FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा पहनकर वारदात को दिया था अंजाम, व्हाट्सएप के ओके कोड मैसेज से हुई थी लूट की प्लानिंग...

  Updated : July 02, 2026 06:02 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में हुई 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने प्रकरण के मुख्य साजिशकर्ता एवं फरियादी के कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। दिनांक 30 जून 2026 को फरियादी मनीष पटवा निवासी शहर सराय, रतलाम ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मित्र एवं शराब व्यवसायी गौरव शर्मा की विभिन्न शराब दुकानों से प्राप्त लगभग 40 लाख रुपये की नगदी सुरक्षित रखने के लिए उसके कार्यालय भेजी गई थी। राशि लेकर आए कर्मचारी ने नगदी फरियादी के कर्मचारी फरदीन एवं उसके पिता फिरोज को सौंप दी। दोनों ने नगदी गिनने के बाद उसे काले रंग के बैग में रखकर घर की ऊपरी मंजिल पर ले जाना शुरू किया। इसी दौरान ब्लिंकिट कंपनी की वेशभूषा पहने एवं चेहरे पर कपड़ा बांधे एक अज्ञात व्यक्ति ने फरदीन को जान से मारने की धमकी देकर उसके हाथ से 40 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड में अपराध क्रमांक 615/2026 अंतर्गत धारा 309(4), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही का विवरण - घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरियादी के कर्मचारी फरदीन की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ करने पर फरदीन ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई फैज एवं साथी असबाब के साथ मिलकर पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत पूरी वारदात को अंजाम दिया।
व्हाट्सएप के "ओके" मैसेज से दिया था संकेत- पूछताछ में सामने आया कि जैसे ही 40 लाख रुपये फरदीन के पास पहुंचे, उसने व्हाट्सएप पर "OK" कोड मैसेज भेजकर अपने साथियों को सूचना दी। पूर्व योजना के अनुसार दोनों आरोपी ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहनकर स्कूटी से मौके पर पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी असबाब पूर्व में ब्लिंकिट कंपनी में कार्यरत रह चुका था, इसलिए पुलिस की नजरों से बचने के उद्देश्य से उसी कंपनी की ड्रेस का उपयोग किया गया।
40 लाख रुपये की पूरी राशि बरामद - आरोपी फरदीन की निशानदेही पर उसके घर एवं आरोपी असबाब के घर के स्टोर रूम से घटना में लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली गई। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आरोपियों के अन्य जिलों में दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी - 1. फरदीन पिता फिरोज खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम।
फरार आरोपी - 1. फैज पिता फिरोज खान, निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम। 2. असबाब पिता सलीम रंगरेज, निवासी हाट रोड, रतलाम।
जप्त मशरूका - ₹40,00,000 (चालीस लाख रुपये) नगद
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड), उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह कनेश, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, उप निरीक्षक विजय बामनिया, उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार, उप निरीक्षक (रे.) नवलसिंह मिनावा, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाठक, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, प्र आर शान्तीलाल डिण्डोर, आरक्षक लाखन सिंह, आरक्षक रितेश यादव, आरक्षक निर्मल कटारा (सीएसपी कार्यालय), प्र. आर हेमंत पंवार तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदीया, आर पारस चावला, आर देवेन्द्र डोडिया की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत नीमच पुलिस ने स्कूलों, कृषि उपज मंडी और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान

July 02, 2026 06:17 PM

स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा पहनकर वारदात को दिया था अंजाम, व्हाट्सएप के ओके कोड मैसेज से हुई थी लूट की प्लानिंग...

July 02, 2026 06:02 PM

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, मंगलवाड़ पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा...

July 02, 2026 10:41 AM

हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद...

July 02, 2026 10:34 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान, कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव...

July 02, 2026 10:30 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 95,400 मनःप्रभावी गोलियां-कैप्सूल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

July 02, 2026 10:28 AM

ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु होटल, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित...

July 02, 2026 10:23 AM

कबाड़ से निकाला हीरा-नीमच के 10वीं के छात्र ने घर के कबाड़ से बना डाली स्मार्ट बोरिंग मशीन, अभावों में पले भरत की वैज्ञानिक सोच ने किया सबको हैरान- पिता हैं।कृषि मजदूर, खुद ने दिखाई इंजीनियरिंग की अद्भुत प्रतिभा...

July 01, 2026 05:48 AM

दो बूंद जिंदगी की चीताखेड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक...

June 30, 2026 05:17 PM

निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..

June 30, 2026 04:54 PM

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..

June 30, 2026 04:52 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 30, 2026 04:50 PM

12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...

June 30, 2026 04:40 PM

भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

June 30, 2026 04:39 PM

इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...

June 30, 2026 04:36 PM

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....

June 30, 2026 04:34 PM

डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..

June 30, 2026 04:33 PM

जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

June 30, 2026 04:31 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...

June 30, 2026 04:27 PM