कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से समय न मिलने पर काले झंडे दिखा किया दमदार विरोध प्रदर्शन, गांधी भवन के बाहर पुलिस से जमकर झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरफ्तार, 6 घंटे बाद किया रिहा....
Updated : June 29, 2026 04:29 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आगमन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं और नीमच के हक व अस्मिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखने के लिए समय मांगा गया था। लेकिन प्रशासनिक तानाशाही के चलते विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय नहीं दिया गया। इस अलोकतांत्रिक रवैये के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने काले झंडे लहराते हुए गगनभेदी नारों के साथ ऐतिहासिक और दमदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने गांधी भवन को चारों तरफ भारी पुलिस बल लगाते हुए छावनी बना दिया था। गांधी भवन पर सीसी किरण चौहान एवं तीन स्थानों के थाना प्रभारी ने मोर्चा संभाला था बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता नीमच की अस्मिता के लिए काले झंडे लेकर गांधी भवन कार्यालय से बाहर निकले, वहां पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस प्रशासन को कांग्रेसियों को रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उग्र प्रदर्शन के बीच कई कांग्रेसी पुलिस के घेरे को तोड़कर आगे निकल गए और फोर ज़ीरो चौराहे पर पहुंचकर जबरदस्त प्रदर्शन किया, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। वहीं दूसरी ओर, यूथ कांग्रेस के जांबाज साथियों ने सीधे हेलीपैड के समीप पहुंचकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने हेलीपैड के पास गिरफ्तार किया। दमनात्मक कार्रवाई की पराकाष्ठा करते हुए पुलिस प्रशासन ने जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित गिरफ्तार किए गए सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस के 'वज्र वाहन' में ठूंस दिया और जिला मुख्यालय से दूर रतनगढ़ तक ले गई। इसके पश्चात देर शाम तक उन्हें पुनः नीमच लाया गया और केंट पुलिस थाने पर 6 घंटे बाद रिहा किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने मिडिया कों दिए बयान में स्पष्ट किया कि पुलिसिया बल और प्रशासनिक तंत्र के दम पर जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री को सौंपे जाने वाले मांग पत्र के माध्यम से नीमच के विकास और न्याय से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाना चाहता था। जिसमें मुख्य रूप से मांग थी की उज्जैन में मुख्यमंत्री परिवार के नाम सैकड़ों एकड़ भूमि घोटाले पर स्थिति स्पष्ट हो तथा निष्पक्ष जांच होने तक मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। नवघोषित मंदसौर-भोपाल ग्रीन कॉरिडोर कों औद्योगिक विकास के लिए अनिवार्य रूप से नीमच से जोड़ा जाए। खिमला ब्लॉक में हुई गरीब मजदूरो की दर्दनाक मौत की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और उचित मुआवजा मिले। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र 'भादवामाता लोक' के निर्माण कार्य हेतु रोकी गई 17 करोड़ की राशि तत्काल जारी कर कार्य युद्ध स्तर पर पुनः शुरू हो। जिले में यूरिया खाद-बीज की भारी किल्लत दूर की जाए तथा किसानों की पिछली 3 फसलों का अटका हुआ फसल बीमा तत्काल जारी हो। नीमच शहर में 'संदीपनी सीएम राइज विद्यालय' कों प्रशासन तत्काल निर्णय लेकर निर्माण शुरू कराए। जनता के हक की इस लड़ाई में अपनी गिरफ्तारी देने वाले प्रमुख साथियों में जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती के साथ ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीवान, मोनू लोक्स, महेंद्र सिंह सिसोदिया, जीतू बना, चंद्रशेखर पालीवाल, मनमोहन सिंह मन्नू बना, योगेश प्रजापति, हिदायतुल्ला खान, राकेश जावरिया, महेंद्र उपाध्याय, मोहन सिंह जाट, संदीप चौधरी, इकबाल कुरैशी, राकेश सोनकर, शराफत हुसैन, विजय राठौर , अशोक गुर्जर, जगदीश राठौर, फजले नबी, राजेंद्र नामदेव, अकबर पठान, लालचंद धनगर, रोहित गुर्जर, नदीम मसूदी सहित अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि वे जनता के अधिकारों के लिए और अधिक मजबूती से संघर्ष जारी रखेंगे।
और खबरे
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....
July 17, 2026 03:38 PM
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...
July 17, 2026 03:29 PM
सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...
July 17, 2026 03:26 PM
सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....
July 17, 2026 03:20 PM
निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..
July 17, 2026 03:12 PM
कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...
July 17, 2026 03:08 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा
July 17, 2026 01:32 PM
चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....
July 17, 2026 01:24 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....
July 17, 2026 01:23 PM
केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...
July 17, 2026 01:18 PM
गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...
July 17, 2026 01:13 PM
हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...
July 17, 2026 01:10 PM
महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....
July 17, 2026 12:58 PM
दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...
July 17, 2026 12:26 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..
July 17, 2026 12:15 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को
July 17, 2026 12:10 PM
आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...
July 17, 2026 12:10 PM
स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...
July 17, 2026 10:25 AM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...
July 17, 2026 10:16 AM