यात्री का खोया पर्स लौटाकर रेलवे कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी और मानवता की मिसाल...
Updated : June 17, 2026 03:14 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- पश्चिम रेलवे के इंदौर बुकिंग कार्यालय में कार्यरत मुख्य वाणिज्य लिपिक श्री बलराम बड़गोत्या ने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं यात्री सेवा भावना का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित रूप से उसे वापस लौटाकर रेलवे की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ किया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 12 जून 2026 को इंदौर बुकिंग कार्यालय में रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान चार्ज ग्रहण करते समय श्री बड़गोत्या को एक साथी कर्मचारी द्वारा एक पर्स सौंपा गया, जो किसी यात्री द्वारा टिकट खरीदते समय काउंटर पर भूलवश छोड़ दिया गया था। पर्स की जांच करने पर उसमें आर्मी कैंटीन कार्ड, जिस पर श्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी का नाम अंकित था, दो एटीएम कार्ड तथा लगभग 3640 रुपये नगद पाए गए।
कुछ समय तक पर्स के स्वामी के आने की प्रतीक्षा करने के बाद जब कोई उसे लेने नहीं पहुंचा, तब श्री बड़गोत्या ने स्वयं पर्स के वास्तविक मालिक का पता लगाने का प्रयास प्रारंभ किया। अगले दिन उन्होंने डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन स्थित एमसीओ कार्यालय में संबंधित व्यक्ति की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, किन्तु वहां से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके पश्चात उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डॉ. अम्बेडकर नगर की मुख्य शाखा में कार्यरत श्री माने से संपर्क किया। एटीएम कार्ड के विवरण के आधार पर श्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी का संपर्क नंबर प्राप्त कर उनसे बातचीत की तथा उनके पर्स के सुरक्षित मिलने की सूचना दी।
दिनांक 16 जून 2026 को इंदौर बुकिंग कार्यालय में श्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उनका पर्स समस्त सामग्री सहित सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया। अपना पर्स वापस पाकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा रेलवे कर्मचारी की ईमानदारी और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए भारतीय रेल की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। श्री बलराम बड़गोत्या द्वारा प्रदर्शित यह सराहनीय कार्य न केवल रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि यात्रियों के बीच भारतीय रेल के प्रति विश्वास को भी और मजबूत करता है।
और खबरे
सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...
June 17, 2026 04:04 PM
11 केवी बिजली लाइन बनी काल, करंट लगने से सास-बहू की मौत, गांव में पसरा मातम...
June 17, 2026 04:03 PM
19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन, दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर एवं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी करेंगे शिरकत...
June 17, 2026 03:47 PM
हरवार सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत...
June 17, 2026 03:41 PM
बरडिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई महाराणा प्रताप जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...
June 17, 2026 03:40 PM
कृति संस्था ने महाराणा प्रताप को किया नमन, वीरता और स्वाभिमान के आदर्शों को किया याद...
June 17, 2026 03:38 PM
जावद क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी व खंडा पत्थर ले जा रहे 3 वाहन जब्त...
June 17, 2026 03:35 PM
अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित..
June 17, 2026 03:32 PM
प्रशासन आपके द्वार, कल 18 जून को कजार्डा में रात्रि चौपाल एवं जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक की यात्री बस से पहुचेंगे, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण....
June 17, 2026 03:31 PM
32 ग्राम अवैध स्मैक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त...
June 17, 2026 03:29 PM
एक साल से फरार नाबालिग बालिका अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल की मदद से रामपुरा पुलिस को मिली सफलता..
June 17, 2026 03:27 PM
बिना अनुज्ञा गेहूं परिवहन पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, 28,194 की वसूली, संभागीय निरीक्षण दल ने 120 क्विंटल गेहूं से भरे वाहन को पकड़ा...
June 17, 2026 03:24 PM
सैलाना में गौवंश के हत्या कर अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश, ढाई घंटे तक रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे जाम, दो संदिग्धों से पूछताछ जारी, सुबह 8 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल पहुंचे घटनास्थल..
June 17, 2026 03:22 PM
25 टन अवैध बजरी सहित 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, दो चालक गिरफ्तार...
June 17, 2026 03:20 PM
गौचर बचाओ फाउंडेशन द्वारा चरागाह भूमि संरक्षण हेतु सूचना बोर्ड स्थापित..
June 17, 2026 03:18 PM
यूनेस्को प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला से की शिष्टाचार भेंट, सेवा और सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा...
June 17, 2026 03:16 PM
यात्री का खोया पर्स लौटाकर रेलवे कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी और मानवता की मिसाल...
June 17, 2026 03:14 PM
नगर पालिका कार्यालय में कल प्रधानमंत्री आवास एवं स्वनिधि लोक कल्याण मेला...
June 17, 2026 03:13 PM
महाराणा प्रताप जयंती मनाई, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर में चल समारोह निकाला...
June 17, 2026 03:10 PM