सीएम के आगमन पर युवा कांग्रेस का काला झंडा प्रदर्शन, कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका, हिंगोरिया रेलवे फाटक के पास रोके गए कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष मन्नू बन्ना सहित कई नेता गिरफ्तार....
Updated : June 29, 2026 01:52 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आगमन के दौरान सोमवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह ‘मन्नू बन्ना’ के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे लेकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला जैसे ही कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ा, पुलिस और प्रशासन पहले से अलर्ट नजर आया। हिंगोरिया रेलवे फाटक के समीप भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों—बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय समस्याओं—पर ध्यान देने में विफल रही है। इसी के विरोध में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह ‘मन्नू बन्ना’, विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, जिला महासचिव पुष्पेंद्र सिंह, युवराज झरिया, विजय सोलंकी, अभिषेक टेलर, लालचंद धनगर और रोहित गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के आगमन के बीच हुए इस विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया और कुछ देर के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा।
और खबरे
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....
July 17, 2026 03:38 PM
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...
July 17, 2026 03:29 PM
सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...
July 17, 2026 03:26 PM
सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....
July 17, 2026 03:20 PM
निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..
July 17, 2026 03:12 PM
कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...
July 17, 2026 03:08 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा
July 17, 2026 01:32 PM
चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....
July 17, 2026 01:24 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....
July 17, 2026 01:23 PM
केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...
July 17, 2026 01:18 PM
गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...
July 17, 2026 01:13 PM
हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...
July 17, 2026 01:10 PM
महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....
July 17, 2026 12:58 PM
दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...
July 17, 2026 12:26 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..
July 17, 2026 12:15 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को
July 17, 2026 12:10 PM
आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...
July 17, 2026 12:10 PM
स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...
July 17, 2026 10:25 AM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...
July 17, 2026 10:16 AM