lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शहर की बदहाल व्यवस्था पर मधु बंसल का प्रहार, कहा- समस्याओं से जूझ रही जनता, प्रशासन मौन, पार्किंग अव्यवस्था से बढ़ रहे जाम, टूटी सड़कें और स्वच्छता संकट पर जताई चिंता, समयबद्ध समाधान की मांग...

  Updated : June 01, 2026 04:09 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु बंसल ने शहर में लगातार बिगड़ती नागरिक सुविधाओं, यातायात अव्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर जिला प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जारी प्रेस नोट में श्रीमती बंसल ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। अधिकृत पार्किंग स्थलों का समुचित उपयोग नहीं होने से मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के कई हिस्सों में सड़कों की हालत खराब है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़कें और अधूरे निर्माण कार्य नागरिकों के लिए परेशानी के साथ-साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और शहर की छवि भी प्रभावित हो रही है। बंसल ने कहा कि आवारा पशुओं और कुत्तों की बढ़ती संख्या भी गंभीर समस्या बन चुकी है। सड़कों पर घूम रहे पशु और आवारा कुत्ते आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं तथा नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। श्रीमती बंसल ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, उदासीनता और जवाबदेही के अभाव के कारण शहर की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जनता द्वारा बार-बार शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व केवल समस्याओं का संज्ञान लेना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंसल ने जिला प्रशासन से मांग की कि यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, सड़क सुधार, स्वच्छता व्यवस्था तथा आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और शहर की व्यवस्थाओं में सुधार हो।

पार्किंग जोन पर फिर कब्जे, सड़कों पर बढ़ रहा यातायात दबाव - नीमच। कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु बंसल ने कहा कि करीब आठ वर्ष पूर्व नगर पालिका ने टैगोर मार्ग से लगभग 80 गुमटियों को हटाकर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पार्किंग जोन विकसित किया था। लेकिन वर्तमान में यह पार्किंग स्थल पुनः अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। पार्किंग क्षेत्र में गुमटियां और अस्थायी कब्जे होने से वाहन सड़क किनारे खड़े हो रहे हैं, जिससे जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। बंसल ने कहा कि विडंबना यह है कि यातायात पुलिस सड़क पर खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई तो करती है, लेकिन पार्किंग जोन को अतिक्रमणमुक्त कराने और उसके सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रभावी प्रयास नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि पार्किंग जोन को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप संचालित किया जाए तो यातायात और पार्किंग की समस्या काफी हद तक नियंत्रित हो सकती है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 11, 2026 04:23 AM

रतलाम रेंज के डीआईजी श्री निमीष अग्रवाल ने शुरू किया नीमच जिले का वार्षिक निरीक्षण..

June 10, 2026 05:31 PM

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM