FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जीटो MPCG ज़ोन के अंतर्गत नीमच में 10वें यूथ विंग का भव्य शुभारंभ, युवाओं ने ली शपथ, गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ समारोह, संगठन विस्तार के साथ युवा नेतृत्व को मिली नई दिशा, दिव्यांश चौपड़ा को सौंपा गया जीटो यूथ विंग के चेयरपर्सन का प्रभार...

  Updated : June 29, 2026 02:02 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच :- जीटो (JITO) एमपीसीसी ज़ोन के तत्वावधान में नीमच में 10वें यूथ विंग का भव्य शुभारंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उत्साह, ऊर्जा और युवा नेतृत्व से सराबोर यह आयोजन संगठन के विस्तार और युवाओं की नई भागीदारी का साक्षी बना। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन, जीटो एपेक्स डायरेक्टर एवं एमपीसीसी ज़ोन चेयरमैन हितेंद्र मेहता, एमपीसीसी ज़ोन चीफ सेक्रेटरी दिलीप सी. जैन, एपेक्स यूथ विंग वाइस चेयरमैन सुचेक अंचलिया, MPCG ज़ोन यूथ विंग कन्वीनर प्रखर मेहता, जीटो मंदसौर चैप्टर चेयरमैन अंकित कीमती, चीफ सेक्रेटरी विकास भंडारी, लेडीज़ विंग चेयरपर्सन अमीषी कीमती, लेडीज़ विंग चीफ सेक्रेटरी दिव्या चोरड़िया, जीटो नीमच लेडीज़ विंग चेयरपर्सन रिंकू राठौर, चीफ सेक्रेटरी मित्ताली जैन तथा जीटो मंदसौर यूथ विंग चेयरमैन समर गांधी, चीफ सेकेटरी सम्यक जैन, विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जावद विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने युवाओं को संबोधित करते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने, समाजसेवा से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच समाज में परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बन सकती है। समारोह में लगभग 30 युवा सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, जबकि करीब 200 गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर नवगठित पांच सदस्यीय समिति में चेयरपर्सन दिव्यांश चौपड़ा, वाइस चेयरमैन नमन नाहर,  चीफ सेकेट्री सम्यक कोठारी, जॉइंट सेक्रेटरी सारांश नागोरी तथा रिंकेश चौनड़ा ट्रेसर के पद पर शामिल हुए।  कार्यक्रम के दौरान जीटो के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों, युवाओं की भूमिका तथा नए चैप्टर के गठन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को संगठन से जुड़कर नेतृत्व, नेटवर्किंग, व्यवसाय, सामाजिक सेवा एवं व्यक्तिगत विकास के अवसरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन श्रीमती रिंकू राठौर, चेयरपर्सन,  जीटो महिला विंग, नीमच द्वारा दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं युवा सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए जीटो परिवार की एकता, नेतृत्व, सेवा एवं युवा सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सुगठित एवं प्रभावशाली संचालन श्री अजय कासलीवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री सम्यक कोठारी, चीफ सेक्रेटरी, जीटो यूथ विंग, नीमच द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। यह आयोजन नीमच में जीटो के युवा नेतृत्व को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम साबित हुआ।



अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गोपाल लाल माली पर जानलेवा हमले के विरोध में माली समाज का कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन, पीड़ित परिवार पर दर्ज कथित झूठा मुकदमा हटाने की मांग, न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन की चेतावनी...

June 29, 2026 02:25 PM

चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास...

June 29, 2026 02:21 PM

खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

June 29, 2026 02:18 PM

ब्रह्म ज्ञान किसी विशेष वर्ग, जाति, अमीर, गरीब, अथवा छोटे-बड़े तक सीमित नहीं है...

June 29, 2026 02:09 PM

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने नीमच में 3949 करोड से अधिक के 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, मुख्‍यमंत्री द्वारा 2080 करोड लागत से निर्मित नीमच एवं शाजापुर सौलर पार्क का उदघाटन...

June 29, 2026 02:05 PM

जीटो MPCG ज़ोन के अंतर्गत नीमच में 10वें यूथ विंग का भव्य शुभारंभ, युवाओं ने ली शपथ, गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ समारोह, संगठन विस्तार के साथ युवा नेतृत्व को मिली नई दिशा, दिव्यांश चौपड़ा को सौंपा गया जीटो यूथ विंग के चेयरपर्सन का प्रभार...

June 29, 2026 02:02 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में, 1,554 करोड़ की 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, 30 इकाइयों का भूमिपूजन एवं 8 इकाइयों का लोकार्पण, 3201 रोजगार का सृजन...

June 29, 2026 01:55 PM

सीएम के आगमन पर युवा कांग्रेस का काला झंडा प्रदर्शन, कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका, हिंगोरिया रेलवे फाटक के पास रोके गए कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष मन्नू बन्ना सहित कई नेता गिरफ्तार....

June 29, 2026 01:52 PM

देश भक्ति गीतों से किया कैदियों का मनोरंजन , अपराध से घृणा करना चाहिए अपराधी से नहीं, अपराध मुक्त जीवन जीने की प्रेरणादायक संदेश दिया...

June 29, 2026 01:30 PM

किसान खेत बचावो अभियान के तहत बड़ोलीघाटा में किसान गोष्ठी का आयोजन...

June 29, 2026 01:23 PM

महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....

June 29, 2026 09:55 AM

महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....

June 29, 2026 09:54 AM

महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....

June 29, 2026 09:54 AM

मानसरोवर झील प्रकरण, NGT में संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर परिवादी संस्था ने 3.24 वर्ग किमी कैचमेंट की अनदेखी पर जताई आपत्ति, संयुक्त समिति की रिपोर्ट खारिज करने की मांग...

June 29, 2026 09:06 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 29, 2026 08:06 AM

​विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, ​नगरवासियों से की 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने की अपील....

June 28, 2026 01:41 PM

नवाचारों ने बदली शिक्षा की दिशा, बच्चों ने रचे सफलता के नए कीर्तिमान...

June 28, 2026 01:40 PM

अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा कल नीमच दौरे पर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल...

June 28, 2026 01:39 PM

नीमच में 39.23 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय निर्माण के लिए, लेआउट कार्य पूर्ण, शीघ्र होगा निर्माण प्रारंभ....

June 28, 2026 01:38 PM