lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

VHP अभ्यास वर्ग, भादवा माता में बोले श्री झाला, सोशल मीडिया और नैरेटिव की लड़ाई में सजग रहें कार्यकर्ता...

  Updated : June 21, 2026 03:28 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच :- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग भादवा माता श्री मारू औदिच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित हुआ । शनिवार को आगमन, संघस्थान, उद्घाटन, रात्रि सत्संग अभ्यास सत्र और रविवार को जागरण, एकांतमता मंत्र, संघ स्थान, बोद्धिक, चर्चा सत्र, संवाद और समापन बोद्धिक सत्र लगाए गए जिसमें प्रांत पदाधिकारी संजय होलकर, विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला और जिला मंत्री कैलाश मालवीय का उद्बोधन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ । बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने प्रबंधन वहीं मुख्य शिक्षक की भूमिका जिला सहसंयोजक बृजेश वाल्मीकि ने निभाई ।
अनुपाल सिंह झाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय बौद्धिक युद्ध (Intellectual Warfare) का युग है, जिसमें वैचारिक रणनीतियों और सूचना प्रसार की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों, इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सकता है। किसी भी जन संगठन के लिए उसका प्रचार-प्रसार विभाग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जो संगठन की आंख, कान और नाक की तरह कार्य करता है तथा सूचनाओं के संग्रहण, प्रसारण और गलत सूचनाओं के निराकरण में अहम भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर नैरेटिव की लड़ाई चल रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल सूचना प्रसारित करना नहीं, बल्कि समाज, सरकार और मीडिया में चल रहे विषयों पर सही दृष्टिकोण प्रस्तुत करना, सकारात्मक नैरेटिव तैयार करना तथा गलत नैरेटिव का समय पर जवाब देना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने राष्ट्रीय चेतना के प्रेरणा स्रोत डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तथा माधव सदाशिव गोलवलकर के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में प्रांत पदाधिकारी संजय होलकर ने कहा कि संगठन सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। भारत की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी प्रत्येक जागरूक नागरिक की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सनातन परंपराओं के ध्वजवाहक बनकर भावी पीढ़ी को संस्कृति और राष्ट्र के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया । अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया । वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, विभाग पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़, जिला सेवा प्रमुख संजय चौरसिया, मातृशक्ति विभाग संयोजिका रेखा वर्मा, जिला सह मंत्री विनोद माली सामाजिक समरसता दिनेश शर्मा, बजरंग दल गौ रक्षा राहुल कुशवाह, विशेष संपर्क प्रमुख जगपाल फरक्या, कपिल आचार्य, मातृशक्ति मंजू जोशी, माया दावे, असीम व्यास, बंटी अग्रवाल, मंगल सिंह सावन चौहान, पवन जैसवार, नितिन बागड़ी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

योग दिवस पर रचना राइजिंग वीमेन क्लब ने सीखी योग की बारीकियां, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प ...

June 21, 2026 02:47 PM

अफीम किसानों का हल्लाबोल, 8 सुत्रीय मांगों को लेकर 23 जून से निकलेगी जागृति रैली, चित्तौड़गढ़ में महाप्रड़ाव और आमरण अनशन की चेतावनी...

June 21, 2026 02:43 PM

भाजपा की वादाखिलाफी पर उबल रहा गांव-गांव आक्रोश,विधायक सकलेचा के बाद अब किसकी बारी - तरुण बाहेती, कांग्रेस जिला अध्यक्ष का जावद मामले में भाजपा पर तीखा हमला...

June 21, 2026 02:18 PM

महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न.....

June 21, 2026 01:32 PM

योग सकारात्मक जीवनशैली का आधार है - प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा, योग दिवस पर बोहेड़ा के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास...

June 21, 2026 01:25 PM

रामपुरा पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आमेड और बुज नाले में 400 लीटर लहान एवं 10 लीटर कच्ची शराब जब्त...

June 21, 2026 01:24 PM

रोटरी क्लब मनासा की नई कार्यकारिणी 2026-27 घोषित, दिनेश वधवा अध्यक्ष, शैलेंद्र सोनी सचिव, राधेश्याम सोनी कोषाध्यक्ष...

June 21, 2026 01:21 PM

नीमच में NEET-UG 2026 पुन: परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, दो केंद्रों पर 926 में से 845 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा....

June 21, 2026 12:31 PM

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन....

June 21, 2026 12:17 PM

6 माह से फरार NDPS तस्कर गिरफ्तार, 133 किलो डोडाचूरा मामले में पुलिस को मिली सफलता...

June 21, 2026 12:15 PM

अवैध मादक पदार्थ 4 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त...

June 21, 2026 12:14 PM

पशुपतिनाथ मंदिर के पास सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार ट्रामाडोल व 370 क्लोनाजेपाम टैबलेट्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

June 21, 2026 12:06 PM

एकल अभियान संच केली का योग दिवस पर योग कार्यक्रम सम्पन्न....

June 21, 2026 12:00 PM

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बांगरेड़ में गरमाया माहौल, ग्रामीणों के विरोध से घिरे विधायक सखलेचा, कार्यक्रम बीच में छोड़ लौटे, वीडियो वायरल....

June 21, 2026 11:21 AM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा सांस्कृतिक परंपरा के साथ मनाया विश्व योग दिवस...

June 21, 2026 11:13 AM

किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन...

June 21, 2026 10:55 AM

जल में योग से स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला तैराकी संघ की पहल, खिलाड़ियों व अभिभावकों ने किया वॉटर योग....

June 21, 2026 10:50 AM

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त दल गठित, 22 जून से 23 जुलाई तक विशेष राजस्व महा अभियान..

June 21, 2026 10:25 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में हुआ योग कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प...

June 21, 2026 10:17 AM