lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस..

  Updated : June 05, 2026 09:03 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच :- विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्रकृति से प्रेरित । जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए। रही, जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के महत्व पर विशेष बल दिया गया कार्यक्रम का नेतृत्व श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट, ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कैंप परिसर में पौधारोपन कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि "पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजित दायित्व नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए हमारी नैतिक जीमेदारी भी है। प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अधिक वृक्षारोपण कर उनके संकल्प लेना चाहिए।" इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं परिसर के रहवासियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के कुल 300 पौधे लगाए गए जिसमें नीम, पीपल, आम, इमली, जामुन, बरगद एवं अन्य स्थानीय प्रजातियों को सम्मिलित किया गया, जो न केवल पर्यावरण दृष्टिकोण से उपयोगी हैं, बल्कि जैव विविधता को भी समृद्ध करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों पर जागरूकता संदेश भी दिया गया। अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि जलवायु संतुलन एवं हमारे सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी कार्मिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कार्मिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

धरती मां का श्रृंगार, वृक्षों से, विश्व पर्यावरण दिवस पर झाबुआ में 'एक पेड़ मां के नाम अभियान का भव्य शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने देवझिरीपण्डा में किया वृहद पौधारोपण, 21 जून तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 'मेरी लाइफ' एप से होगी मॉनिटरिंग....

June 05, 2026 10:09 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का सराहनीय प्रयास...

June 05, 2026 10:04 AM

दो पीडित परिवारों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत..

June 05, 2026 09:34 AM

समान नागरिक संहिता के लिये गठित उच्‍च स्‍तरीय समिति की जनपरामर्श बैठक कल नीमच में

June 05, 2026 09:33 AM

धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ नागरिकों से की पौधा लगाने की अपील….

June 05, 2026 09:31 AM

एक पेड़ मां के नाम, विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने भादवा माता में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान...

June 05, 2026 09:30 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज...

June 05, 2026 09:24 AM

मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश...

June 05, 2026 09:21 AM

विश्व पर्यावरण दिवस क्या हर साल इसी तरह मनाया जाएगा ? विश्व पर्यावरण दिवस आखिरकार अंधाधुन वृक्षों की कटाई को कैसे रोकेगी सरकार या आंकड़ों में ही पौधारोपण होगा ?...

June 05, 2026 09:17 AM

ऊर्जा की बचत राष्ट्र का विकास, दिनचर्या में कम करें ऊर्जा का उपभोग जीवन बनेगा खुशहाल, भीलवाड़ा में ऊर्जा उपवास अभियान का शुभारंभ, पांच प्रतिशत ऊर्जा बचत का आह्वान...

June 05, 2026 09:14 AM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस..

June 05, 2026 09:03 AM

ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के रामपुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत….

June 05, 2026 09:01 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुरा में हरियाली का संकल्प, नगर परिषद ने किया पौधारोपण....

June 05, 2026 09:00 AM

आधी रात को चली तेज अंधड़ के साथ बारिश से पेड़ उखड़ा, गाय की दबकर मौत....

June 05, 2026 08:43 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्राथमिक सहकारी संस्था सरवानिया महाराज ने किया पौधारोपण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश...

June 05, 2026 08:42 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरवानिया महाराज में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....

June 05, 2026 08:41 AM

लाखों का सेग्रीगेशन शेड बना शोपीस, खुले में डाला जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल...

June 05, 2026 08:17 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 05, 2026 08:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 05, 2026 08:00 AM