FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

हरियाणा में यूट्यूबर गिरफ्तार, 70 लाख की अफीम बरामद, कार पर फर्जी न्यूज स्टिकर लगाकर करते थे सप्लाई...

  Updated : July 03, 2026 08:06 AM

मुकेश राठौर रामपुरा

  अपराध

फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक यूट्यूबर और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के नीमच निवासी ईश्वर लाल के रूप में हुई है, जबकि उसकी साथी सोना प्रजापति राजसेन की रहने वाली है। दोनों मध्य प्रदेश से अफीम लाकर हरियाणा के फतेहाबाद और सिरसा में सप्लाई करते थे। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि CIA रतिया की टीम NH-9 स्थित धांगड़ पुल के पास गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी कार में नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर DL-3CBA-2461 नंबर की होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें अफीम बरामद हुई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कार के आगे-पीछे न्यूज पेपर का फर्जी स्टिकर लगा रखा था। इसके अलावा मुख्य आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय था और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों से संपर्क बनाता था।
पुलिस को आरोपी के पास से चार अलग-अलग आईडी कार्ड भी मिले हैं, जिन पर अलग-अलग फोटो लगी हैं, लेकिन नाम एक ही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी पंजाब के बठिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उन्हें रिमांड पर लेकर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हरियाणा में यूट्यूबर गिरफ्तार, 70 लाख की अफीम बरामद, कार पर फर्जी न्यूज स्टिकर लगाकर करते थे सप्लाई...

July 03, 2026 08:06 AM

जिला विशेष टीम एवं बड़ीसादड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

July 03, 2026 07:31 AM

चीताखेड़ा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार भीड़ में घुसी, आधा दर्जन लोग घायल...

July 03, 2026 07:26 AM

इनरव्हील एवं रोटरी डायमण्ड ने मनाये डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे संयुक्त तत्वधान में हुआ आयोजन....

July 03, 2026 05:32 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 03, 2026 03:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 03, 2026 03:27 AM

30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख रुपये का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...

July 02, 2026 06:22 PM

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत नीमच पुलिस ने स्कूलों, कृषि उपज मंडी और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान

July 02, 2026 06:17 PM

स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा पहनकर वारदात को दिया था अंजाम, व्हाट्सएप के ओके कोड मैसेज से हुई थी लूट की प्लानिंग...

July 02, 2026 06:02 PM

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, मंगलवाड़ पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा...

July 02, 2026 10:41 AM

हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद...

July 02, 2026 10:34 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान, कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव...

July 02, 2026 10:30 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 95,400 मनःप्रभावी गोलियां-कैप्सूल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

July 02, 2026 10:28 AM

ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु होटल, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित...

July 02, 2026 10:23 AM

कबाड़ से निकाला हीरा-नीमच के 10वीं के छात्र ने घर के कबाड़ से बना डाली स्मार्ट बोरिंग मशीन, अभावों में पले भरत की वैज्ञानिक सोच ने किया सबको हैरान- पिता हैं।कृषि मजदूर, खुद ने दिखाई इंजीनियरिंग की अद्भुत प्रतिभा...

July 01, 2026 05:48 AM

दो बूंद जिंदगी की चीताखेड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक...

June 30, 2026 05:17 PM

निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..

June 30, 2026 04:54 PM

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..

June 30, 2026 04:52 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 30, 2026 04:50 PM