FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

  Updated : June 30, 2026 04:31 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  कृषि

चितौड़गढ़ :- एशिया मक्का कार्यकम, हैदराबाद द्वारा प्रायोजित तनाव-संवदेनशील कृषि पारिस्थितिकी में जलवायु अनुकूल मक्का पर किसानो के पूरे परिवार के लिए एक दिवसीय कृषक परिवार का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौडगढ पर आयोजन किया गया। जिसमें चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के नारेला गांव के 08 परिवारो से 20 कृषक एवं कृषक महिलाओ ने भाग लिया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतनलाल सोलंकी, ने बताया कि मक्का फसल के बीज शीघ्रता से अपनी अंकुरण क्षमता खो देते है, इसलिए ये आवश्यक है कि बोने से पूर्व बीज का अंक्रण प्रतिशत जाँच करें। बुवाई के लिए संकर किस्म 18 से 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर, कम्पोजिट किस्म 20 से 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हरे चारे के लिए 40 से 45 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज की आवश्यकता होती है। संकर किस्मों के लिए हर साल नया बीज खरीदकर प्रयोग करें। मक्का की फसल मुख्यत खरीफ ऋतु में ली जाती है। खरीफ ऋतु में बुवाई मानसून पर निर्भर रहती है, जहां पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध रहती है वहां खरीफ में बुवाई का उपयुक्त समय मध्य जून से मध्य जुलाई के बीच में बुवाई कर देनी चाहिए। डॉ सोलंकी ने कहा कि एशिया मक्का कार्यकम् हैदराबाद के अन्तर्गत 08 किसानो के यहां 5 किस्मो का 3.2 हैक्टर क्षेत्र में प्रदर्शन (ओ.एफ.टी.) हेतु मक्का का उन्नत बीज उपलब्ध कराया गया। मृदा जनित रोगों और कीट व्याधियों से बचाने के लिए बुवाई से पूर्व कवकनाशी तथा कीटनाशकों जैसे बाविस्टीन तथा कैप्टान 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज या एप्रोन 35 एसडी और इमिडाक्लोप्रिड या फिप्रोनिल 4 मिली प्रति किलोग्राम बीज से उपचारित करने के बाद जैविक उर्वरको जैसे एजोस्पिरिलम, पी.एस.वी कल्चर 10 ग्राम प्रति किलोग्राम मक्का बीज का उपचार करके बुवाई करनी चाहिए। संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक कहा कि मक्का की फसल में फॉलआर्मी वर्म एक सैन्य कीट है जो पत्तियों और मक्का के भुट्टो को चट कर जाता है फॉल आर्मीवर्म के प्रकोप का खतरा वातावरण में नमी के कारण अधिक बढ़ जाता है जिससे मक्के की पौधे को बढ़ने की शक्ति को समाप्त कर देता है और यदि समय पर इसका नियंत्रण नहीं किया गया तो पूरा पौधा ही चट कर जाता है। कीट के नियंत्रण हेतु मक्का की फसल के लिए न्यायोचित तरीके से अनुशंसित रसायन इमामेक्टीनबेंजोएट 6 ग्राम प्रति 15 लीटर पानी या स्पिनोसेड 45 एससी का 200 मिली लीटर प्रति हेक्टेयर थायोमेथक्सान 12.6 प्रतिशत के साथ लेम्डसाइ‌लो हेलेथीन 9.5 प्रतिशत मिली लीटर पानी में मिलाकर घोल बनाकर छिड़काव करें। इससे बहुत हद तक कीट के प्रकोप को रोका जा सकता है।। अंत में श्री धाकड़ ने कृषक एवं कृषक महिलाओ को वर्मी कम्पोस्ट इकाई का भ्रमण कराकर धन्यवाद अर्पित किया।
अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..

June 30, 2026 04:54 PM

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..

June 30, 2026 04:52 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 30, 2026 04:50 PM

12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...

June 30, 2026 04:40 PM

भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

June 30, 2026 04:39 PM

इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...

June 30, 2026 04:36 PM

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....

June 30, 2026 04:34 PM

डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..

June 30, 2026 04:33 PM

जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

June 30, 2026 04:31 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...

June 30, 2026 04:27 PM

श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...

June 30, 2026 04:26 PM

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...

June 30, 2026 04:22 PM

आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....

June 30, 2026 04:20 PM

43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई, पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत...

June 30, 2026 04:16 PM

जाट चौकी क्षेत्र में अपराधियों का तांडव-3 दिनों में 2 बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में भारी दहशत, एक से चाकू की नोक पर तो दूसरे से बंदूक की नोक पर की लूटपाट, पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उठाई मांग...

June 30, 2026 04:12 PM

कारुलाल माली हुए सेवानिवृत्त, भव्य स्वागत जुलूस के साथ दी भावभीनी विदाई....

June 30, 2026 04:05 PM

हरित विकास की ओर मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, नीमच बना ग्रीन पावर का ग्लोबल कैपिटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया 950 मेगावॉट क्षमता वाले दो सोलर पार्कों का लोकार्पण, 1553.98 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं की दी सौगात...

June 29, 2026 04:52 PM

​कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से समय न मिलने पर काले झंडे दिखा किया दमदार विरोध प्रदर्शन, गांधी भवन के बाहर पुलिस से जमकर झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरफ्तार, 6 घंटे बाद किया रिहा....

June 29, 2026 04:29 PM

जबलपुर में सजेगा साहित्य और समाजसेवा का अद्भुत संगम, भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी...

June 29, 2026 04:25 PM