गौशाला के लिए खुदाई के दौरान निकली प्राचीन देवी प्रतिमा, क्षेत्र में खुशी का माहौल...
Updated : June 28, 2026 06:38 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- जिले के बांसडा गुंदली गांव की देवभूमि क्षेत्र में एक निजी भूमि पर गौचर बचाओ फाउंडेशन द्वारा प्रस्तावित गौशाला एवं गौ चिकित्सालय के निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में एक प्राचीन देवी प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। जानकारी के अनुसार गौचर बचाओ फाउंडेशन ने इस भूमि को गौशाला एवं गौ चिकित्सालय के संचालन के लिए 30 वर्ष की लीज पर लिया है। शनिवार को गौशाला के शेड के लिए अर्थ ऑगर मशीन से गड्ढे खोदे जा रहे थे। एक स्थान पर खुदाई के दौरान मशीन बार-बार बड़े पत्थरों से टकरा रही थी। जब आसपास की मिट्टी हटाई गई तो पहले बड़े पत्थर और एक नंदी की प्रतिमा मिली। इसके बाद लगभग 6 से 7 फीट गहराई पर एक सुरक्षित संगमरमर की सुंदर देवी प्रतिमा प्राप्त हुई। प्रतिमा को सावधानीपूर्वक गौचर बचाओ फाउंडेशन के कार्यालय लाया गया, जहां साफ-सफाई के बाद यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिमा लगभग 2 फीट ऊंची संगमरमर की बनी हुई है। प्रतिमा का स्वरूप अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक है। प्रथम दृष्टि में यह महालक्ष्मी या राधारानी की प्रतिमा जैसी प्रतीत होती है! प्रतिमा मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के फोन आ रहे हैं तथा दूर-दूर से भी श्रद्धालु जानकारी ले रहे हे। गौचर बचाओ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार सुथार ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इतनी बड़ी प्रतिमा की घर में स्थापना नहीं की जाती। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से विचार-विमर्श के बाद गौशाला एवं गौ चिकित्सालय के साथ प्रतिमा के प्राकट्य स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण कर विधिवत स्थापना की जाएगी। क्षेत्र के कुछ बुजुर्गों के अनुसार वर्षों पहले यह प्रतिमा एक निर्धन भील परिवार को एक संत के आशीर्वाद से प्राप्त हुई थी। बाद में परिस्थितिवश इसे जमीन में सुरक्षित दबा दिया गया था। यह लोककथा क्षेत्र में प्रचलित है, किंतु इसका कोई ऐतिहासिक या दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध नहीं है। प्रतिमा मिलने से बांसडा एवं आसपास के गांवों में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है तथा ग्रामीण इस स्थान पर सर्वधर्म समभाव की भावना से एक भव्य मंदिर के निर्माण की अपेक्षा कर रहे हैं।
और खबरे
नवाचारों ने बदली शिक्षा की दिशा, बच्चों ने रचे सफलता के नए कीर्तिमान...
June 28, 2026 01:40 PM
अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा कल नीमच दौरे पर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल...
June 28, 2026 01:39 PM
नीमच में 39.23 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय निर्माण के लिए, लेआउट कार्य पूर्ण, शीघ्र होगा निर्माण प्रारंभ....
June 28, 2026 01:38 PM
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी कल नीमच दौरे पर, 950 मेगावाट की सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण...
June 28, 2026 01:36 PM
कल्याणपुरा में एक दिवसीय एकल अभियान संच खेड़ी की बैठक का आयोजन...
June 28, 2026 01:32 PM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कल नीमच आएंगे...
June 28, 2026 01:31 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने नीमच एवं खिमला में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा अधिकारियों को दिए निर्देश....
June 28, 2026 01:29 PM
गौशाला के लिए खुदाई के दौरान निकली प्राचीन देवी प्रतिमा, क्षेत्र में खुशी का माहौल...
June 28, 2026 06:38 AM
चेन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चैन बरामद...
June 28, 2026 06:29 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
June 28, 2026 06:22 AM
स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत- ग्राम पंचायत जाट में बदहाली, ग्रामीणों को खुद उठानी पड़ रही है, सफाई की जिम्मेदारी, ग्राम जाट से पत्रकार सत्यनारायण सुथार की विशेष खबर...
June 27, 2026 04:28 PM
चोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार...
June 27, 2026 04:22 PM
फसलों के बीज में टीका लगाएं, उपचारित करके बुवाई करें किसान, कम लागत में अधिक उत्पादन, दीमक-रोग से भी बचाव - डॉ रतनलाल सोलंकी...
June 27, 2026 04:19 PM
पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, सुसाइड नोट में दरबार एंड दरबार के मालिक समेत तीन लोगों पर प्रताड़ना के आरोप...
June 27, 2026 04:16 PM
श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, सेवा कार्यों व नवीन सत्र की कार्ययोजना पर हुआ मंथन..
June 27, 2026 04:15 PM
भीलवाड़ा मे एक शाम छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों ने रखी बेबाक राय, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दिए सुझाव....
June 27, 2026 04:13 PM
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस थाना कुकडेंश्वर सिथत ग्राम मोया में ग्रामीणजन एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को किया गया जागरूक...
June 27, 2026 04:10 PM
हाट मैदान टंकी का पेयजल वितरण एक दिन आगे बढ़ाया...
June 27, 2026 04:08 PM
जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक आरोपी चकमा देकर भागने में रहा सफल, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में किया प्रकरण दर्ज..
June 27, 2026 07:25 AM