lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विश्व पर्यावरण दिवस पर झाबुआ में एक पेड़ मां के नाम अभियान का भव्य शुभारंभ, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने देवझिरीपण्डा में किया वृहद पौधारोपण, 21 जून तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य....

  Updated : June 05, 2026 10:09 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ ग्राम पंचायत देवझिरीपण्डा स्थित वन विभाग के कक्ष क्रमांक 408 में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ "प्रकृति की रक्षा हमारी जिम्मेदारी": मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे विश्व में पौधारोपण से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। "हमारे पूर्वज हमें समृद्ध प्राकृतिक विरासत सौंपकर गए हैं, इसे संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।" उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है। उन्होंने नागरिकों से 21 जून तक निरंतर पौधारोपण कर उनके संरक्षण का आह्वान किया। साथ ही पिछले वर्षों में लगाए गए महुआ पौधों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल, जंगल, जमीन की रक्षा का लें संकल्प": कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का अवसर है। "प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।" उन्होंने बताया कि देवझिरीपण्डा में ही लगभग 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे तथा 21 जून तक जिले में एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य है। पौधारोपण एवं संरक्षण की मॉनिटरिंग ‘मेरी लाइफ’ एप के माध्यम से की जाएगी। प्रकृति माता के समान पूज्य": पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने कहा, कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता के रूप में पूजने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और नष्ट हो चुके संसाधनों की पुनर्स्थापना दोनों पर कार्य करना होगा। पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। वन क्षेत्र बढ़ाने पर जोर: वनमण्डलाधिकारी श्री भरत सोलंकी ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक जिलेभर में व्यापक पौधारोपण होगा। कैम्पा योजना के अंतर्गत 15 अगस्त तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिले का वन क्षेत्र वर्तमान में लगभग 21 प्रतिशत है, जिसे राष्ट्रीय वन नीति के अनुरूप 33 प्रतिशत तक ले जाने के प्रयास किए जाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ: मंत्री सुश्री भूरिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई।
बड़ी संख्या में हुई सहभागिता: कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री बहादुर सिंह हटीला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, एसीईओ श्री अक्षयसिंह मरकाम, एसडीएम झाबुआ श्री महेश मण्डलोई, डिप्टी कलेक्टर्स, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, नवागत पुलिस आरक्षक, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। सभी ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था बी.आर. की अनूठी पहल आम लोगों में सकोरे और पौधे बांटें, पक्षियों की प्यास बुझाने और हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश....

June 05, 2026 10:12 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर झाबुआ में एक पेड़ मां के नाम अभियान का भव्य शुभारंभ, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने देवझिरीपण्डा में किया वृहद पौधारोपण, 21 जून तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य....

June 05, 2026 10:09 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का सराहनीय प्रयास...

June 05, 2026 10:04 AM

दो पीडित परिवारों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत..

June 05, 2026 09:34 AM

समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्‍च स्‍तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक कल नीमच में

June 05, 2026 09:33 AM

धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ नागरिकों से की पौधा लगाने की अपील….

June 05, 2026 09:31 AM

एक पेड़ मां के नाम, विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने भादवा माता में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान...

June 05, 2026 09:30 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज...

June 05, 2026 09:24 AM

मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश...

June 05, 2026 09:21 AM

विश्व पर्यावरण दिवस क्या हर साल इसी तरह मनाया जाएगा ? विश्व पर्यावरण दिवस आखिरकार अंधाधुन वृक्षों की कटाई को कैसे रोकेगी सरकार या आंकड़ों में ही पौधारोपण होगा ?...

June 05, 2026 09:17 AM

ऊर्जा की बचत राष्ट्र का विकास, दिनचर्या में कम करें ऊर्जा का उपभोग जीवन बनेगा खुशहाल, भीलवाड़ा में ऊर्जा उपवास अभियान का शुभारंभ, पांच प्रतिशत ऊर्जा बचत का आह्वान...

June 05, 2026 09:14 AM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस..

June 05, 2026 09:03 AM

ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के रामपुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत….

June 05, 2026 09:01 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुरा में हरियाली का संकल्प, नगर परिषद ने किया पौधारोपण....

June 05, 2026 09:00 AM

आधी रात को चली तेज अंधड़ के साथ बारिश से पेड़ उखड़ा, गाय की दबकर मौत....

June 05, 2026 08:43 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राथमिक सहकारी संस्था सरवानिया महाराज ने किया पौधारोपण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश...

June 05, 2026 08:42 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरवानिया महाराज में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....

June 05, 2026 08:41 AM

लाखों का सेग्रीगेशन शेड बना शोपीस, खुले में डाला जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल...

June 05, 2026 08:17 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 05, 2026 08:08 AM