चेन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चैन बरामद...
Updated : June 28, 2026 06:29 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- कपासन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वृद्ध महिला से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटने की वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई करीब दो तोला वजनी सोने की चैन बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 27 जून 2026 को प्रार्थी गोविन्द सिंह, एडवोकेट निवासी सिरोया मौहल्ला कपासन ने पुलिस थाना कपासन पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कल दिनांक 26 जून 2026 को सांयकाल करीब 06.15 बजे दो व्यक्ति हमारे घर पर आये जिसमें से एक व्यक्ति ने झपट्टा मार कर मेरी पत्नी के गले में पहनी हुई सोने की चेन खींच ली और मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग गये सोने की चैन करीब 2 तोला वजनी कीमती करीब 250000/ रू. की थी। जिस पर पुलिस थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज किया जाकर एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी कपासन हरीश भारती के निर्देशन में थानाधिकारी कपासन सुनील शर्मा मय जाप्ते की एक टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटनास्थल के आस पास एवं मुख्य मार्गों पर लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज से संदिग्धों के फुटेज प्राप्त कर मुखबिर मामूर कर घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्तगणों की सरगर्मी से तलाश की जाकर तकनिकी व सी.सी.टी.वी. फुटेज से अनुसंधान करते हुए लूट की वारदात करने वाले अभियुक्तगणों को नामजद कर अभियुक्तगणों की तलाश कर बाद पूछताछ लूट की वारदात करना कबूल करने से अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चैन बरामद की जाकर अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण - 1. मंसूर खान पिता श्री नूर खान उम्र 50 साल निवासी चंगेडी डांग थाना फतेहनगर जिला उदयपुर। 2. गजेन्द्र पिता श्री देवेन्द्र यादव उम्र 31 साल निवासी कच्ची बस्ती फतेहनगर थाना फतेहनगर जिला उदयपुर उक्त वारदात का खुलासा करने एवं अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में आसूचना अधिकारी जितेन्द्र कानि. पुलिस थाना कपासन की विशेष भूमिका रही।
और खबरे
चेन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चैन बरामद...
June 28, 2026 06:29 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
June 28, 2026 06:22 AM
स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत- ग्राम पंचायत जाट में बदहाली, ग्रामीणों को खुद उठानी पड़ रही है, सफाई की जिम्मेदारी, ग्राम जाट से पत्रकार सत्यनारायण सुथार की विशेष खबर...
June 27, 2026 04:28 PM
चोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार...
June 27, 2026 04:22 PM
फसलों के बीज में टीका लगाएं, उपचारित करके बुवाई करें किसान, कम लागत में अधिक उत्पादन, दीमक-रोग से भी बचाव - डॉ रतनलाल सोलंकी...
June 27, 2026 04:19 PM
पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, सुसाइड नोट में दरबार एंड दरबार के मालिक समेत तीन लोगों पर प्रताड़ना के आरोप...
June 27, 2026 04:16 PM
श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, सेवा कार्यों व नवीन सत्र की कार्ययोजना पर हुआ मंथन..
June 27, 2026 04:15 PM
भीलवाड़ा मे एक शाम छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों ने रखी बेबाक राय, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दिए सुझाव....
June 27, 2026 04:13 PM
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस थाना कुकडेंश्वर सिथत ग्राम मोया में ग्रामीणजन एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को किया गया जागरूक...
June 27, 2026 04:10 PM
हाट मैदान टंकी का पेयजल वितरण एक दिन आगे बढ़ाया...
June 27, 2026 04:08 PM
जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक आरोपी चकमा देकर भागने में रहा सफल, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में किया प्रकरण दर्ज..
June 27, 2026 07:25 AM
घर में घुसकर मारपीट करने वाले 05 आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास....
June 27, 2026 07:15 AM
ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे रतनगढ मे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निकालें ताजिए, सोहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व...
June 27, 2026 07:04 AM
कठिन समय में पुलिस परिवारों का संबल बना पुलिस सैलरी पैकेज, नॉमिनी को मिली ₹1 करोड़ की सहायता...
June 27, 2026 06:24 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 27, 2026 06:22 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 27, 2026 04:31 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 27, 2026 04:31 AM
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर - सांसद अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से मिले सांसद दामोदर अग्रवाल, संगठन और आपातकाल के अनुभवों पर हुई चर्चा...
June 26, 2026 05:41 PM
36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई डेल्हीवरी कोरियर ऑफिस लूट व चाकूबाजी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....
June 26, 2026 05:26 PM