FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई, पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत...

  Updated : June 30, 2026 04:16 PM

मुकेश राठौर रामपुरा

  सामाजिक

रामपुरा। नगर परिषद रामपुरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के.एल. सूर्यवंशी मंगलवार को 43 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। रामपुरा नगर परिषद में उनका तीन वर्ष का कार्यकाल रहा। इसी अवसर पर नगर परिषद में 42 वर्षों तक सेवाएं देने वाले सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया का भी संयुक्त रूप से विदाई समारोह नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने दोनों का सम्मान कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, विधायक प्रतिनिधि दीपक मरच्या, पार्षद संदीप धूलिया, एल्डरमैन केसरबाई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने के.एल. सूर्यवंशी और दौलतराम कलोशिया को पुष्पहार, शॉल, श्रीफल एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दोनों का आत्मीय स्वागत किया।
विदाई समारोह में के.एल. सूर्यवंशी ने कहा कि 43 वर्षों की शासकीय सेवा में रामपुरा में बिताए गए तीन वर्ष उनके प्रशासनिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं। उन्होंने नगरवासियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि यहां मिला स्नेह, विश्वास और सहयोग जीवनभर उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद रामपुरा उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।
वहीं दौलतराम कलोशिया ने 42 वर्षों की सेवा यात्रा को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान मिला अपनापन और सम्मान वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कुंदनमल धूलिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति ने व्यक्त किया।
समारोह के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी दौलतराम कलोशिया का बैंड-बाजे के साथ सम्मान जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उनके निवास तक पहुंचा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन में सम्मान, आत्मीयता और भावुकता का माहौल देखने को मिला।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..

June 30, 2026 04:54 PM

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..

June 30, 2026 04:52 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 30, 2026 04:50 PM

12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...

June 30, 2026 04:40 PM

भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

June 30, 2026 04:39 PM

इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...

June 30, 2026 04:36 PM

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....

June 30, 2026 04:34 PM

डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..

June 30, 2026 04:33 PM

जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

June 30, 2026 04:31 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...

June 30, 2026 04:27 PM

श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...

June 30, 2026 04:26 PM

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...

June 30, 2026 04:22 PM

आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....

June 30, 2026 04:20 PM

43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई, पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत...

June 30, 2026 04:16 PM

जाट चौकी क्षेत्र में अपराधियों का तांडव-3 दिनों में 2 बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में भारी दहशत, एक से चाकू की नोक पर तो दूसरे से बंदूक की नोक पर की लूटपाट, पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उठाई मांग...

June 30, 2026 04:12 PM

कारुलाल माली हुए सेवानिवृत्त, भव्य स्वागत जुलूस के साथ दी भावभीनी विदाई....

June 30, 2026 04:05 PM

हरित विकास की ओर मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, नीमच बना ग्रीन पावर का ग्लोबल कैपिटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया 950 मेगावॉट क्षमता वाले दो सोलर पार्कों का लोकार्पण, 1553.98 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं की दी सौगात...

June 29, 2026 04:52 PM

​कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से समय न मिलने पर काले झंडे दिखा किया दमदार विरोध प्रदर्शन, गांधी भवन के बाहर पुलिस से जमकर झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरफ्तार, 6 घंटे बाद किया रिहा....

June 29, 2026 04:29 PM

जबलपुर में सजेगा साहित्य और समाजसेवा का अद्भुत संगम, भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी...

June 29, 2026 04:25 PM