विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुरा में हरियाली का संकल्प, नगर परिषद ने किया पौधारोपण....
Updated : June 05, 2026 09:00 AM
मुकेश राठौर रामपुरा
आयोजन
रामपुरा :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद रामपुरा द्वारा नगर के अंतिम छोर स्थित टीचिंग ग्राउंड में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आमजन को प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता को भी सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी, इंजीनियर स्वप्निल भूरिया, कार्यालय अधीक्षक नंदलाल प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, विधायक प्रतिनिधि दीपक मोर्चा, पार्षदगण एवं नगर परिषद के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर नगर को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, प्लास्टिक उपयोग कम करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उन्हें संरक्षित रखने की शपथ ली।
और खबरे
पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था बी.आर. की अनूठी पहल आम लोगों में सकोरे और पौधे बांटें, पक्षियों की प्यास बुझाने और हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश....
June 05, 2026 10:12 AM
धरती मां का श्रृंगार, वृक्षों से, विश्व पर्यावरण दिवस पर झाबुआ में 'एक पेड़ मां के नाम अभियान का भव्य शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने देवझिरीपण्डा में किया वृहद पौधारोपण, 21 जून तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 'मेरी लाइफ' एप से होगी मॉनिटरिंग....
June 05, 2026 10:09 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का सराहनीय प्रयास...
June 05, 2026 10:04 AM
दो पीडित परिवारों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत..
June 05, 2026 09:34 AM
समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक कल नीमच में
June 05, 2026 09:33 AM
धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ नागरिकों से की पौधा लगाने की अपील….
June 05, 2026 09:31 AM
एक पेड़ मां के नाम, विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने भादवा माता में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान...
June 05, 2026 09:30 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज...
June 05, 2026 09:24 AM
मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश...
June 05, 2026 09:21 AM
विश्व पर्यावरण दिवस क्या हर साल इसी तरह मनाया जाएगा ? विश्व पर्यावरण दिवस आखिरकार अंधाधुन वृक्षों की कटाई को कैसे रोकेगी सरकार या आंकड़ों में ही पौधारोपण होगा ?...
June 05, 2026 09:17 AM
ऊर्जा की बचत राष्ट्र का विकास, दिनचर्या में कम करें ऊर्जा का उपभोग जीवन बनेगा खुशहाल, भीलवाड़ा में ऊर्जा उपवास अभियान का शुभारंभ, पांच प्रतिशत ऊर्जा बचत का आह्वान...
June 05, 2026 09:14 AM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस..
June 05, 2026 09:03 AM
ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के रामपुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत….
June 05, 2026 09:01 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुरा में हरियाली का संकल्प, नगर परिषद ने किया पौधारोपण....
June 05, 2026 09:00 AM
आधी रात को चली तेज अंधड़ के साथ बारिश से पेड़ उखड़ा, गाय की दबकर मौत....
June 05, 2026 08:43 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राथमिक सहकारी संस्था सरवानिया महाराज ने किया पौधारोपण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश...
June 05, 2026 08:42 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर सरवानिया महाराज में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....
June 05, 2026 08:41 AM
लाखों का सेग्रीगेशन शेड बना शोपीस, खुले में डाला जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल...
June 05, 2026 08:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 05, 2026 08:08 AM