FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पीड़ित मानवता की सेवा ही रोटरी का सबसे बड़ा उद्देश्य है-संस्कार कोठारी, रोटरी क्लब नीमच कैंट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न...

  Updated : July 11, 2026 12:56 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच। रोटरी क्लब नीमच कैंट के वर्ष 2026–27 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार संध्या को स्थानीय सुंदरम मैरिज गार्डन नीमच सिटी पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शपथ अधिकारी पूर्व मंडलाध्यक्ष दर्शन सिंह गांधी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व नए सदस्यों को पद एवं सेवा का संकल्प दिलाया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी ने कहा की पीड़ित मानवता की सेवा करना रोटरी का सबसे बड़ा उद्देश्य है, क्योंकि किसी भी पीड़ित व जरूरतमंद की मदद करने से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। हमारे लिए सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। रोटरी का प्रत्येक सदस्य समाजहित एवं मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करे।"
शपथ ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब नीमच कैंट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक जायसवाल, सचिव भारतसिहं अहीर (पार्षद) एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तोतला सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष मयंक जायसवाल द्वारा दिया गया
समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के सहायक मंडलाध्यक्ष पवन पोरवाल, संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, पूर्व अध्यक्ष आशीष दरक ने भी संक्षिप्त उदबोधन दिया। पूर्व सचिव विशाल जैन, ट्रेज़रर मुकेश पाटीदार भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा हैप्पी स्कूल ग्वालटोली को म्यूजिक सिस्टम, मुकेश बाहेती द्वारा सिलाई मशीन एवं सिंधी शाला स्कूल को स्पोर्ट्स का सामान भेंट किया गया। इस अवसर पर रोटरी कैंट के संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा को सेवा कार्यों हेतु अभिनंदन पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर रोटरी क्लब नीमच कैंट के वरिष्ठ अनिल दरक,तरुण बाहेती, अनिल माहेश्वरी,प्रदीप ओसवाल, निर्मल दरक, राजेंद्र मालू, कन्हैया दरक, दीपक बाहेती, सुरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्य, अतिथि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंचल बाहेती ने किया, वहीं अंत में आभार क्लब के सचिव भारतसिंह अहीर ने माना।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पीड़ित मानवता की सेवा ही रोटरी का सबसे बड़ा उद्देश्य है-संस्कार कोठारी, रोटरी क्लब नीमच कैंट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न...

July 11, 2026 12:56 PM

मुख्‍मंत्री लाड़ली बहना योजना बनी नीमच की अंतिमबाला के परिवार की आर्थिक संबल...

July 11, 2026 11:58 AM

जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

July 11, 2026 11:57 AM

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई...

July 11, 2026 11:56 AM

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा एक शिक्षक–एक वृक्ष अभियान का शुभारंभ...

July 11, 2026 11:35 AM

भूमि और रास्ते संबंधी विवादों के निराकरण के लिए सरवानिया महाराज चौकी पर पुलिस-राजस्व विभाग का संयुक्त शिविर, 20 प्रकरणों की सुनवाई, 10 मामलों का मौके पर हुआ समाधान...

July 11, 2026 11:25 AM

चीताखेड़ा में साध्वी धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.का चातुर्मास हेतु नगर प्रवेश कल, चल समारोह निकलेगा, धर्मसभा का होगा आयोजन...

July 11, 2026 07:58 AM

निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, 7 हजार से अधिक बच्चों को मिला मनचाहे स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश....

July 11, 2026 03:26 AM

विश्व मत्स्य दिवस पर गांधीसागर में मछुआरों का सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक मत्स्य पालन का दिया संदेश....

July 11, 2026 02:43 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..

July 11, 2026 02:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 11, 2026 02:36 AM

भीलवाड़ा में 12 जुलाई को जुटेगा प्रदेशभर का तैलीक साहू समाज, राजस्थान प्रांतीय तैलीक साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन...

July 10, 2026 05:49 AM

रूडसेट संस्थान सुवाणा में आचार्य देवेंद्र डाणी ने सिखाई प्रभावशाली आवाज़ की कला, वॉइस मॉड्यूलेशन और सही ठहराव से साधा जा सकता है हर श्रोता का दिल - आचार्य देवेंद्र डाणी...

July 09, 2026 01:25 PM

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग चार धाम की यात्रा साइकिल से की ख़ामोर के राहुल कुमार प्रजापत ने...

July 09, 2026 01:18 PM

रतलाम मंडल ने जून 2026 में माल परिवहन एवं क्रैक ट्रेनों के संचालन में स्थापित किए नए कीर्तिमान....

July 09, 2026 01:15 PM

न्यूनतम वेतन 26 हज़ार करने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों ने ज्ञापन सौंपा....

July 09, 2026 01:12 PM

दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, भूतेड़ा के पास व्यवस्थाओं का लिया जायजा....

July 09, 2026 11:58 AM

सीबीएन राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 4.150 किलोग्राम अवैध अफीम सहित कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

July 09, 2026 10:20 AM

राशमी पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 833.540 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

July 09, 2026 10:15 AM