मुख्मंत्री लाड़ली बहना योजना बनी नीमच की अंतिमबाला के परिवार की आर्थिक संबल...
Updated : July 11, 2026 11:58 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनके परिवार की खुशहाली का भी आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त होने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के दैनिक खर्चों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं इसी क्रम में नीमच नगर के वार्ड क्रमांक-1 की निवासी श्रीमती अंतिमबाला कुमावत भी योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1,250 रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। अंतिमबाला बताती हैं कि योजना से मिलने वाली इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की ट्यूशन फीस, पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं पर करती हैं। इससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम हुआ है और बच्चों की शिक्षा नियमित रूप से जारी रखने में सहायता मिली है। अंतिमबाला का कहना है कि पहले बच्चों की पढ़ाई का खर्च जुटाना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें काफी राहत मिली है। इससे वे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निश्चिंत होकर उनकी शिक्षा पर ध्यान दे पा रही हैं। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपनों को साकार करने में सहयोग दिया है. योजना से लाभान्वित अंतिमबाला कुमावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं और उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
और खबरे
मुख्मंत्री लाड़ली बहना योजना बनी नीमच की अंतिमबाला के परिवार की आर्थिक संबल...
July 11, 2026 11:58 AM
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज
July 11, 2026 11:57 AM
विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई...
July 11, 2026 11:56 AM
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा एक शिक्षक–एक वृक्ष अभियान का शुभारंभ...
July 11, 2026 11:35 AM
भूमि और रास्ते संबंधी विवादों के निराकरण के लिए सरवानिया महाराज चौकी पर पुलिस-राजस्व विभाग का संयुक्त शिविर, 20 प्रकरणों की सुनवाई, 10 मामलों का मौके पर हुआ समाधान...
July 11, 2026 11:25 AM
चीताखेड़ा में साध्वी धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.का चातुर्मास हेतु नगर प्रवेश कल, चल समारोह निकलेगा, धर्मसभा का होगा आयोजन...
July 11, 2026 07:58 AM
निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, 7 हजार से अधिक बच्चों को मिला मनचाहे स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश....
July 11, 2026 03:26 AM
विश्व मत्स्य दिवस पर गांधीसागर में मछुआरों का सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक मत्स्य पालन का दिया संदेश....
July 11, 2026 02:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
July 11, 2026 02:39 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 11, 2026 02:36 AM
भीलवाड़ा में 12 जुलाई को जुटेगा प्रदेशभर का तैलीक साहू समाज, राजस्थान प्रांतीय तैलीक साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन...
July 10, 2026 05:49 AM
रूडसेट संस्थान सुवाणा में आचार्य देवेंद्र डाणी ने सिखाई प्रभावशाली आवाज़ की कला, वॉइस मॉड्यूलेशन और सही ठहराव से साधा जा सकता है हर श्रोता का दिल - आचार्य देवेंद्र डाणी...
July 09, 2026 01:25 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग चार धाम की यात्रा साइकिल से की ख़ामोर के राहुल कुमार प्रजापत ने...
July 09, 2026 01:18 PM
रतलाम मंडल ने जून 2026 में माल परिवहन एवं क्रैक ट्रेनों के संचालन में स्थापित किए नए कीर्तिमान....
July 09, 2026 01:15 PM
न्यूनतम वेतन 26 हज़ार करने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों ने ज्ञापन सौंपा....
July 09, 2026 01:12 PM
दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, भूतेड़ा के पास व्यवस्थाओं का लिया जायजा....
July 09, 2026 11:58 AM
सीबीएन राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 4.150 किलोग्राम अवैध अफीम सहित कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
July 09, 2026 10:20 AM
राशमी पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 833.540 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
July 09, 2026 10:15 AM
कार से अवैध देशी कट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...
July 09, 2026 10:12 AM