FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कबाड़ से निकाला हीरा-नीमच के 10वीं के छात्र ने घर के कबाड़ से बना डाली स्मार्ट बोरिंग मशीन, अभावों में पले भरत की वैज्ञानिक सोच ने किया सबको हैरान- पिता हैं।कृषि मजदूर, खुद ने दिखाई इंजीनियरिंग की अद्भुत प्रतिभा...

  Updated : July 01, 2026 05:48 AM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

  सामाजिक

रतनगढ़ :- कहते हैं। कि ​प्रतिभा कभी संसाधनों एवं सुविधाओं की मोहताज नहीं होती,बल्कि उसे उचित अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। इसका जीवंत उदाहरण मध्यप्रदेश के नीमच जिले की सिंगोली तहसील क्षेत्र के छोटे से गांव मुवादा मे देखने को मिला।जहां के 10वीं कक्षा मे अध्ययनरत एक छात्र भरत कुमार पिता गोपाल सेन ने अपनी प्रतिभा साबित कर दी है।जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव के बावजूद,इस नन्हे वैज्ञानिक ने घर में पड़े अनुपयोगी सामग्री कबाड़ के ऊपयोग से एक माडल 'चलती- फिरती बोरिंग मशीन' तैयार की है,जो आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।सीमित संसाधनों के बावजूद इसकी तकनीकी समझ और नवाचार की सोच लोगों को प्रभावित कर रही है।क्षेत्रवासी इस बाल प्रतिभा को भविष्य का उभरता हुआ इंजीनियर मान रहे हैं।
पुरानी बैटरी और सिरिंज से बनी मशीन - भरत ने अपनी गर्मी की छुट्टियों का समय केवल खेलने - कूदने में व्यर्थ नहीं गंवाया,बल्कि कुछ नया नवाचार करने में किया। उसने घर में पड़ी पुरानी बैटरी,स्प्रे मशीन की मोटर और खाली सिरिज जैसी अनुपयोगी चीजों का उपयोग कर एक कार्यशील 'बोरिंग मशीन' का मॉडल तैयार किया।यह मॉडल न केवल देखने में वास्तविक मशीन जैसा दिखता है,बल्कि इसकी कार्य क्षमता देखकर तकनीकी विशेषज्ञ भी हैरान व दंग हैं।
संघर्षों से भरा है सफर - ​भरत के पिता गोपाललाल सेन और माता सरिता बाई एक सामान्य कृषि मजदूर हैं। घर की माली हालत इतनी अच्छी नहीं है।कि उसे आधुनिक उपकरण खरीद कर दिए जा सकें ।लेकिन माता पिता का संघर्ष और बेटे की लगन ने मिलकर एक नया इतिहास रचा है। भरत के पिता बताते हैं। कि बच्चा बचपन से ही चीजों को जोड़ने और नई तकनीक बनाने के प्रति जिज्ञासु रहा है। आर्थिक संसाधनों के अभाव के बावजूद बच्चे ने अपनी लगन, जिज्ञासा और रचनात्मक सोच से यह अनूठा प्रयोग कर दिखाया है।
विशेषज्ञों की राय-'ये हैं।विकसित भारत की नींव - ​स्थानीय प्रबुद्ध जनों और शिक्षकों का कहना है।कि भरत जैसे बच्चों की खोज करना और उन्हें सही मंच देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।यदि सरकार,शिक्षण संस्थान और समाज का ऐसे 'नन्हे वैज्ञानिकों' को उचित मार्गदर्शन व आर्थिक सहयोग मिले, तो ये छात्र भविष्य में एक नई तकनिक का ईजाद कर देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित कर सकते हैं।  क्या है उम्मीद? - भरत का यह छोटा सा प्रयोग यह संदेश देता है।कि नवाचार (Innovation) के लिए बड़ी प्रयोग शालाओं की नहीं,बल्कि बड़ी सोच और दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है।ग्रामीण क्षेत्र की इस प्रतिभा को अब केवल प्रशंसा की नहीं,बल्कि उचित प्रोत्साहन और अवसर की तलाश है। ताकि वह अपनी इंजीनियरिंग की सोच को और निखार सके संसाधन सीमित हो सकते हैं,लेकिन विचार नहीं-भरत ने अपनी काबिलियत से यह दिखाया है।कि यदि हौसले बुलंद हो,तो कबाड़ से भी क्रांति लाई जा सकती है।"

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद...

July 02, 2026 10:34 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान, कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव...

July 02, 2026 10:30 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 95,400 मनःप्रभावी गोलियां-कैप्सूल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

July 02, 2026 10:28 AM

ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु होटल, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित...

July 02, 2026 10:23 AM

कबाड़ से निकाला हीरा-नीमच के 10वीं के छात्र ने घर के कबाड़ से बना डाली स्मार्ट बोरिंग मशीन, अभावों में पले भरत की वैज्ञानिक सोच ने किया सबको हैरान- पिता हैं।कृषि मजदूर, खुद ने दिखाई इंजीनियरिंग की अद्भुत प्रतिभा...

July 01, 2026 05:48 AM

दो बूंद जिंदगी की चीताखेड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक...

June 30, 2026 05:17 PM

निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..

June 30, 2026 04:54 PM

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..

June 30, 2026 04:52 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 30, 2026 04:50 PM

12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...

June 30, 2026 04:40 PM

भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

June 30, 2026 04:39 PM

इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...

June 30, 2026 04:36 PM

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....

June 30, 2026 04:34 PM

डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..

June 30, 2026 04:33 PM

जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

June 30, 2026 04:31 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...

June 30, 2026 04:27 PM

श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...

June 30, 2026 04:26 PM

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...

June 30, 2026 04:22 PM

आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....

June 30, 2026 04:20 PM