पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था बी.आर. की अनूठी पहल आम लोगों में सकोरे और पौधे बांटें, पक्षियों की प्यास बुझाने और हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश....
Updated : June 05, 2026 10:12 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
आयोजन
नीमच :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा नीमच शहर के अंबेडकर चौराहा पर सकोरे एवं पौधे वितरण महाअभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत आम नागरिकों को निःशुल्क सकोरे एवं पौधे वितरित किए गए। तथा शहर के विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रशासनिक स्थलों एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, सीआरपीएफ कैंपस, केंट थाना गांधी वाटिका पर पक्षियों के लिए सकोरे लगाए गए।
संस्था के सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया। इस दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रजातियों फूलों और पौधे के बीज भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा मिल सके। संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, विद्यालय, कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने तथा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लेना चाहिए।
अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जैव विविधता के संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। संस्था पिछले 7 वर्षों से सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र मालवीय, सुनील जड़ोलिया, प्रदेश महासचिव बलवंत तंवर, जिला अध्यक्ष आयुषी अरोरा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पिछोलिया, महासचिव सुनील सोलंकी, जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया,सचिव रेखाचौधरी, तहसील अध्यक्ष अंतिम सेन, तहसील उपाध्यक्ष संजना घारू, महासचिव समरथ मालवीय, तहसील अध्यक्ष नितिन धावरी, जावद तहसील अध्यक्ष दीपक अहिरवार,उपाध्यक्ष विष्णु मालवीय, सहसचिव यशवंत रेगर, कोषाध्यक्ष दीपांशु झाब, संगठन मंत्री भारत बामनिया, पीयूष रेगर, नैंसी मालवीय आदि बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे
और खबरे
पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था बी.आर. की अनूठी पहल आम लोगों में सकोरे और पौधे बांटें, पक्षियों की प्यास बुझाने और हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश....
June 05, 2026 10:12 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर झाबुआ में एक पेड़ मां के नाम अभियान का भव्य शुभारंभ, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने देवझिरीपण्डा में किया वृहद पौधारोपण, 21 जून तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य....
June 05, 2026 10:09 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का सराहनीय प्रयास...
June 05, 2026 10:04 AM
दो पीडित परिवारों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत..
June 05, 2026 09:34 AM
समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्च स्तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक कल नीमच में
June 05, 2026 09:33 AM
धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ नागरिकों से की पौधा लगाने की अपील….
June 05, 2026 09:31 AM
एक पेड़ मां के नाम, विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने भादवा माता में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान...
June 05, 2026 09:30 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज...
June 05, 2026 09:24 AM
मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश...
June 05, 2026 09:21 AM
विश्व पर्यावरण दिवस क्या हर साल इसी तरह मनाया जाएगा ? विश्व पर्यावरण दिवस आखिरकार अंधाधुन वृक्षों की कटाई को कैसे रोकेगी सरकार या आंकड़ों में ही पौधारोपण होगा ?...
June 05, 2026 09:17 AM
ऊर्जा की बचत राष्ट्र का विकास, दिनचर्या में कम करें ऊर्जा का उपभोग जीवन बनेगा खुशहाल, भीलवाड़ा में ऊर्जा उपवास अभियान का शुभारंभ, पांच प्रतिशत ऊर्जा बचत का आह्वान...
June 05, 2026 09:14 AM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस..
June 05, 2026 09:03 AM
ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के रामपुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत….
June 05, 2026 09:01 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुरा में हरियाली का संकल्प, नगर परिषद ने किया पौधारोपण....
June 05, 2026 09:00 AM
आधी रात को चली तेज अंधड़ के साथ बारिश से पेड़ उखड़ा, गाय की दबकर मौत....
June 05, 2026 08:43 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राथमिक सहकारी संस्था सरवानिया महाराज ने किया पौधारोपण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश...
June 05, 2026 08:42 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर सरवानिया महाराज में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....
June 05, 2026 08:41 AM
लाखों का सेग्रीगेशन शेड बना शोपीस, खुले में डाला जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल...
June 05, 2026 08:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 05, 2026 08:08 AM