जल गंगा संवर्धन अभियान, कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव...
Updated : July 02, 2026 10:30 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच। मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम कानाखेड़ा स्थित राममोहला प्राचीन बावड़ी परिसर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं परंपरागत जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं तिलक-वंदन के साथ हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी महंत राघव गुरुजी एवं 100 वर्षीय रामचंद्र जी पुरोहित ने बावड़ी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका निर्माण लगभग 16 माह में हुआ था तथा निर्माण कार्य के लिए राजस्थान से कुशल मिस्त्रियों को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज चार पीढ़ियों से इस ऐतिहासिक बावड़ी का संरक्षण करते आ रहे हैं और आज भी यह ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जल स्रोत बनी हुई है। जिला समन्वयक नवनीत रत्नाकर ने बताया कि 19 मार्च से 30 जून तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिलेभर में नदी, तालाब, कुएँ एवं बावड़ियों की साफ-सफाई, गहरीकरण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने अभियान में जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्थाओं, सुरेश लोक शिक्षण समिति, ग्रीन विजन सेवा फाउंडेशन, जय श्री आरोग्य जन कल्याण समिति की टीना गर्ग, परामर्शदाताओं, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया तथा सभी उपस्थितजनों ने वर्षा जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं अधिकाधिक वर्षा जल को धरती में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे
और खबरे
हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद...
July 02, 2026 10:34 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान, कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव...
July 02, 2026 10:30 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 95,400 मनःप्रभावी गोलियां-कैप्सूल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
July 02, 2026 10:28 AM
ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु होटल, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित...
July 02, 2026 10:23 AM
कबाड़ से निकाला हीरा-नीमच के 10वीं के छात्र ने घर के कबाड़ से बना डाली स्मार्ट बोरिंग मशीन, अभावों में पले भरत की वैज्ञानिक सोच ने किया सबको हैरान- पिता हैं।कृषि मजदूर, खुद ने दिखाई इंजीनियरिंग की अद्भुत प्रतिभा...
July 01, 2026 05:48 AM
दो बूंद जिंदगी की चीताखेड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक...
June 30, 2026 05:17 PM
निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..
June 30, 2026 04:54 PM
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..
June 30, 2026 04:52 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 30, 2026 04:50 PM
12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...
June 30, 2026 04:40 PM
भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...
June 30, 2026 04:39 PM
इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...
June 30, 2026 04:36 PM
अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....
June 30, 2026 04:34 PM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..
June 30, 2026 04:33 PM
जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
June 30, 2026 04:31 PM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...
June 30, 2026 04:27 PM
श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...
June 30, 2026 04:26 PM
रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...
June 30, 2026 04:22 PM
आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....
June 30, 2026 04:20 PM