lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

लाखों का सेग्रीगेशन शेड बना शोपीस, खुले में डाला जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल...

  Updated : June 05, 2026 08:17 AM

समरथ सेन पालसोड़ा

  सामाजिक

पालसोड़ा :- ग्राम पंचायत एजेंसी के तहत बनने वाले पालसोड़ा में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सेग्रीगेशन शेड का निर्माण कराया गया था। जिसमें इस शेड का उद्देश्य होता है कि, गांव से एकत्रित होने वाले कचरे का पृथक्करण कर निस्तारण करना था, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। जहां वर्ष 2021-22 में लगभग चार लाख की लागत से बनने वाले सेग्रीगेशन शेड बनने के बावजूद गांव का कचरा नाले के समीप खुले में डाला जा रहा है, इससे न केवल गांव की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी का माहौल भी बन रहा है। दरअसल जनपद पंचायत नीमच के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पालसोड़ा में लगभग चार लाख की लागत से ग्राम पंचायत के माध्यम से सेग्रीगेशन शेड बनाया था, जो अब सो पिस बना हुआ है, ओर वही कचरा वाहन द्वारा गांव का कचरा गांव के पास बने नाले के पास खुले में डाला जा रहा है, जहां लाखों खर्च कर कचरा प्रबंधन के लिए पर्याप्त राशि खर्च कर सेग्रीगेशन शेड बनाया गया, लेकिन उसका समुचित उपयोग नहीं होने से पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, सेग्रीगेशन शेड के अंतर्गत गीला कचरा, सूखा कचरा, अन्य अपशिष्ट अलग अलग किए जाते है, वही सेग्रीगेशन शेड का मुख्य कार्य गांव से एकत्रित कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटना और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करना होता है, वही अब सवाल उठता है कि यदि कचरा खुले में ही डालना था तो फिर सेग्रीगेशन शेड के निर्माण का उद्देश्य क्या था। गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं के सही संचालन में लापरवाही सामने आने से योजना के उद्देश्यों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
इनका कहना - खुले में कचरा प्रदूषण करता है वही कचरे से प्लास्टिक उड़कर रास्तों पर जा रहा है, जहां पशुओं को भी नुकसान होता है, कचरे की समुचित व्यवस्था होना चाहिए
कारूलाल पाटीदार ग्रामीण पालसोड़ा
खुले में कचरे से सुबह घूमने के लिए जाते तो वहां भी दुर्गंध आती है, वही पास में धार्मिक स्थान है जहां कचरा उड़कर आसपास बिखर जाता है, खुले कचरे की सही व्यवस्था होना चाहिए - देवीलाल बगावत (मेडिकल) ग्रामीण पालसोड़ा
शासन की मंशानुसार शेड का निर्माण पूर्ण हो गया है, वर्तमान में घर घर कचरा संग्रहण की प्रकिया प्रचलित है, सेग्रीगेशन शेड में अलग अलग कचरे की छटनी होती है, शेड बना हुआ है, जल्द ही इसे सुचारू रूप से चालू किया जाएगा, ताकि कचरा खुले में न डाला जाए - महेश कुमार शर्मा सचिव ग्राम पंचायत पालसोड़ा

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दो पीडित परिवारों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत..

June 05, 2026 09:34 AM

समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्‍च स्‍तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक कल नीमच में

June 05, 2026 09:33 AM

धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ नागरिकों से की पौधा लगाने की अपील….

June 05, 2026 09:31 AM

एक पेड़ मां के नाम, विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने भादवा माता में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान...

June 05, 2026 09:30 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज...

June 05, 2026 09:24 AM

मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश...

June 05, 2026 09:21 AM

विश्व पर्यावरण दिवस क्या हर साल इसी तरह मनाया जाएगा ? विश्व पर्यावरण दिवस आखिरकार अंधाधुन वृक्षों की कटाई को कैसे रोकेगी सरकार या आंकड़ों में ही पौधारोपण होगा ?...

June 05, 2026 09:17 AM

ऊर्जा की बचत राष्ट्र का विकास, दिनचर्या में कम करें ऊर्जा का उपभोग जीवन बनेगा खुशहाल, भीलवाड़ा में ऊर्जा उपवास अभियान का शुभारंभ, पांच प्रतिशत ऊर्जा बचत का आह्वान...

June 05, 2026 09:14 AM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस..

June 05, 2026 09:03 AM

ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के रामपुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत….

June 05, 2026 09:01 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुरा में हरियाली का संकल्प, नगर परिषद ने किया पौधारोपण....

June 05, 2026 09:00 AM

आधी रात को चली तेज अंधड़ के साथ बारिश से पेड़ उखड़ा, गाय की दबकर मौत....

June 05, 2026 08:43 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राथमिक सहकारी संस्था सरवानिया महाराज ने किया पौधारोपण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश...

June 05, 2026 08:42 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरवानिया महाराज में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....

June 05, 2026 08:41 AM

लाखों का सेग्रीगेशन शेड बना शोपीस, खुले में डाला जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल...

June 05, 2026 08:17 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 05, 2026 08:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 05, 2026 08:00 AM

सिंगोली पुलिस को मिली सफलता, हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल से अवैध मादक पदार्थ 0.620 किलोग्राम अफीम किया जप्त...

June 04, 2026 05:29 PM

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा करेगी वृक्षारोपण...

June 04, 2026 05:21 PM