सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान, स्कूलों, कृषि उपज मंडी, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर चला जनजागरूकता अभियान...
Updated : July 03, 2026 04:41 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशन में वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026 तक प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान सेफ क्लिक 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चोकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंर्तगत दिनांक 03.07.2026 को थाना बघाना में जामा मस्जिद बघाना, थाना जीरन में कृषि उपजमण्डी जीरन, थाना मनासा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय हाड़ी पिपलिया, थाना कुकड़ेश्वर में बालाजी मंदिर परिसर फुलपुरा, थाना रामपुरा में बस स्टेण्ड रामपुरा, थाना सिंगोली में बस स्टेण्ड सिंगोली में सायबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर छात्रों एवं आमजनों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड तथा साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं से बचाव एवं सावंधनिया संबंधी पम्पलेट्स का वितरण कर जागरूक किया जाकर सायबर स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। नीमच पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है किः OTP, CVV, ATM PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें। बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर आने वाली कॉल/मैसेज की सत्यता अवश्य जांचें। ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट का URL (https://) और सुरक्षा प्रमाणित करें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सीमित रखें। सभी महत्वपूर्ण खातों पर मजबूत पासवर्ड और Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करें। फोन या कंप्यूटर में केवल आधिकारिक स्रोतों से ही ऐप इंस्टॉल करें। KYC अपडेट, बिजली बिल, लॉटरी, नौकरी, निवेश या इनाम के नाम पर आने वाले संदेशों से सावधान रहें। UPI Collect Request या QR Code बिना समझे स्कैन/स्वीकार न करें। स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप (AnyDesk, TeamViewer आदि) अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें। बैंक खाते और UPI लेन-देन के SMS/ईमेल अलर्ट हमेशा चालू रखें। सार्वजनिक Wi-Fi पर बैंकिंग या संवेदनशील लेन-देन करने से बचें। अपने मोबाइल और कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट करें ऑनलाइन खरीदारी केवल विश्वसनीय वेबसाइट या ऐप से करें। किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध संदेश, फर्जी क्यूआर कोड या अनजान कॉल पर भरोसा न करें
और खबरे
घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई...
July 03, 2026 05:07 PM
प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान को 1 लाख करोड़ से ज्यादा की सौगात सोपेंगे सांसद अग्रवाल...
July 03, 2026 05:03 PM
मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 660 ग्राम अफीम जब्त, 2.30 लाख की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
July 03, 2026 04:49 PM
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाएगा नीमच माईंड ग्रेंड मास्टर एसोसिएशन खिलाडियों को देगा उत्कृष्ट मंच - सोनी….
July 03, 2026 04:45 PM
सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान, स्कूलों, कृषि उपज मंडी, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर चला जनजागरूकता अभियान...
July 03, 2026 04:41 PM
रतलाम रेंज में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण, एडीजी राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में तीन जिलों में एक साथ कार्रवाई...
July 03, 2026 04:38 PM
ठेकेदार की भारी लापरवाही से धंसी निर्माणाधीन आधी अधूरी पुलिया, अन्नदाता किसानों के खेतों में भरा बारिश का पानी,फसल खराब होने का बढ़ा संकट...
July 03, 2026 04:24 PM
जीरन क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में 8 से 10 कुओं की विद्युत केबलें चोरी, चीताखेड़ा में डीपी से ऑयल साफ, साइबर पुलिस और खुफिया तंत्र की मदद से चोरों पर नकेल कसे पुलिस - पीड़ित किसान, किसानों ने अलग-अलग थाने पहुंचकर दर्ज कराई लिखित शिकायत....
July 03, 2026 04:14 PM
4 एवं 5 जुलाई को नगर पालिका स्विमिंग पूल में होगी जिला ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप....
July 03, 2026 09:19 AM
हरियाणा में यूट्यूबर गिरफ्तार, 70 लाख की अफीम बरामद, कार पर फर्जी न्यूज स्टिकर लगाकर करते थे सप्लाई...
July 03, 2026 08:06 AM
जिला विशेष टीम एवं बड़ीसादड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
July 03, 2026 07:31 AM
चीताखेड़ा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार भीड़ में घुसी, आधा दर्जन लोग घायल...
July 03, 2026 07:26 AM
इनरव्हील एवं रोटरी डायमण्ड ने मनाये डॉक्टर्स एवं सी.ए. डे संयुक्त तत्वधान में हुआ आयोजन....
July 03, 2026 05:32 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 03, 2026 03:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 03, 2026 03:27 AM
30 घंटे के भीतर चोरी गया 8.60 लाख रुपये का ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...
July 02, 2026 06:22 PM
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत नीमच पुलिस ने स्कूलों, कृषि उपज मंडी और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान
July 02, 2026 06:17 PM
स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा पहनकर वारदात को दिया था अंजाम, व्हाट्सएप के ओके कोड मैसेज से हुई थी लूट की प्लानिंग...
July 02, 2026 06:02 PM
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, मंगलवाड़ पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा...
July 02, 2026 10:41 AM