सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत नीमच पुलिस ने स्कूलों, कृषि उपज मंडी और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान
Updated : July 02, 2026 06:17 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशन में वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026 तक प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान सेफ क्लिक 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चोकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंर्तगत दिनांक 02.07.2026 को थाना नीमचकैण्ट में कृषि उपज मण्डी चंगेरा, थाना नीमचसिटी में पीजी कालेज रोड़ एवं चंबल कालोनी, थाना बघाना में कृषि उपज मण्डी बघाना , थाना जावद में सांदीपनि स्कुल जावद व विक्रम सीमेन्ट फेक्ट्री खोर व शनि मंदिर सरवानिया महाराज, थाना मनासा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय ढाकनी व हायर सेकेण्डरी विद्यालय कंजार्डा व रामपुरा रोड़ मनासा, थाना कुकड़ेश्वर में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर में सायबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर छात्रों एवं आमजनों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड तथा साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं से बचाव एवं सावंधनिया संबंधी पम्पलेट्स का वितरण कर जागरूक किया जाकर सायबर स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।
नीमच पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि • OTP, CVV, ATM PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें। बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर आने वाली कॉल/मैसेज की सत्यता अवश्य जांचें ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट का URL (https://) और सुरक्षा प्रमाणित करें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सीमित रखें। सभी महत्वपूर्ण खातों पर मजबूत पासवर्ड और Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करें। फोन या कंप्यूटर में केवल आधिकारिक स्रोतों से ही ऐप इंस्टॉल करें। KYC अपडेट, बिजली बिल, लॉटरी, नौकरी, निवेश या इनाम के नाम पर आने वाले संदेशों से सावधान रहें। UPI Collect Request या QR Code बिना समझे स्कैन/स्वीकार न करें। स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप (AnyDesk, TeamViewer आदि) अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें। बैंक खाते और UPI लेन-देन के SMS/ईमेल अलर्ट हमेशा चालू रखें। सार्वजनिक Wi-Fi पर बैंकिंग या संवेदनशील लेन-देन करने से बचें। अपने मोबाइल और कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट करें। ऑनलाइन खरीदारी केवल विश्वसनीय वेबसाइट या ऐप से करें। किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध संदेश, फर्जी क्यूआर कोड या अनजान कॉल पर भरोसा न करें सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें नोटः - सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सुचना तत्काल नजदिकी पुलिस स्टेशन में स्थापित सायबर हेल्पडेस्क, अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइटः www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।
और खबरे
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत नीमच पुलिस ने स्कूलों, कृषि उपज मंडी और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान
July 02, 2026 06:17 PM
स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा पहनकर वारदात को दिया था अंजाम, व्हाट्सएप के ओके कोड मैसेज से हुई थी लूट की प्लानिंग...
July 02, 2026 06:02 PM
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, मंगलवाड़ पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा...
July 02, 2026 10:41 AM
हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद...
July 02, 2026 10:34 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान, कानाखेड़ा की प्राचीन बावड़ी पर मनाया गया बावड़ी उत्सव...
July 02, 2026 10:30 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 95,400 मनःप्रभावी गोलियां-कैप्सूल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
July 02, 2026 10:28 AM
ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु होटल, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित...
July 02, 2026 10:23 AM
कबाड़ से निकाला हीरा-नीमच के 10वीं के छात्र ने घर के कबाड़ से बना डाली स्मार्ट बोरिंग मशीन, अभावों में पले भरत की वैज्ञानिक सोच ने किया सबको हैरान- पिता हैं।कृषि मजदूर, खुद ने दिखाई इंजीनियरिंग की अद्भुत प्रतिभा...
July 01, 2026 05:48 AM
दो बूंद जिंदगी की चीताखेड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक...
June 30, 2026 05:17 PM
निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..
June 30, 2026 04:54 PM
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..
June 30, 2026 04:52 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 30, 2026 04:50 PM
12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...
June 30, 2026 04:40 PM
भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...
June 30, 2026 04:39 PM
इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...
June 30, 2026 04:36 PM
अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....
June 30, 2026 04:34 PM
डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..
June 30, 2026 04:33 PM
जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
June 30, 2026 04:31 PM
शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...
June 30, 2026 04:27 PM