जामुन का पौधा..
May 22, 2026 05:16 PM
जीरन में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द से मनाएंगे आगामी त्योहार, अतिक्रमणकारियों और केबल चोरों पर पुलिस कसेगी शिकंजा...
May 22, 2026 05:14 PM