चीताखेड़ा में साध्वी धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.का चातुर्मास हेतु नगर प्रवेश कल, चल समारोह निकलेगा, धर्मसभा का होगा आयोजन...
Updated : July 11, 2026 07:58 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- नगर के मध्य स्थित श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री चंद्रप्रभ स्वामी बड़ा जिनालय पर वर्ष 2026 का चातुर्मास( 4 महिनों के लिए स्थिरता) हेतु सरल स्वभावी विदुषी परम् पूज्या साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी व मातृ ह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा. का कल दिवस 12 जुलाई रविवार को प्रातः 8:36 बजे संघ हितचिंतक, मेवाड़ देशोद्धारक आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा.की पावन निश्रा में नगर प्रवेश होगा। उपरोक्त जानकारी गजेन्द्र बोहरा ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि जैन समुदाय के श्रावक श्राविकाओं के ह्रदय में साध्विवर्यां के दिव्य दर्शन करने हेतु उत्सुकता हिलोरें मार रहे हैं। साध्विवर्या श्री जी के मंगल प्रवेश के उपलक्ष्य में प्रातः 7 से 8:30 बजे तक जैन धर्मशाला में नवकारसी का आयोजन होगा। नवकारसी का धर्म लाभ श्रीमती रतन बाई, विनोद कुमार, विजय कुमार जैन झातरिया परिवार ने प्राप्त किया। नवकारसी के पश्चात् प्रातः 8:40 बजे आराधना भवन से गाजे-बाजे व ढोल-ढमाको के साथ नगर में मंगल प्रवेश चल समारोह निकलेगा।चल समारोह आराधना भवन से प्रारंभ होकर जैन गली ,बस स्टैंड, जैन दादावाडी ,सदर बाजार से परिभ्रमण करते हुए श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय के आराधना भवन पहुंचेंगा। गजेन्द्र बोहरा ने बताया है कि मध्यप्रदेश राज्य में अभी तक इन साध्विवर्या जी का चातुर्मास नहीं हुआ,पूरे मध्यप्रदेश राज्य में पहली बार नीमच जिले के चीताखेड़ा नगर के श्री चंद्रप्रभ स्वामी व श्री मुनि सुव्रत स्वामी जैन जिनालय पर चातुर्मास होने जा रहा है। क्षेत्र के जैन अनुयाई सौभाग्यशाली है, साध्विवर्या जी का 4 महीनों तक सानिध्य प्राप्त होगा। चातुर्मास के आयोजन को लेकर जैन अनुयायियों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री गजेन्द्र बोहरा ने बताया कि चल समारोह गांव के विभिन्न मार्गों से होकर श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचेंगा जहां आराधना भवन में प्रातः 10 बजे परम् पूज्य पंन्यास प्रवर राजरत्न विजय जी म.सा. के व्याख्यान होंगे। व्याख्यान के पश्चात् स्वामी वात्सल्य का धर्म लाभ चांदमल,जयश कुमार, मनिष कुमार सेफरिया अहमदाबाद जलोदा जागीर वाले ने प्राप्त किया। सभी नवकार मंत्र आराधकों का स्वामी वात्सल्य 11:30 बजे जैन धर्म शाला में होगा। श्री चंद्रप्रभ ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील कुमार सगरावत,सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जैन, कारुलाल झातरिया,गजेन्द्र बोहरा, राजेश चौधरी, राजकुमार चौरड़िया,अशोक झातरिया, अजीत चौरड़िया,मुकेश बोहरा, रजनीश दक, पत्रकार अक्षय जैन,दिलीप गोदावत, विकास झातरिया,सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन, राजाबाबू जैन, विजय कुमार चौरड़िया, कमलराज जैन, शिखर चंद चपलोत, पूर्व सरपंच श्रीमती सुषमा जैन, सरपंच श्रीमती मंजू जैन,श्रीमती रेखा दक, श्रीमती सुनीता सगरावत, श्रीमती मंजू नवलखा,कारुलाल खिमेसरा, श्रीमती पूनम सगरावत आदि ने सभी जैन अनुयायियों के प्रबुद्धजनों से चातुर्मास मंगल प्रवेश भव्य चलसमारोह में पधारने का आग्रह किया है।
और खबरे
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज
July 11, 2026 11:57 AM
विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई...
July 11, 2026 11:56 AM
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा एक शिक्षक–एक वृक्ष अभियान का शुभारंभ...
July 11, 2026 11:35 AM
भूमि और रास्ते संबंधी विवादों के निराकरण के लिए सरवानिया महाराज चौकी पर पुलिस-राजस्व विभाग का संयुक्त शिविर, 20 प्रकरणों की सुनवाई, 10 मामलों का मौके पर हुआ समाधान...
July 11, 2026 11:25 AM
चीताखेड़ा में साध्वी धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.का चातुर्मास हेतु नगर प्रवेश कल, चल समारोह निकलेगा, धर्मसभा का होगा आयोजन...
July 11, 2026 07:58 AM
निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, 7 हजार से अधिक बच्चों को मिला मनचाहे स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश....
July 11, 2026 03:26 AM
विश्व मत्स्य दिवस पर गांधीसागर में मछुआरों का सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक मत्स्य पालन का दिया संदेश....
July 11, 2026 02:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
July 11, 2026 02:39 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 11, 2026 02:36 AM
भीलवाड़ा में 12 जुलाई को जुटेगा प्रदेशभर का तैलीक साहू समाज, राजस्थान प्रांतीय तैलीक साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन...
July 10, 2026 05:49 AM
रूडसेट संस्थान सुवाणा में आचार्य देवेंद्र डाणी ने सिखाई प्रभावशाली आवाज़ की कला, वॉइस मॉड्यूलेशन और सही ठहराव से साधा जा सकता है हर श्रोता का दिल - आचार्य देवेंद्र डाणी...
July 09, 2026 01:25 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग चार धाम की यात्रा साइकिल से की ख़ामोर के राहुल कुमार प्रजापत ने...
July 09, 2026 01:18 PM
रतलाम मंडल ने जून 2026 में माल परिवहन एवं क्रैक ट्रेनों के संचालन में स्थापित किए नए कीर्तिमान....
July 09, 2026 01:15 PM
न्यूनतम वेतन 26 हज़ार करने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों ने ज्ञापन सौंपा....
July 09, 2026 01:12 PM
दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, भूतेड़ा के पास व्यवस्थाओं का लिया जायजा....
July 09, 2026 11:58 AM
सीबीएन राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 4.150 किलोग्राम अवैध अफीम सहित कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
July 09, 2026 10:20 AM
राशमी पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 833.540 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
July 09, 2026 10:15 AM
कार से अवैध देशी कट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...
July 09, 2026 10:12 AM
थाना स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख के आभूषण बरामद..
July 09, 2026 10:10 AM