अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई, 6 वाहन मालिकों पर 3.88 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड अधिरोपित...
Updated : July 04, 2026 07:37 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत छह अलग-अलग प्रकरणों में वाहन मालिकों पर कुल 3 लाख 88 हजार 975 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। पारित आदेशों के अनुसार पुलिस थाना नयागांव द्वारा जप्त डम्पर क्रमांक MP44ZG8103 में बिना रॉयल्टी मुरूम का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक शेखर राव पिता कमल राव शिंदे, निवासी जमुनिया खुर्द पर 2 लाख 12 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 12 हजार रुपये तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति 2 लाख रुपये शामिल है। पुलिस थाना जावद द्वारा जप्त ट्रैक्टर महिन्द्रा 585 क्रमांक MP44ZB0941 से बिना रॉयल्टी गिट्टी का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक अजय पिता ओमप्रकाश, निवासी 8 सरदार मोहल्ला, नीमच सिटी पर 30 हजार 400 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 5 हजार 400 रुपये तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार रुपये शामिल है। पुलिस थाना मनासा द्वारा जप्त जेसीबी 3DX क्रमांक MP44GA2254 से मुरूम का अवैध उत्खनन पाए जाने पर वाहन मालिक सुरेश पिता गिरधारी रावत, निवासी ग्राम खेजड़ी, कराड़िया बरलाई पर 30 हजार रुपये की शास्ति लगाई गई है। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 15 हजार रुपये तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति 15 हजार रुपये शामिल है। पुलिस थाना नयागांव द्वारा जप्त ट्रैक्टर महिन्द्रा युवो टेक 475 क्रमांक MP44ZD0776 से रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक महेश पिता रामचन्द्र जूनी, निवासी चिताखेड़ा पर 34 हजार 375 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 9 हजार 375 रुपये तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार रुपये शामिल है। इसी प्रकार पुलिस थाना नयागांव द्वारा जप्त ट्रैक्टर क्रमांक AP27D2824 से खण्डा पत्थर का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक दशरथ पिता जीतमल खटीक, निवासी चेनपुरा पर 28 हजार 600 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 3 हजार 600 रुपये तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार रुपये शामिल है। पुलिस थाना सिंगोली द्वारा जप्त डम्पर क्रमांक RJ06GF7870 से गिट्टी का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिक जगदीश पिता लट्टूलाल धाकड़, निवासी 18 धाकड़ मोहल्ला, डोबिया, भीलवाड़ा पर 53 हजार 600 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 3 हजार 600 रुपये तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति 50 हजार रुपये शामिल है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने खनिज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अधिरोपित अर्थदंड की राशि 15 दिवस के भीतर शासकीय कोष में जमा होने की पुष्टि के उपरांत ही जप्त वाहनों को मुक्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
और खबरे
रेडक्रॉस नीमच में 6 जुलाई को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, चश्मे और आई ड्रॉप का होगा निःशुल्क वितरण..
July 04, 2026 08:14 AM
जिले में अब तक औसत 200.9 मि.मी. वर्षा दर्ज...
July 04, 2026 07:38 AM
अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई, 6 वाहन मालिकों पर 3.88 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड अधिरोपित...
July 04, 2026 07:37 AM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल महिला प्रकोष्ठ का वन विहार झांझरवाड़ा मे, मातृशक्ति ने खेल और भजन कीर्तन बौद्धिक में दिखाया उत्साह, पर्यावरण संरक्षण जागृति का लिया संकल्प...
July 04, 2026 06:59 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 04, 2026 06:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 04, 2026 06:52 AM
ऐतिहासिक घोषणा से सेन समाज में हर्ष की लहर, समाज जनों ने विधायक निवास पहुँचकर साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर किया भव्य स्वागत...
July 03, 2026 05:19 PM
घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई...
July 03, 2026 05:07 PM
प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान को 1 लाख करोड़ से ज्यादा की सौगात सोपेंगे सांसद अग्रवाल...
July 03, 2026 05:03 PM
मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 660 ग्राम अफीम जब्त, 2.30 लाख की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
July 03, 2026 04:49 PM
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाएगा नीमच माईंड ग्रेंड मास्टर एसोसिएशन खिलाडियों को देगा उत्कृष्ट मंच - सोनी….
July 03, 2026 04:45 PM
सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान, स्कूलों, कृषि उपज मंडी, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर चला जनजागरूकता अभियान...
July 03, 2026 04:41 PM
रतलाम रेंज में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण, एडीजी राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में तीन जिलों में एक साथ कार्रवाई...
July 03, 2026 04:38 PM
ठेकेदार की भारी लापरवाही से धंसी निर्माणाधीन आधी अधूरी पुलिया, अन्नदाता किसानों के खेतों में भरा बारिश का पानी,फसल खराब होने का बढ़ा संकट...
July 03, 2026 04:24 PM
जीरन क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में 8 से 10 कुओं की विद्युत केबलें चोरी, चीताखेड़ा में डीपी से ऑयल साफ, साइबर पुलिस और खुफिया तंत्र की मदद से चोरों पर नकेल कसे पुलिस - पीड़ित किसान, किसानों ने अलग-अलग थाने पहुंचकर दर्ज कराई लिखित शिकायत....
July 03, 2026 04:14 PM
4 एवं 5 जुलाई को नगर पालिका स्विमिंग पूल में होगी जिला ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप....
July 03, 2026 09:19 AM
हरियाणा में यूट्यूबर गिरफ्तार, 70 लाख की अफीम बरामद, कार पर फर्जी न्यूज स्टिकर लगाकर करते थे सप्लाई...
July 03, 2026 08:06 AM
जिला विशेष टीम एवं बड़ीसादड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
July 03, 2026 07:31 AM
चीताखेड़ा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार भीड़ में घुसी, आधा दर्जन लोग घायल...
July 03, 2026 07:26 AM