FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

फ़िल्मों से आइडिया लेकर बोहरा समाज के व्यक्ति से 15 लाख की फिरौती मांगने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : May 23, 2026 12:40 PM

जुगल राठौर नीमच

  अपराध

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री टी.एस. बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरी. पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा थाना कोतवाली क्षैत्र के अंतर्गत रहने वाले बोहरा कम्युनिटी के एक व्यक्ति से 15 लाख रुपयो की फिरोती मांगने व रुपये नही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.05.2026 कि जनसुनवाई के दौरान पुलिस कंट्रोल रुम मंदसौर में फरियादी तैय्यब अली पिता हकीमुद्दीन हाफिजी बोहरा निवासी मुफद्दल टाउन शिप नई अभिनंदन ग्रीन वेली मंदसौर के द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि दिनांक 18.05.2026 को शाम के समय फरियादी से अज्ञात आरोपी के द्वारा मोबाईल के माध्यम से 05 लाख रुपये फिरोती कि मांग की है और नही देने पर जान से मारने कि धमकी दी है। फरियादी कि उक्त रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा तत्काल ही जनसुनवाई में उपस्थित थाना प्रभारी कोतवाली को प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख कर उक्त अपराध में पुलिस टीम बनाई जाकर अज्ञात आरोपी कि पतारसी के संबंध में निर्देश दिये। जिस पर फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मंदसौर पर दिनांक 19.05.2026 को ही अपराध क्रमांक.334/2026 धारा 308(2), 351(4) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान प्रकरण के फरियादी से घटना के संबंध में विस्तृत पुछताछ की जाकर उक्त अपराध के अज्ञात आरोपी के द्वारा बाद में जब भी फोन लगाया जाएगा इस पर क्या कार्यवाही की जानी है उसके संबध में विस्तृत रुप से समझाईश दी गई। फरियादी द्वारा पुलिस के बताये अनुसार ही उक्त अपराध में अज्ञात आरोपी से जरिये मोबाईल चर्चा कि गई उक्त अपराध के आरोपी के द्वारा पुनः फरियादी को फोन कर पुनः धमकाया कि तुमने मेरे कहे अनुसार 05 लाख रुपयो की व्यवस्था तत्काल नही की है अब तुम्हे 15 लाख रुपये देने पडेंगे और 15 लाख नही देने पर जान से खत्म करने कि धमकी दी गई। उक्त अपराध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपी को पुलिस नें दिनांक 22-05-26 को धर दबोचा व आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके द्वारा उक्त अपराध में उपयोग किया गया वाहन,मोबाईल एवं सीम को जप्त करने की कार्यवाही की गई है।
उक्त अपराध कि घटना कि प्रमुख बिंदु यह है कि - 01 आरोपी रेहान आज से करीब 03-04 वर्ष पुर्व जब फरियादी का मकान बन रहा था तब वहां AC फिटींग के काम से गया था तभी आरोपी के द्वारा फिरोती के संबंध में बात अपने मन में बना ली थी। 02 आरोपी रेहान के द्वारा फिरोती हेतु आज से करिब 07 माह पूर्व एक मोबाईल क्रय किया था और उस मोबाईल का उपयोग केवल उक्त अपराध की घटना को अंजाम देने के लिये ही प्रयोग करने कि मंशा से अपने पास सुरक्षित रखा था उसका कही अन्यत्र उपयोग नही किया था। 03 आरोपी रैहान के द्वारा फिरोती के लिये ट्रेन में सफर के दौरान उज्जैन से इंदौर के मध्य चार्जिंग पर लगे एक मोबाईल से सिम चोरी कर उक्त अपराध कि घटना को अंजाम दिया। 04 आरोपी रैहान के द्वारा एक मजदुर से भी संपर्क कर उसको अपनी बातो में लेकर उसके नाम से भी सिम लेकर अपराध में प्रयोग करने की मंशा रखी 05 आरोपी पढा-लिखा है। 06 पूछताछ के दौरान तकनिकी रुप से इतना चालाक होने के संबध मे पूछताछ करने पर बताया कि उसने शुटऑउट एट लोखंडवाला व अन्य हॉलीवूड, बॉलीवूड व वेब सीरिज की फिल्मो को देखकर यह योजना बनाई थी।
आरोपियों के नाम - 01 रेहान पिता कल्लु खां जाति मेवाती उम्र 19 साल निवासी चंद्रपुरा हालमुकाम खिलचीपुरा थाना नई आबादी मंदसौर
जप्त सामग्री - 01 एक अपाचे मोटर साईकिल किमती 80,000 रुपये व एक एड्रायड मोबाईल किमती 16,000 रुपये व एक किपेड मोबाईल किमत 01,000 रुपये
कुल जप्त - मश्रुका किमत 97,000 रुपये
सराहनीय कार्य - निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिह राठोर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उनि शैलेन्द्र सिह कनेश, सउनि अभिषेक पाल, प्रआर 402 कमलेश सिंह भदौरिया, प्रआर 43 अजय सिंह सोलंकी प्रआर 639 आशीष बैरागी (सायबर सेल जिपुका), आर मनीष बघेल(सायबर सेल जिपुका) , आर मुजफ्फर उद्दीन (सायबर सेल जिपुका), आर 463 हरिश राठौर, आर 236 भानुप्रताप सिहं, आर 861 नरेन्द्र सिंह, आर 376 भारत बैरागी, आर आशुतोष गिरी, आर भगवान दास, आर समरथ, आर सुनिल किरार, आर सुरेश चौहान, आर 751 योगेश साहू, आर मनीष धौलपुरिया, आर महेश चौहान (सीसीटीवी कंट्रोल रुम) की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

फ़िल्मों से आइडिया लेकर बोहरा समाज के व्यक्ति से 15 लाख की फिरौती मांगने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार...

May 23, 2026 12:40 PM

कानून का राज और अधिक मजबूत होगा, अपराधियों पर सख्त कार्यवाही होगी- एसपी यादव, एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने संभाली चित्तौड़गढ़ जिले की कमान, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता में...

May 23, 2026 12:17 PM

नन्हें कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर, कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 1 जून से...

May 23, 2026 11:28 AM

वार्ड 21 में जर्जर बिजली के पोल दे रहे बड़े हादसे को आमंत्रण, पार्षद कविता मोनू लोक्स ने दी कार्यालय घेराव की चेतावनी, 2 साल से शिकायतें ठंडे बस्ते में, सीएम हेल्पलाइन पर भी झूठा आश्वासन देकर बंद कराई शिकायतें, कार्यपालन यंत्री और जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तत्काल पोल न बदलने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.....

May 23, 2026 11:23 AM

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस थाना सिंगोली, रतनगढ़, मनासा सहित पुलिस चौकी सरवानिया महाराज, डीकेन एवं कन्जार्डा का किया औचक निरीक्षण....

May 23, 2026 10:49 AM

कोटड़ी में 13 जून शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण होगा, चारभुजा नाथ के श्री चरणों में श्रीफल पुष्प माला तुलसी पत्र अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की....

May 23, 2026 10:28 AM

ऑपरेशन रूल हंटर के तहत पुलिस थाना सालमगढ़ की कार्रवाई, 5000 रुपये के बदले स्वयं का बैंक खाता साइबर फ्रॉड के लिए उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

May 23, 2026 10:26 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 किलो 05 ग्राम अवैध अफीम जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई...

May 23, 2026 10:25 AM

भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, गांव के विकास और गो-आधारित खेती पर दिया जोर...

May 23, 2026 10:13 AM

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नीमच के सभी पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना, साइबर सेल द्वारा पुलिस कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण....

May 23, 2026 09:53 AM

शिक्षा मंत्री के साथ शैक्षिक महासंघ की वार्ता , गतिरोध समाप्त,आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक, प्रधानाचार्य अधिकृत अवकाश पूर्व की भांति....

May 23, 2026 07:17 AM

खेत पर फांसी लगाकर युवक ने दी जान, मनासा थाना क्षेत्र के बर्ढिया कैंट की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच....

May 23, 2026 06:49 AM

अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 97 से अधिक का जुर्माना अधिरोपित, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने की कार्रवाई....

May 23, 2026 05:45 AM

नीमच जिले में 28 जुलाई तक प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावशील, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट शेयर फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध....

May 23, 2026 05:44 AM

वर्षा पूर्व सड़क, पुल एवं भवनों के संधारण कार्य हर हाल में समय पर पूर्ण करें — प्रबंध संचालक श्री यादव, 34 निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश...

May 23, 2026 03:00 AM

ऑपरेशन क्लीन में रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी, सात वर्षों से फरार कड़ियां सांसी गिरोह के 05 इनामी आरोपी गिरफ्तार, ₹6.50 लाख के चोरी गए आभूषण बरामद....

May 23, 2026 02:38 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 23, 2026 02:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 23, 2026 02:30 AM

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 42 रेल कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो के साथ मिला जामुन का पौधा..

May 22, 2026 05:16 PM