महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....
Updated : June 29, 2026 09:54 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर भीलवाड़ा के बाबूगिरी जी महाराज को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा महामण्डलेश्वर की उपाधि से विभूषित करने की खुशी में मंदिर परिवार एवं भक्तों द्वारा लग्जरी गाड़ी फॉर्च्यूनर भेंट की गई है। सोमवार दोपहर शुभ मुर्हुत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हाथीभाटा आश्रम के महन्त संतदासजी महाराज के सानिध्य में मुख्य भेंटकर्ता हेमन्तपुरी गोस्वामी एवं महावीर सोमानी ने वाहन की चाबी महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज को समर्पित की। वैदिक परम्परानुसार वाहन की पूजा अर्चना पंडित अशोक व्यास एवं पंडित देवेन्द्र शास्त्री ने सम्पन्न कराई। इस दौरान भक्तों ने इस बात पर खुशी जताई की प्रभु भक्ति एवं मानव सेवा के कार्यो में हमेशा अग्रणी रहने वाले बाबूगिरी महाराज का भीलवाड़ा में प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान 13 अप्रेल को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा मायापुर हरिद्धार के सचिव सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त डॉ. रविन्द्रपुरी महाराज सहित कई प्रमुख संतों के सानिध्य में महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया गया। इस पट्टाभिषेक ने भीलवाड़ा में संकटमोचन हनुमान मंदिर से जुड़े हजारोें भक्तों एवं सनातन धर्मावलम्बियों को हर्षित कर दिया। इसके बाद ही कुछ प्रमुख भक्तों एवं मंदिर परिवार ने इस उपलक्ष्य में बाबूगिरी महाराज को लग्जरी वाहन भेंट करने की भावना जताई थी। लग्जरी गाड़ी भेंट करने के अवसर पर पुजारी मुरारी पांडे, पुजारी ओम पाराशर, श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, सांवरमल बंसल, समाजसेवी गजानंद बजाज, राधेश्याम सोमानी, सुनील जागेटिया, पीयूष डाड, सत्येन्द्र बिरला, रजनीकांत आचार्य, बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वरलाल ईनाणी, राजेश कुदाल, ललित सोमानी, अलका जोशी, राजेश तिवारी, शिव समदानी कारोई, सांवरनाथ कारोई सहित कई भक्तगण मौजूद थे। महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज ने भक्तों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी के प्रति मंगलभावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म ओर मानव सेवा के कार्य निरन्तर जारी रहेंगे ओर भक्तों द्वारा भेंट इस वाहन का उपयोग भी धर्म के प्रचार प्रसार व सेवा कार्यो में होता रहेगा। इस दौरान श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, जयश्री राम ओर श्री संकटमोचन हनुमानजी महाराज के जयकारे गूंजायमान होते रहे।
और खबरे
महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....
June 29, 2026 09:54 AM
महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....
June 29, 2026 09:54 AM
मानसरोवर झील प्रकरण, NGT में संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर परिवादी संस्था ने 3.24 वर्ग किमी कैचमेंट की अनदेखी पर जताई आपत्ति, संयुक्त समिति की रिपोर्ट खारिज करने की मांग...
June 29, 2026 09:06 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 29, 2026 08:06 AM
विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नगरवासियों से की 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने की अपील....
June 28, 2026 01:41 PM
नवाचारों ने बदली शिक्षा की दिशा, बच्चों ने रचे सफलता के नए कीर्तिमान...
June 28, 2026 01:40 PM
अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा कल नीमच दौरे पर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल...
June 28, 2026 01:39 PM
नीमच में 39.23 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय निर्माण के लिए, लेआउट कार्य पूर्ण, शीघ्र होगा निर्माण प्रारंभ....
June 28, 2026 01:38 PM
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी कल नीमच दौरे पर, 950 मेगावाट की सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण...
June 28, 2026 01:36 PM
कल्याणपुरा में एक दिवसीय एकल अभियान संच खेड़ी की बैठक का आयोजन...
June 28, 2026 01:32 PM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कल नीमच आएंगे...
June 28, 2026 01:31 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने नीमच एवं खिमला में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा अधिकारियों को दिए निर्देश....
June 28, 2026 01:29 PM
गौशाला के लिए खुदाई के दौरान निकली प्राचीन देवी प्रतिमा, क्षेत्र में खुशी का माहौल...
June 28, 2026 06:38 AM
चेन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चैन बरामद...
June 28, 2026 06:29 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
June 28, 2026 06:22 AM
स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत- ग्राम पंचायत जाट में बदहाली, ग्रामीणों को खुद उठानी पड़ रही है, सफाई की जिम्मेदारी, ग्राम जाट से पत्रकार सत्यनारायण सुथार की विशेष खबर...
June 27, 2026 04:28 PM
चोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार...
June 27, 2026 04:22 PM
फसलों के बीज में टीका लगाएं, उपचारित करके बुवाई करें किसान, कम लागत में अधिक उत्पादन, दीमक-रोग से भी बचाव - डॉ रतनलाल सोलंकी...
June 27, 2026 04:19 PM
पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, सुसाइड नोट में दरबार एंड दरबार के मालिक समेत तीन लोगों पर प्रताड़ना के आरोप...
June 27, 2026 04:16 PM