lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच की नई उड़ान, 46 खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम, जिले का बढ़ाएंगे गौरव...

  Updated : June 01, 2026 04:07 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच :- 15वीं एमपीएफआई बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन अहमदाबाद (गुजरात) में 3 जून तक किया जा रहा है। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नीमच जिले के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुके हैं। नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के रिकॉर्ड 46 खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले एवं मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। खिलाड़ियों में दिवित सिंघल, तनुष मित्तल, शौर्य वर्धन गेहलोत, भाव्या जोशी, यश्वी शर्मा, भाव्यांश पटेल, निदीश्वरम राठौर, नमन गेहलोत, सिद्धिका यादव, हरमन सिंह, आरव बाफना, अस्मी भटनागर, प्रकृति पाटीदार, छवि बैरागी, कनिष्का, अभिषेक जाटव, मनन गुरूंग, अनुज मोहिल, हर्षित सिंह पंवार, प्रत्यक्ष कुमार गौतम, लक्ष्य धारवाल, रोहित धनगर, यशमित शर्मा, प्रभाव राज शर्मा, अस्मी कटारिया, स्तुति अग्रवाल, जसलीन कौर, अधिश्री पाटीदार, रिद्धि राठौर, भाव्या गोड़ावत, लक्ष्य कैथवास, आरुष गोड़ावत, हेमंत माली, रुद्रांशी गेहलोत, अवनी शर्मा, आयुष शर्मा, आरव शर्मा, पृथ्वीराज सिंह हरोड़, कनकश्री धारवाल, प्रथा हरोड़, भूमि अग्रवाल, सिद्धांत सिंह जादौन, डॉ. मयंक राठौर, धैर्य गोयल, धीरेंद्र कुमार गेहलोत एवं दीप्ति गोदावत शामिल हैं।
वाटर स्पोर्ट्स मेंटॉर एवं कोच प्रभु मूलचंदानी तथा मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पूर्व नियमित स्विमिंग, रनिंग एवं फिटनेस प्रशिक्षण के माध्यम से विशेष तैयारी की है।
मॉडर्न पेंटाथलॉन जिला अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया एवं टेक्निकल ऑफिसर मयंक कटारिया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।
खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में कोच नीलेश घावरी, आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, समीर सिंह जादौन, अभिषेक अहीर एवं रोहित अहीर का विशेष योगदान रहा है। सभी कोचों ने खिलाड़ियों को तकनीकी, शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नीमच से एक साथ 46 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना जिले में खेलों के बढ़ते स्तर, खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत एवं क्लब के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यह दल राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीमच एवं मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM

बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...

June 10, 2026 01:03 PM

मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....

June 10, 2026 01:00 PM