FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 95,400 मनःप्रभावी गोलियां-कैप्सूल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

  Updated : July 02, 2026 10:28 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच :- मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के क्रम में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्यप्रदेश ईकाई ने विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 29.06.2026 को राजस्थान के जालौर जिले में बागोड़ा–बिशनगढ़ मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस कार्रवाई तथा इसके उपरांत की गई अनुवर्ती तलाशी में भारी मात्रा में अवैध मनःप्रभावी औषधियां (Psychotropic Medicines) बरामद की गईं प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध मार्ग पर नीमच से सीबीएन के अधिकारियों की एक टीम तैनात की गयी जिसके द्वारा द्वारा गुजरात पंजीकरण संख्या वाली एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी लेने पर वाहन में विभिन्न एनआरएक्स (NRx) दवाइयों से भरे कई कार्टन बरामद हुए। मौके पर पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने बताया कि उसके आवास पर भी बड़ी मात्रा में मनःप्रभावी औषधियां रखी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर अधिकारियों द्वारा राजस्थान के बालोतरा जिले के ग्राम खंडाप स्थित आरोपी के आवास पर अनुवर्ती तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से भी भारी मात्रा में अवैध मनःप्रभावी गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 95,400 अवैध मनःप्रभावी गोलियां/कैप्सूल तथा तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन जब्त किया गया। जब्त की गई दवाइयों में निम्नलिखित शामिल हैं— अल्प्राजोलम (Alprazolam) टैबलेट – 31,200 ट्रामाडोल (Tramadol) टैबलेट/कैप्सूल – 30,400 नाइट्राजेपाम (Nitrazepam) टैबलेट – 16,800 बुप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine) टैबलेट – 5,200 अन्य टैबलेट – 11,800 इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा समस्त जब्ती स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act, 1985) के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है ताकि इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं इसके स्रोतों का पता लगाया जा सके। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक एवं मनःप्रभावी पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध अपनी कार्रवाई निरंतर जारी रखे हुए है तथा “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है। आमजन से भी अपील की जाती है कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी अथवा दुरुपयोग से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी निकटतम केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय को देकर इस राष्ट्रीय अभियान में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद...

July 02, 2026 10:34 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान, कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव...

July 02, 2026 10:30 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 95,400 मनःप्रभावी गोलियां-कैप्सूल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

July 02, 2026 10:28 AM

ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु होटल, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित...

July 02, 2026 10:23 AM

कबाड़ से निकाला हीरा-नीमच के 10वीं के छात्र ने घर के कबाड़ से बना डाली स्मार्ट बोरिंग मशीन, अभावों में पले भरत की वैज्ञानिक सोच ने किया सबको हैरान- पिता हैं।कृषि मजदूर, खुद ने दिखाई इंजीनियरिंग की अद्भुत प्रतिभा...

July 01, 2026 05:48 AM

दो बूंद जिंदगी की चीताखेड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक...

June 30, 2026 05:17 PM

निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..

June 30, 2026 04:54 PM

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..

June 30, 2026 04:52 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 30, 2026 04:50 PM

12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...

June 30, 2026 04:40 PM

भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

June 30, 2026 04:39 PM

इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...

June 30, 2026 04:36 PM

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....

June 30, 2026 04:34 PM

डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..

June 30, 2026 04:33 PM

जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

June 30, 2026 04:31 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...

June 30, 2026 04:27 PM

श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...

June 30, 2026 04:26 PM

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...

June 30, 2026 04:22 PM

आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....

June 30, 2026 04:20 PM